Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अगर आप आधार अपडेट के लिए ऑनलाइन सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (एसएसयूपी) का उपयोग कर रहे हैं, तो आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर होना चाहिए। अगर आपका नंबर रजिस्टर नहीं है तो आप सहायक दस्तावेजों के साथ नज़दीकी स्थायी नामांकन केंद्र जा सकते हैं। इस लेख में आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट करने के तरीके, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यक है, आदि के बारे में बताया गया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार कार्ड ज़रूरी दस्तावेज़ों में से एक बन गया है, जो पहचान और आवास प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करके आप आधार से संबंधित सभी अपडेट्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के रुप में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करने के लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती है।
सरकार ने कई दस्तावेजों और वित्तीय साधनों को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपका मोबाइल नंबर-आधार से लिंक नहीं है तो आपको कोई मैसेज प्राप्त नहीं होगा और आप उन सरकारी स्कीम्स का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं, जिसके लिए आप योग्य हैं। इसलिए आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना ज़रूरी है। एक बार जब आप आधार को वित्तीय साधनों और अन्य दस्तावेज़ों से जोड़ देते हैं, तो सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे DBT, पहल आदि के तहत सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर देती है, जिसका मैसेज लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है।
आप आधार एनरोलमेंट के समय आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर पाएं हैं तो बाद में आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर भी आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं। आधार को मोबाइल नंबर से रजिस्टर या अपडेट (Register Mobile Number in Aadhaar Card) करने की तरीका आगे लेख में बताया गया है:
SSUP के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर (Register Mobile Number with Aadhaar) करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा होती थी। लेकिन अब इस सुविधा को बंद कर दिया गया है और आवेदक को आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट करने के लिए आधार एनरोलमेंट/अपडेट सेंटर जाना पड़ता है।
अपडेट की प्रक्रिया में 30 दिन लगते हैं। आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आपके मोबाइल नंबर को आधार में रजिस्टर (Register Mobile Number with Aadhaar) करने के कई कारण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आधार को पैन से कैसे लिंक करें
आधार में अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने (Mobile Number Register with Aadhaar) या अपडेट करने के लिए आवेदक को आधार एनरोलमेंट/अपडेट केंद्र में जाने पर 50 रुपये बतौर शुल्क देना होगा। जितनी बार आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे, हर बार आपको 50 रु. बतौर शुल्क देना होगा। हर बार अपडेट के लिए रिक्वेस्ट करने पर शुल्क लिया जाता है। हालांकि, एक साथ कई जानकारी अपडेट करवाने पर, आवेदक से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट/रजिस्टर करने के लिए आवेदक को आधार अपडेट फॉर्म (जिसमें आपका मौजूदा मोाबाइल नंबर दर्ज हो) के अलावा अन्य किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होती है। साथ ही 50रु. शुल्क का भुगतान करना होता है।
ये भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आधार कैसे लिंक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. पहली बार आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे रजिस्टर करें?
उत्तर: आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर (Register Mobile Number with Aadhaar) करने के लिए आपको नज़दीकी एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा, आधार एनरोलमेंट फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके फॉर्म जमा करना होगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको 50 रुपये बतौर शुल्क देना होगा।
प्रश्न. आधार कार्ड से अपनी ई-मेल आईडी को ऑनलाइन कैसे रजिस्टर करें ?
उत्तर: UIDAI द्वारा आधार से ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने की सुविधा बंद कर दी गई है। आधार को मोबाइल नंबर से रजिस्टर करने के लिए आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा।
प्रश्न. आधार कार्ड (Aadhaar Card) में दर्ज मोबाइल नंबर को अपडेट करने/ बदलने में कितने दिन लगते हैं?
उत्तर: आधार में जानकारी अपडेट होने/ बदलने में लगभग 30 दिन लगते हैं। हालांकि, सफलतापूर्वक रजिस्टर करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन मैसेज भेजा जाएगा।
प्रश्न. क्या मैं आधार कार्ड नंबर में एक से अधिक मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, केवल एक नंबर को आधार के साथ रजिस्टर किया जा सकता है। हालांकि, एक ही मोबाइल नंबर को एक से अधिक आधार कार्ड के साथ रजिस्टर किया जा सकता है।
प्रश्न. यदि किसी उपयोगकर्ता को उसके रजिस्टर फोन नंबर पर आधार OTP प्राप्त नहीं हो रहा है तो क्या करे?
उत्तर: यदि उपयोगकर्ता को उसके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP नहीं मिल रहा है, तो वह यह चेक कर सकता है कि रजिस्टर किया हुआ नंबर सही है या नहीं। इसके लिए, यूआईडीएआई पोर्टल पर, मोबाइल नंबर वेरीफाई करें और विकल्प पर क्लिक करें।
प्रश्न. क्या दो आधार कार्ड को एक ही मोबाइल नंबर से लिंक किया जा सकता है?
उत्तर. हां, एक मोबाइल नंबर को दो आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है। व्यक्ति अपना या अपने किसी भी पारिवारिक सदस्य का मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकता है।
प्रश्न. यदि मेरा मोबाइल नंबर पहले से ही आधार के साथ रजिस्टर्ड है, तो क्या मुझे फिर से अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना होगा?
उत्तर. आपको अपना मोबाइल नंबर केवल एक ही बार आधार के साथ लिंक करना होगा। बार-बार एक ही मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की ज़रूरत नहीं है।
प्रश्न. SMS के ज़रिए मैं अपने मोबाइल नंबर को आधार से कैसे लिंक कर सकता हूं?
उत्तर: मौजूदा समय में, SMS के ज़रिए आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने की कोई सुविधा नहीं है।
प्रश्न. मेरा मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड नहीं है। क्या मैं ऑनलाइन आधार सुविधा का लाभ उठा सकता हूं?
उत्तर. यदि आपका फ़ोन नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। उपयोगकर्ता के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है, जिसे दर्ज करके ही आप ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।