Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सिटी बैंक सिटीग्रुप का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है। यह इस बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा संगठन है। सिटी बैंक में अकाउंट खोलना आसान है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन या बैंक की शाखा पर जाकर अकाउंट खोल सकता है। जब आप शाखा में अकाउंट खोलने जाते हैं तो KYC दस्तावेज़ों को जमा करना आवश्यक है और ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए आप आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड कर सकते हैं। अकाउंट खोलते ही आपको सिटीबैंक अकाउंट नंबर दिया जाएगा।
सिटी बैंक सेविंग अकाउंट नेट बैंकिंग, बिल भुगतान, व्यापार और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और फ्यूल पर छूट और लाभ और रिवार्ड प्रदान करता है।
सिटी बैंक अकाउंट नंबर
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें: बैंकों की टाइमिंग जानें
सिटी बैंक एक वैश्विक बैंक होने के नाते भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के सेविंग अकाउंट प्रदान करता है जो विशिष्ट उद्देश्यों के लिए उपयोगी होते हैं। इसमें शामिल है:
सिटी बैंक सेविंग अकाउंट– सेविंग अकाउंट के साथ एक डेबिट कार्ड आता है । शून्य अकाउंट शुल्क, SMS , ई–मेल, नेट–बैंकिंग और ई–स्टेटमेंट सुविधाएं इसे और अधिक आकर्षक बनाती हैं। यह आकर्षक ब्याज दर और रिवार्ड प्वॉइंट प्रदान करता है, जिसके साथ आप छूट और वाउचर प्राप्त कर सकते हैं।
सिटी बैंक सुविधा सैलरी अकाउंट– यह डेबिट कार्ड के साथ ज़ीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट है, जिसे दुनिया भर में स्वीकार किया जाता है और हर रोज़ खर्च की लिमिट 50,000 रु. तक होती है। रियल-टाइम अकाउंट इंफॉर्मेशन , ओवरड्राफ्ट सुविधा और मुफ्त NEFT और RTGS ट्रांसफर के लिए SMS सुविधा है।
प्रवासियों के लिए सिटी बैंक सेविंग अकाउंट – प्लेटिनम डेबिट कार्ड, 1 लाख रु. की हर रोज़ की लिमिट, बिना किसी शुल्क के ट्रांजेक्शन का लाभ, भारत के किसी भी ATM एटीएम में मुफ्त निकासी या ओवरसीज़, SMS , नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और कई इनाम सुविधाओं के साथ मिलता है।
सिटी गोल्ड – सिटी गोल्ड सेविंग खाताधारकों को बैंक के वित्तीय विशेषज्ञों से वित्तीय योजना और फंड मैनेजमेंट सलाह मिलती है। वे वर्ल्ड डेबिट मास्टर कार्ड प्राप्त करते हैं जो कई लाभ और रिवार्ड देता है।