Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) एक यूनिक 10 -डिजिट अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है। पैन भारत के आयकर विभाग द्वारा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की देखरेख में जारी किया जाता है। सरकार ने सभी केनरा बैंक खाताधारकों के लिए अपने पैन को अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सभी खाताधारकों को अपने पैन को अकाउंट से लिंक करने के कहा गया है क्योंकि कुछ सरकारी सब्सिडी और टैक्स रिटर्न पर लाभ इन अकाउंट में खाता धारक को प्रदान किए जाते हैं। चूंकि केनरा बैंक भारत सरकार के स्वामित्व वाले पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक है, इसलिए पूरे भारत में इसकी 6639 शाखाओं और 10600 ATM का विस्तृत नेटवर्क है। केनरा बैंक इन सेवाओं के साथ अपने ग्राहकों के लिए निवेश बैंकिंग, रिटेल बैंकिंग, मोर्टाज, क्रेडिट कार्ड और अन्य में काम करता है। यदि केनरा बैंक के किसी भी खाताधारक ने अपने पैन को अकाउंट से लिंक नहीं किया है, तो उन्हें जल्द ही अपने अकाउंट को पैन से लिंक करना चाहिए।
केनरा बैंक शाखा में जाकर पैन को केनरा बैंक अकाउंट से ऑफलाइन भी जोड़ा जा सकता है। आपको बस नीचे दिए गए तरीकों का पालन करना है:
खाताधारक जिनके पास पैन कार्ड नहीं है, उन्हें फॉर्म 60/61 को भरकर जमा करना होगा। उन्हें अब तक पैन कार्ड जारी न करने का कारण भी बताना चाहिए। वित्तीय जोखिम को कम करने के लिए खाता धारकों को जल्द ही अपना अकाउंट लिंक करवाना चाहिए। साथ ही, अपने पैन को अपडेट करने से बैंक से फॉर्म 16 (TDS सर्टिफिकेट) हासिल करने में मदद मिलेगी। आमतौर पर बैंक अधिकारी आपके पैन को अपडेट करने के लिए लगभग 15-20 मिनट का समय लेते हैं, आपको बैंक से लिंक होने पर संदेश / ईमेल के रूप में एक अपडेट प्राप्त होगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
चूंकि केनरा बैंक में ऑनलाइन पैन जानकारी अपडेट या लिंक करने का कोई प्रावधान नहीं है, खाताधारक बैंक की वेबसाइट पर जाकर पैन अपडेशन डिटेल फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड फॉर्म में जानकारी भरने के बाद, इसे केनरा बैंक की शाखा में बैंक अधिकारी को जमा करें। ऐसा करने में विफल रहने पर बैंक में जमा पैसे पर जो ब्याज़ मिल रहा है उस पर टैक्स लगना शुरू हो जाएगा।
कोई भी व्यक्तिगत या गैर-व्यक्तिगत संस्थाएँ जिन्होंने अपना पैन कार्ड लिंक नहीं किया है, बैंक से TDS सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए योग्य नहीं होंगी। अब तक, केनरा बैंक ग्राहकों को अपने साथ पैन कार्ड लिए बिना नया अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं देता है। बैंक उन आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लेता जो अपने बैंक खातों को पैन से जोड़ना चाहते हैं।