Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
प्रॉपर्टी के बदले लिया जाने वाला लोन एक सिक्योर्ड लोन है जिसमें आपकी प्रॉपर्टी बैंक या लोन संस्थान के पास सिक्योरिटी के रूप में रहती है। इसलिए लोन का समय पर और ज़िम्मेदारी से भुगतान करना ज़रूरी है। ऐसा ना करने पर न सिर्फ आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा बल्कि आप अपनी गिरवी रखी प्रॉपर्टी से भी हाथ धो सकते हैं। चलिए जानते हैं प्रॉपर्टी के बदले लिए गए लोन का डिफॉल्ट करने पर आवेदक को कौन-से नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
EMI का भुगतान न होने पर बैंक और लोन संस्थान कस्टमर को SMS, ईमेल जैसे माध्यमों से रिमाइंडर भेजते हैं। अगर कस्टमर समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं करता तो बैंक हर मिस्ड EMI पर लेट पेमेंट चार्ज, पीनल इंटरेस्ट जैसे चार्जेस वसूलते हैं।

अगर आप 90 दिन के भीतर अपने लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं करते तो बैंक या लोन संस्थान आपके लोन अकाउंट को NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) घोषित कर देते हैं। एक बार अकाउंट NPA होने पर बैंक और लोन संस्थान भारतीय कानून के तहत लोन राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं।
लोन भुगतान में डिफॉल्ट करने का सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। डिफॉल्टर बनने पर आपका क्रेडिट स्कोर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है जिससे आगे चलकर आपके लिए कोई अन्य लोन या कार्ड लेना मुश्किल हो सकता है।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के डिफॉल्ट के मामले में बैंक और लोन संस्थान के पास SARFAESI एक्ट के तहत लोन की वसूली के अधिकार होते हैं। इस एक्ट के तहत, डिफॉल्टर को एक नोटिस जारी किया जाता है। अगर 60 दिन के अंदर लोन सेटल नहीं किया जाता तो बैंक प्रॉपर्टी को जब्त कर लोन राशि वसूलने के लिए उसे निलाम कर सकते हैं।
लोन के भुगतान की ज़िम्मेदारी आवेदक के साथ-साथ सह-आवेदक और गारंटर की भी होती है। ऐसे में डिफॉल्ट होने पर उन्हें न सिर्फ लोन का भुगतान करने के लिए कहा जा सकता है, बल्कि डिफॉल्ट का असर उनके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का डिफॉल्ट करने पर आपको ऐसे आर्थिक और कानूनी परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए समय पर लोन का भुगतान करें, ईएमआई भुगतान में चूक से बचने के लिए ऑटो-डेबिट या रिमाइंडर सेट करें। इसके अलावा, अपने इमरजेंसी फंड में लोन की ईएमआई की रकम शामिल करना न भूलें जिससे इमरजेंसी के समय लोन डिफॉल्ट से बचा सके। अगर आप कुछ समय के लिए लोन भुगतान में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो अपने लेंडर से इस बारे में बता करें।