Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
यूएएन (UAN) या यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के द्वारा ग्राहकों को प्रदान किया जाता है I आज के इस दौर में, जब एक बटन दबाते ही सारी दुनिया अपनी मुट्ठी में हो जाती है, तब अपनी बचत और रिटायरमेंट आदि के पैसों के लेन-देन भी घर बैठे काफी आसान हो चुके हैं I यूएएन कार्ड ऐसा ही एक माध्यम है, जिसके द्वारा हम घर बैठे ही आसानी से अपने प्रोविडेंट फण्ड खाते से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जैसे EPF बैलेंस, पीएफ खाते से जुड़ी लोन सुविधा, पीएफ (PF) फण्ड की निकासी आदिI
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ने हमारी प्रोविडेंट फण्ड सेवाओं को काफी आसान बना दिया है I मूल रूप से यूएएन (UAN) बारह अंकों की एक संख्या है, जो प्रत्येक संगठित एवं असंगठित श्रमिक व व्यक्ति को दी जाती है I इसका एक उद्देश्य यह भी है कि एक कामकाजी व्यक्ति का एक ही पीएफ अकाउंट हो और इससे जुड़ी अन्य गड़बड़ियाँ आसानी से दूर की जा सकेंI कोई व्यक्ति कितनी भी नौकरियां बदल ले, लेकिन उसके रिटायरमेंट तक उसका यूएएन नंबर और उसका पीएफ नंबर एक ही रहेगाI
ये भी पढ़ें : कर्मचारियों के लिए UAN रजिस्ट्रेशन : UAN को कैसे रजिस्टर करें
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक यूएएन कार्ड जारी करता है, जिसमें कर्मचारी का पूरा विवरण होता है I जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदलता है, तब पुराने पीएफ खाते को नए से जोड़ने के लिए उसे UAN नंबर अनिवार्य रूप से सबमिट करना होता हैI
ये भी पढ़ें: अपना PPF अकाउंट बैलेंस कैसे जानें?
यूएएन कार्ड को डाउनलोड करना बहुत आसान है:-
इसके बाद प्रिन्ट कमांड देकर आसानी से अपने यूएएन कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाला जा सकता हैI
यूएएन कार्ड में कई जानकारियां शामिल होती हैं, जैसे:
यूएएन कार्ड रखना कई मायनों में काफी सुविधाजनक है I हालांकि इसका प्रिन्ट आउट निकालने से पहले इसमें दी गई सारी जानकारियों को ठीक से देख लेना चाहिए और अगर कोई गलती हो, तो उसे जितनी जल्दी हो सके, ठीक कर लेना चाहिए I ई- नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर लेनी चाहिए I इसके बाद ही हम या हमारे बाद हमारे नॉमिनी आसानी से इससे जुड़े फायदों का लाभ ले सकते हैंI
ये भी पढ़ें: नौकरी बदली है! ऐसे अपना EPF अकाउंट ट्रान्सफर करें