Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अपने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अकाउंट के क्रेडिट/डेबिट ट्रांजैक्शन से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप इसकी मिनी स्टेटमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। SBI मिनी स्टेटमेंट में NEFT, RTGS, IMPS, UPI आदि के ज़रिए किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मिनी स्टेटमेंट को SBI क्विक बैंकिंग, मिस्ड कॉल बैंकिंग, SMS बैंकिंग, मोबाइल और नेट बैंकिंग के ज़रिए चेक किया जा सकता है। हालांकि, SBI मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए। इस लेख में हम एसबीआई मिनी स्टेटमेंट चेक (SBi Mini Statement Check) करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
नोट: इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक को पहले से ही एसबीआई नेटबैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड करना होगा।
ये भी पढ़ें: SBI ATM पिन ऑनलाइन कैसे बदलें
आप एसबीआई क्विक मिस्ड कॉल सेवा का उपयोग करके अपने मिनी स्टेटमेंट को तुरंत देख सकते हैं। रजिस्टर मोबाइल नंबर से इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें,
आप मिस्ड कॉल सेवा का उपयोग करके एसबीआई मिनी स्टेटमेंट (SBI Mini Statement) प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
सिर्फ 2 मिनट में जानिए अपना क्रेडिट स्कोर यहाँ क्लिक करें
एसबीआई मिनी स्टेटमेंट सेवा (SBI Mini Statement Service) केवल रजिस्टर्ड फोन नंबर पर उपलब्ध होती है। इसलिए, SBI मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने और साथ ही SMS बैंकिंग को एक्टिव करने के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर करना आवश्यक होता है। आमतौर पर, अकाउंट खोलते समय नंबर रजिस्टर करना होता है। हालांकि,अगर ऐसा नहीं किया गया था, तो खाताधारक निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर सकता है।
मिनी स्टेटमेंट सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए SBI क्विक का उपयोग करें – ये एक मुफ्त सेवा है, जो मिस्ड कॉल बैंकिंग और SMS बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है, खाताधारक को एकाउंट नंबर लिखकर और बैंक को एक SMS भेजना होगा।
इसको भेजने के बाद ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा।
मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरु करने के लिए ग्राहक को निम्नलिखित SMS भेजना होगा।
खाताधारक SMS की मदद से एसबीआई (SBI) मिनी स्टेटमेंट भी प्राप्त कर सकता है। SMS द्वारा भारतीय स्टेट बैंक मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए,खाता धारक को एक SMS – ‘MSTMT’ लिखकर 09223866666 पर भेजना होगा। अंतिम पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी के रूप में एसबीआई (SBI) मिनी स्टेटमेंट रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

नोट: यदि किसी व्यक्ति के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कई खाते हैं, तो वह किसी भी समय केवल एक अकाउंट के लिए ही SBI क्विक सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। यदि अकाउंट होल्डर SBI क्विक सुविधा के लिए रजिस्टर्ड एकाउंट नंबर बदलना चाहता है, तो उसे पहले उसे एकअकाउंट से SBI क्विक को डी-रजिस्टर करना होगा और उसके बाद दूसरे खाते के लिए SBI क्विक के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ये भी पढ़ें: SBI मिस्ड कॉल बैंकिंग नंबर
अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मासिक अपडेट के साथ मुफ्त में चेक करें यहाँ क्लिक करें
एसबीआई (SBI) मिनी स्टेटमेंट सर्विस के निम्नलिखित फायदे हैं:
ये भी पढ़ें: एसबीआई (SBI) बैलेंस इन्क्वायरी टोल-फ्री नंबर
प्रश्न. मैं अपने एसबीआई मिनी स्टेटमेंट (SBI Mini Statement) कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर; आप अपने एसबीआई मिनी स्टेटमेंट को विभिन्न तरीकों से प्राप्त सकते हैं। आप एक ही नंबर पर 09223866666 पर मिस्ड कॉल देकर या MSTMT लिखकर भेज सकते हैं, SBI मोबाइल एप्लिकेशन या लॉग-इन का उपयोग SBI नेट बैंकिंग पोर्टल पर कर सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट एसबीआई या किसी अन्य बैंक के एटीएम से भी देखे जा सकते हैं।
प्रश्न: क्या मैं एक ही मोबाइल नंबर से दो बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड करवा सकता हूं?
उत्तर: हां, आप एक ही मोबाइल नंबर से दो बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड करवा सकते है।
प्रश्न. बिना इंटरनेट के मैं एसबीआई मिनी स्टेटमेंट कैसे देख सकता हूं?
उत्तर: यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 09223866666 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या MSTMT ’को 09223866666 पर भेज सकते हैं। आपको अपने पिछले 5 ट्रांजैक्शन के विवरण के साथ एक एसएमएस तुरंत प्राप्त होगा।
प्रश्न: SBI मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर क्या है??
उत्तर: हां, आप अपने मिनी स्टेटमेंट से संबंधित सभी जानकारी जानने के लिए एसबीआई मिनी स्टेटमेंट टोल-फ्री नंबर 09223866666 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
प्रश्न: क्या एसबीआई मिस्ड कॉल सेवा के लिए शुल्क देना पड़ता है?
उत्तर: नहीं, एसबीआई अपनी मिस्ड कॉल सेवा के लिए शुल्क नहीं लेता है। हालांकि, यदि आप एसबीआई की 6-अंकीय संख्या 567676 सेवाएं चुनते हैं तो प्रीमियम शुल्क लागू होंगे, साथ ही बैंक ग्राहक की मोबाइल योजना के अनुसार अपनी 10-अंकीय एसएमएस सेवा के लिए शुल्क लेता है।
ये भी पढ़ें: भारतीय स्टेट बैंक mpassbook
प्रश्न. मैं एसबीआई में अपने अंतिम 5 ट्रांजैक्शन की जांच कैसे कर सकता हूँ?
उत्तर: SBI में अपने अंतिम 5 डेबिट/ क्रेडिट ट्रांजैक्शन की जांच करने के लिए, आप आसानी से एक एसएमएस MSTMT ‘को 09223866666 पर भेज सकते हैं या इसी नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
यदि आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए एसबीआई मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी ग्राहक आईडी का उपयोग करके एसबीआई नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग-इन भी कर सकते हैं और अपने ट्रांजैक्शन की चेक कर सकते हैं। बैंक एटीएम भी उपयोगकर्ताओं को तुरंत मिनी स्टेटमेंट चेक करने की अनुमति देते हैं।
प्रश्न. एसबीआई मोबाइल बैंकिंग सेवा के लिए मैं कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकता हूं?
उत्तर: SBI सेवाओं के साथ खुद को रजिस्टर करने के लिए जिसमें मिस्ड कॉल सेवा, एसएमएस सेवा शामिल है, REG <space> अकाउंट नंबर लिखकर 09223488888 पर भेजें। और, SBI मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, <MBSREG> 9223440000 पर भेजें। आप बैंक भी जा सकते हैं और पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करें।