बैंक/ लोन संस्थान अपने लोन आवेदकों की होम लोन राशि की योग्यता निर्धारित करने के लिए दो तरीकों का उपयोग करते हैं, ईएमआई/एनएमआई रेश्यो और मल्टीप्लायर मेथड।
मुझे अपनी सैलरी के आधार पर कितना होम लोन मिल सकता है
सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू
15.7L Reviews
आकर्षक ब्याज दरों पर लोन
7.10% प्रति वर्ष से शुरू
बेहतरीन लोन ऑफर्स
25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं
कस्टमर सपोर्ट
हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस
टॉप-अप की सुविधा
बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि
आकर्षक ब्याज दरों पर लोन
7.10% प्रति वर्ष से शुरू
बेहतरीन लोन ऑफर्स
25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं
कस्टमर सपोर्ट
हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस
टॉप-अप की सुविधा
बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

ईएमआई/एनएमआई रेश्यो
आप अपनी मासिक इनकम के जितने प्रतिशत का उपयोग मौजूदा ईएमआई और लिए जा रहे लोन की ईएमआई के भुगतान में करते हैं उतना ही आपका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो होता है। बता दें कि बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर उन आवेदकों को होम लोन देना पसंद करते हैं जिनका ईएमआई/एनएमआई रेश्यो 50-55% तक होता है। जैसा कि लंबी अवधि के कारण कम ईएमआई राशि का भुगतान करना होता है, इस सीमा से अधिक रेश्यो वाले होम लोन आवेदक अपने ईएमआई/एनएमआई रेश्यो को कम करने और अपनी लोन की योग्यता में सुधार करने के लिए अपनी लोन अवधि बढ़ा सकते हैं।
जैसा कि होम लोन आवेदक के लिए निर्धारित ब्याज दरें उसकी ईएमआई को भी प्रभावित करेंगी, तो होम लोन आवेदकों को चेक करना चाहिए कि कौन से बैंक/ लोन संस्थान सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहे हैं जिससे वो अधिक लोन राशि प्राप्त कर सकें।
| बैंक/ लोन संस्थान | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
|---|---|---|---|
| एसबीआई | 7.50% - 8.95% | 7.50% - 8.95% | 7.50% - 8.95% |
| HDFC बैंक लिमिटेड | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू | 7.90% से शुरू |
| बजाज हाउसिंग फाइनेंस | 745% से शुरू | 7.45% से शुरू | 7.45% से शुरू |
| ICICI बैंक | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू | 7.70% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 8.35% -11.90% | 8.35% -11.90% | 8.35% -9.35% |
| फेडरल बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.50%-9.35% | 7.45%-9.25% | 7.45%-9.25% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू | 7.99% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.25% | 7.45% - 9.50% |
| केनरा बैंक | 7.50%-10.25% | 7.45%-10.25% | 7.40%-10.15% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
| आईडीबीआई बैंक | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू | 7.55% से शुरू |
| पंजाब एंड सिंध | 7.55% - 10.75% | 7.55% - 10.75% | 7.55% - 10.75% |
| आरबीएल बैंक | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू | 8.20% से शुरू |
| LIC हाउसिंग फाइनेंस | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू | 7.50% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस | 8.25%- 11.50% | 8.25% -11.50% | 8.25%-10.85% |
| सम्मान कैपिटल | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
| आदित्य बिरला | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू | 7.75% से शुरू |
| इंडिया शेल्टर | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% | 10.50%-20.00% |
| L&T हाउसिंग फाइनेंस | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू | 8.65% से शुरू |
| गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू | 8.55% से शुरू |
| होम फर्स्ट फाइनेंस | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू | 11.90% से शुरू |
| ईज़ी होम फाइनेंस | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू | 8.99% से शुरू |
| पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू | 9.50% से शुरू |
| चोलामंडलम | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू | 10.50% से शुरू |
मल्टीप्लायर मेथड
कई बैंक/ लोन संस्थान अपने होम लोन आवेदकों के लिए लोन राशि संबंधी योग्यता निर्धारित करने के लिए मल्टीप्लायर मेथड का उपयोग करते हैं। इस मेथड के तहत, आपको कितनी लोन राशि प्रदान की जाएगी, ये आवेदक की मासिक आय के मल्टीपल के आधार पर निर्धारित की जाती है। यह मल्टीपल पहले से तय होता है। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर नौकरीपेशा व्यक्तियों को उनकी ग्रॉस मासिक आय के 72 गुना या उनकी ग्रॉस एनुअल इनकम के 6 गुना तक लोन राशि प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की नेट मासिक सैलरी 30,000 रु. है, तो वे 21.6 लाख रुपये तक की लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। जॉइंट होम लोन के मामले में, बैंक/ लोन संस्थान सभी सह-आवेदकों की नेट मासिक आय को भी साथ में जोड़ सकते हैं ताकि होम लोन के लिए अधिक लोन राशि मिल सके।
