Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
NEFT सेवाएँ बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी खाताधारकों के लिए उपलब्ध हैं। यह एक फंड ट्रांसफर विकल्प है जो ज्यादातर इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से उपयोग किया जाता है। हालाँकि, जो लोग अपने नेट बैंकिंग खाते का उपयोग करने में असमर्थ हैं या उन्हें ऑनलाइन NEFT ट्रांसफर से संबंधित कोई समस्या है तो आप अपने निकटतम बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ऑफ़लाइन ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इस लेख में बैंक ऑफ इंडिया NEFT फॉर्म के की जानकारी दी गई है
अगर आपको एक शाखा में NEFT ट्रांजेक्शन ऑफ़लाइन करना है, तो आपको एक बैंक ऑफ इंडिया NEFT फॉर्म भरना होगा और शाखा में जमा करना होगा। NEFT फॉर्म में दी गई जानकारी को शाखा में अधिकारी द्वारा मेन्युअली फीड किया जाता है। इसके बाद, ऑनलाइन NEFT ट्रांजेक्श किया जाता है।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
बैंक ऑफ इंडिया NEFT फॉर्म को भरने के लिए आवश्यक जानकारी निम्नलिखित है

1.शाखा का नाम
2.ट्राजेक्शन की तारीख
3.रिमिटर या आवेदक की जानकारी
4.लाभार्थी की जानकारी
5.आवेदक या रिमिटर का मोबाइल नंबर
6.रिमिटर का हस्ताक्षर
राशि आपके खाते से ली जाएगी और लाभार्थी खाते में जमा कर दी जाएगी। एक बार जब आप फॉर्म जमा करते हैं, तो ट्रांसफर की गई राशि क्लीयर होने के बाद लाभार्थी के खाते में दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें: पैसे ट्रान्सफर करने के लिए NEFT की टाइमिंग क्या है
किसी भी प्राप्ति मामले में, आपकी शाखा आपसे ट्रांजेक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लेगी। पर किए जाने वाले भुगतानों के NEFT शुल्क निम्नलिखित हैं:
| ट्रांजेक्शन राशि | ट्रांजेक्शन शुल्क |
| ₹ 10000 तक | ₹ 2.50 + GST |
| ₹ 10,000 से अधिक | ₹ 5.00 + GST |
जब आप बैंक ऑफ इंडिया NEFT फॉर्म भरते हैं, तो आप बैंक को अपने खाते से लगाए गए शुल्क को स्वचालित रूप से डेबिट करने की अनुमति देते हैं। ये शुल्क एक दिन में किए जाने वाले प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर लागू होंगे।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप शाखा के NEFT समय के भीतर अपना बैंक ऑफ इंडिया NEFT फॉर्म जमा करें। यह शाखा के काम के घंटों के अधीन भी है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, NEFT में फंड ट्रांसफर को आधे घंटे के बैच आधार पर क्लियर किया जाता है। यह बैच सप्ताह के सभी कार्य दिवसों (महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर) पर सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक चलते हैं।
आप घोषित बैंक छुट्टियों पर NEFT ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, NEFT ट्रांसफर रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: डिमांड ड्राफ्ट क्या है, कैसे काम करता है और फीस
NEFT एक आसान फंड ट्रांसफर विकल्प है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन एक्सेस किया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी NEFT ट्रांजेक्शन को विनियमित किया जाता है, जो इसे बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है। उपलब्ध अन्य ट्रांसफर विकल्पों की तुलना में, NEFT पर लगाए गए शुल्क बहुत हह मामूली होते हैं।