Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
UIDAI द्वारा जारी एमआधार ऐप की मदद से आप अपने आधार कार्ड का उपयोग कभी भी, कहीं भी कर सकते हैं। इस ऐप को आप अपने एंड्राइड या iOS में इंस्टॉल कर सकते हैं। mAadhaar ऐप की विशेषताएं क्या है, उपयोग कैसे करें आदि अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें:
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार कार्ड को कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य किया गया है और लोगों को कई जगह अपना आधार कार्ड दिखाना होता है। आधार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कई सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, UAN आदि के साथ भी लिंक करना ज़रूरी है। इस प्रकार यह दस्तावेज़ कई गुना महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति हर जगह अपने साथ आधार की मूल कॉपी रखता है, तो आधार कार्ड खो भी सकता है। समाधान के रुप में UIDAI लेकर आया है अपना ऑफिशियल मोबाइल एप्लीकेशन- mAadhaar, जहां आप अपना आधार कार्ड ऐड कर सकते हैं और कहीं भी आधार कार्ड साथ रख सकते हैं।
mAadhaar App क्या है?
mAadhaar ऐप, UIDAI द्वारा लॉन्च किया गया आधिकारिक आधार मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसका उद्देश्य आधार कार्ड धारकों को अपने स्मार्टफोन पर अपना आधार साथ रखने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है। एक आधार कार्ड धारक अपने प्रोफ़ाइल को इस ऐप में जोड़ सकता है और जब चाहे, जहाँ चाहे, इसका उपयोग कर सकता है।
इस ऐप में कुल पाँच आधार प्रोफ़ाइल बनाई जा सकती हैं। ऐप एक सुरक्षा पासवर्ड से अच्छी तरह सुरक्षित है, जिसे हर बार ऐप खोलने पर उपयोगकर्ता को दर्ज करना होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि ऐप में मौजूद आधार डेटा केवल उपयोगकर्ता द्वारा ही एक्सेस किया जा सके, किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नहीं।
mAadhaar ऐप केवल एंड्राइड स्मार्टफोन में ही इंस्टॉल किया जा सकता है। आपको अपने स्मार्टफोन में एमआधार ऐप डाउनलोड (Download mAadhaar App) और इंस्टॉल करने के लिए इस सरल तरीके का पालन करना होगा:
स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ https://goo.gl/WuSCCQ
स्टेप 2: “Install” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 3: एप्लिकेशन को आवश्यक अनुमतियां दें,
स्टेप 4: यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा
स्टेप 5: आपको अपने ऐप के लिए 4 अंकों का पासवर्ड तय करना होगा। जब भी आप ऐप को लॉग-इन करेंगे तो इस पासवर्ड को डालना होगा। पासवर्ड सुनिश्चित करता है कि भले ही आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में हो, लेकिन आपके आधार के डेटा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।
mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इस पर अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। अपनी प्रोफाइल को एमआधार ऐप से जोड़ने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: mAadhaar App को खोलें
स्टेप 2 : ‘Register My Aadhaar’ पर क्लिक करें
स्टेप 3 : 4 अंको का पासवर्ड दर्ज करें
स्टेप 4: आधार नंबर दर्ज करें या अपने आधार कार्ड का QR कोड स्कैन करें, कैप्चा कोड डालें और ‘Request OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए OTP दर्ज करें, फिर ‘Verify’ पर क्लिक करें
नोट: UIDAI के मुताविक, अब आप mAadhar App में 5 प्रोफाइल तक ऐड कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप नीचे दिए गए तरीकों की मदद से mAadhaar App में अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं:

MAadhaar में आपकी प्रोफाइल ऑटोमेटिक रूप से डिलीट हो जाएगी, जैसे ही आपना अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सिम अपने स्मार्ट फोन से निकालेंगे। अगर आप अपना मोबाइल फ़ोन अपग्रेड कर रहे हैं या अपना मोबाइल कनेक्शन बदल कर रहे हैं, तो आपको अपनी आधार प्रोफ़ाइल को हटा देना चाहिए और किसी अन्य व्यक्ति को इसे सौंपने से पहले एक सुरक्षा सावधानी के रूप में mAadhaar ऐप को अनइंस्टॉल करना चाहिए। यहां बताया गया है कि आप mAadhaar ऐप में अपनी प्रोफ़ाइल को कैसे हटा सकते हैं:

स्टेप 1: mAadhaar ऐप खोलें
चटेप 2: लॉग-इन करने के लिए अपना पासवर्ड डालें
स्टेप 3: अपनी प्रोफ़ाइल खोलने के लिए उस पर क्लिक करें
स्टेप 4: अब ऐप के ऊपरी तरफ दाएं कोने पर दिये गए तीन डॉट्स का चयन करें
चरण 5: “Delete Profile” विकल्प चुनें
स्टेप 6: आपको अपने ऐप का पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
स्टेप 7: आपको एक मैसेज प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप प्रोफ़ाइल डिलीट कर रहे हैं
स्टेप 8: “Yes” पर क्लिक करें
स्टेप 9: आपकी प्रोफ़ाइल mAadhaar ऐप से डिलीट कर दी जाएगी
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप नीचे दिए गए तरीकों की मदद से mAadhaar App में पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं:


आधार कार्ड की प्रमुख विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं:-
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. कौन–से डिवाइसेस में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: एंड्रॉयड 5.0 या उससे अपग्रेड एंड्रॉयड किसी भी स्मार्टफोन में ये ऐप उपयोग कर सकते हैं| वहीं IOS डिवाइस में iOS 10.0 या उसके अपग्रेडेड किसी भी वर्जन में m-Aadhaar को इंस्टॉल कर सकते हैं।
प्रश्न. QR-कोड कैसे शेयर करें?
उत्तर: नीचे दिए गए तरीकों की मदद से आप QR कोड को शेयर कर सकते हैं:
प्रश्न. मेरे नए फोन में मेरी mAadhaar प्रोफाइल इन-एक्टिव क्यों दिखाई दे रही है?
उत्तर:अगर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के साथ नया फोन लेते हैं, तो आपकी आधार प्रोफाइल निष्क्रिय हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय में सिर्फ एक ही आधार प्रोफाइल एक्टिव रह सकती है।
प्रश्न. क्या mAadhaar रूटेड डिवाइस में काम करता है?
उत्तर: नहीं, mAadhaar रूटेड डिवाइस में काम नहीं करता।
प्रश्न. mAadhaar में बार–बार पासवर्ड दर्ज करने से कैसे बचें?
उत्तर: mAadhaar ऐप आधार कार्ड धारकों की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सेव पासवर्ड का फीचर प्रदान नहीं करता। इसलिए आप जितनी बार भी अपनी mAadhaar प्रोफाइल खोलेंगे, उतनी बार आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा।
प्रश्न. क्या ऑफलाइन भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, mAadhaar ऐप का इस्तेमाल ऑफलाइन नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न. m-Aadhaar का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है?
उत्तर: आप mAadhaar का इस्तेमाल भारत में कहीं भी कभी कर सकते हैं। यह पूरे देश भर में एक वैध आईडी प्रूफ के रूप में स्वीकार्य है। इसके साथ ही यह ऐप eKYC और QR कोड को सेवा प्रदाताओं के साथ शेयर करने का विकल्प भी प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या m-Aadhaar का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है?
उत्तर: भारत में कोई भी व्यक्ति mAadhaar का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, आधार सेवाओं का फायदा उठाने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है। आप ऐप में अपनी प्रोफाइल को आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे गए OTP के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं।
हालांकि, अगर आपका नंबर रजिस्टर्ड नहीं भी है, तब भी आप आधार एनरोलमेंट सेंटर का पता लगाना, आधार रिप्रिंट करना, QR कोड स्कैन करने जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।