Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
यूको बैंक, भारत में 4,000 से अधिक शाखाओं और 49 ज़ोनल कार्यालयों के साथ भारत के लोकप्रिय बैंकों में से एक है। बैंक की दो विदेशी शाखाएँ भी हैं, जो एक सिंगापुर में और दूसरी हांगकांग में है। बैंक का मुख्यालय BTN सरानी, कोलकाता में है। यूको बैंक अपने खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान करता है, लेकिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यूको बैंक का नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

बैंक में अकाउंट में खोलने के बाद, नए यूज़र को सेवा का उपयोग शुरू करने के लिए यूको बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इसके तरीके नीचे दिए गए हैं:
1.ग्राहक को या तो आधिकारिक वेबसाइट पेज पर जाना चाहिए और वेबसाइट पेज के दाईं तरफ दिए गए “e-banking” सेक्शन पर क्लिक करना चाहिए या इंटरनेट बैंकिंग पेज खोलना चाहिए

2.इसके बाद “new registration” विकल्प पर क्लिक करें

3.इसके बाद ग्राहक को उसका बैंक अकाउंट नंबर और आखिरी 5 ट्रांजेक्शन जानकारियों में से एक प्रदान करने के लिए कहा जाता है। ग्राहक को क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी भी भरनी होंगी। ग्राहक को अपने बैंक अकाउंट को वेरिफाइड करने के लिए इस जानकारी को भरना होगा

4.फिर, ग्राहक को दूसरे पेज पर भेज दिया जाता है और बैंक के साथ उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP प्रदान करने के लिए कहा जाता है
5.ग्राहक को डेबिट कार्ड नंबर, उसकी एक्सपायरी डेट और पिन नंबर भरना होगा
6.ऊपर दी गई जानकारी वेरिफाइड होने के बाद, ग्राहक को एक अस्थायी यूज़र आईडी दी जाती है। अब, ग्राहक को लॉग-इन पासवर्ड और ट्रांजेक्शन पासवर्ड बनाना होगा। ग्राहक को ई–मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “OK” पर क्लिक करना होगा
कंफर्मेशन मैसेज नए यूज़र आईडी के साथ ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। ग्राहक को पहली बार लॉग-इन करने के लिए इसे नोट करना चाहिए। लेकिन, इसे दो दिनों के बाद एक्टिव किया जाएगा। अगर ग्राहक यूज़र आईडी के एक्टिवेशन से पहले लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम केवल एक एरर मैसेज दिखाएगा।
ऊपर दिया गया तरीका यूको बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आसान है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यूको बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जानकारी हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. मुझे इंटरनेट बैंक रजिस्ट्रेशन फॉर्म कहाँ से मिल सकता है?
उत्तर: यूजर उस शाखा से इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं जहाँ उनका अकाउंट है। फॉर्म को बैंक की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रश्न. इंटरनेट बैंकिंग को एक्टिव होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: अगर ग्राहक के पास सभी वैलिड क्रेडेंशियल और अनिवार्य सभी आवश्यकताएं उपलब्ध हों तो दो दिन लगेंगे।