मल्टीप्लायर मेथड पर आधारित अलग-अलग मासिक सैलरी के लिए अधिकतम लोन राशि
| मासिक सैलरी | अधिकतम लोन राशि |
|---|---|
| ₹20,000 | ₹14,40,000 |
| ₹30,000 | ₹21,60,000 |
| ₹40,000 | ₹28,80,000 |
| ₹50,000 | ₹36,00,000 |
| ₹60,000 | ₹43,20,000 |
| ₹70,000 | ₹50,40,000 |
| ₹80,000 | ₹57,60,000 |
| ₹90,000 | ₹64,80,000 |
| ₹1 लाख | ₹72,00,000 |
नोट: ऊपर बताई गई कैलकुलेशन के लिए माना गया है कि आवेदक को किसी मौजूदा लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं करना है। मल्टीप्लायर मेथड के लिए अधिकतम लोन राशि मासिक सैलरी के 72 गुना तक होती है।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं
होम लोन राशि संबंधी योग्यता को प्रभावित करने वाले कारक
आयु
बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर उन उधारकर्ताओं को होम लोन देना पसंद करते हैं जो 70 वर्ष की उम्र का होने तक अपने लोन का भुगतान पूरा कर लें। होम लोन भुगतान अवधि आमतौर पर 30 वर्ष तक होती है। यह हो सकता है कि आवेदकों की सैलरी बाद में बढ़ जाए जिससे उसे कम अवधि के लिए लोन मिल सकता है और वह अधिक ईएमआई का भुगतान कर सकता है। अगर आवेदक की सैलरी लोन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त नहीं है तो उसे कम लोन राशि प्रदान की जाएगी।
लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो
बैंक खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी की कीमत का जितने प्रतिशत लोन राशि के रूप मे देता है, उतना ही उसका लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो होता है। ये लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो आरबीआई द्वारा निर्धारित लिमिट से अधिक नहीं हो सकता है। होम लोन राशि के ब्रेकअप और लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो की लिमिट के बारे में नीचे बताया गया है:
| लोन राशि | लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो |
|---|---|
| ₹30 लाख तक | प्रॉपर्टी की कीमत की 90% तक |
| ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | प्रॉपर्टी की कीमत की 80% तक |
| ₹75 लाख से अधिक | प्रॉपर्टी की कीमत की 75% तक |
होम लोन आवेदक के लिए अंतिम लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो, बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा किए जाने वाले क्रेडिट रिस्क के मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किया जाता है। क्रेडिट रिस्क की मूल्यांकन प्रक्रिया आवेदक के सिबिल स्कोर , इनकम प्रोफ़ाइल, ऑक्यूपेशन प्रोफ़ाइल, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल और उसके क्रेडिट प्रोफ़ाइल के अन्य पहलुओं पर निर्भर करती है।
टिप: अपनी होम लोन राशि की योग्यता बढ़ाने के लिए सह-आवेदक जोड़ें
जब आप जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई करती हैं, तो बैंक/ लोन संस्थान सह-आवेदक के क्रेडिट स्कोर और इनकम पर भी विचार करते हैं। तो अगर आप अपनी लोन एप्लीकेशन में कोई ऐसा सह-आवेदक जोड़ लें जिसकी इनकम और क्रेडिट स्कोर अच्छा हो तो आपको लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। ध्यान दें कि कुछ बैंक/ लोन संस्थान महिला सह-आवेदकों को शामिल करने वाले आवेदकों को कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं।
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौन सी हाउसिंग कम्पनियां हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं
तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें
कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह
लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना
आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं
FAQs
मैं अपने होम लोन के लिए कुल ब्याज लागत को कैसे कैलकुलेट कर सकती हूं?
आप पैसाबाज़ार होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने होम लोन की कुल ब्याज लागत को कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको कैलकुलेटर में केवल अपनी लोन राशि, ब्याज दर और अवधि दर्ज करने की ज़रूरत है।
अगर मेरी सैलरी कम है तो मुझे किस बैंक/ लोन संस्थान से होम लोन मिल सकता है?
आय संबंधी शर्त हर बैंक/ लोन संस्थान के लिए अलग- अलग होती है। तो न्यूनतम सैलरी की योग्यता शर्त को चेक करने के लिए आपको अलग से बैंक/ लोन संस्थान में चेक करना होगा।
Home Loan Articles
View All ArticlesDisclaimer
पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू
₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू
