Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
UIDAI ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आधार कार्ड को अपडेट या उसमें किसी तरह का सुधार करना आसान बना दिया है। इस लेख में आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) या सुधार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही आप जानेंगे कि इस काम के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है और कितनी फीस लगती है आदि:
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
इस लेख में हम बताएंगें कि आधार कार्ड में जानकारी ऑनलाइन अपडेट कैसे करें? आधार कार्ड में सुधार कैसे करें? और आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए क्या करना पड़ेगा? अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को आधार कार्ड में अपडेट करने/ बदलने का तरीका निम्नलिखित है:
| नोट- UIDAI के अनुसार जिन लोगों ने पिछले 10 साल से आधार अपडेट नहीं करवाया है उन्हें अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट करवानी होगी। कार्डधारक 14 दिसंबर 2024 तक ये काम मुफ्त में करवा सकते हैं। आधार अपडेट करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया मौजूद है। ऑनलाइन डेमोग्राफिक अपडेट कैसे करना है, जानने के लिए आगे लेख पढ़ें. |
आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) कर सकते हैं। यहाँ आप इसे आसानी से कैसे कर सकते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट कहीं से भी, कभी भी ऑनलाइन UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक (Mobile Number Link with Aadhaar Card) होना चाहिए:
हालिया अपडेट के अनुसार आप निम्नलिखित जानकारी को UIDAI वेबसाइट से आधार में ऑनलाइन अपडेट (Update Aadhaar Card Online) कर सकते हैं:
कोई व्यक्ति अपना पता बदल सकता है और आधार कार्ड पर पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट कर सकता है। आधार कार्ड डिटेल्स को ऑनलाइन बदलने/अपडेट/सही करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं और आधार नंबर व ओटीपी के जरिए लॉगिन करें, फिर “Update Address in your Aadhaar” पर क्लिक करें
स्टेप 2: आप किस तरह का आधार अपडेट करना चाहते हैं, जैसे डॉक्यूमेंट आधारित आधार- एड्रेस अपडेट या फिर हेड ऑफ फैमली (HOF) आधारित एड्रेस अपडेट, ये चुनें
स्टेप 3: आवश्यक पता दर्ज करें
स्टेप 4: आधार अपडेट के लिए ऑरिज़नल डॉक्यूमेंट्स की कॉपी स्कैन करें
स्टेप 5: डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैकिंग के जरिए 50 रु. की फीस का भुगतान करें
स्टेप 6: आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा, जिससे आप आपने आधार अपडेट रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं
स्टेप 7: एक बार जब आपका आधार अपडेट रिक्वेस्ट यूआईडीएआई के आंतरिक गुणवत्ता जांच ऑपरेटरों द्वारा वैरिफाई हो जाता है (आपका डेमोग्राफिक डेटा दिए गए डॉक्यूमेंट्स से मिलान किया जाता है) तो आपको इनरोलमेंट आईडी के साथ SMS प्राप्त होता है
स्टेप 8: बैकेंड सॉफ्टवेयर द्वारा कुछ और सत्यापन के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाती है और इसके संबंध में SMS प्राप्त होता है
आमतौर पर अपडेट रिक्वेस्ट 30 दिनों में पूरा होता है, एक बार अपडेट करने के बाद, आप अपडेट किया गया वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं और अपना आधार कार्ड प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जो निवासी आधार में अपना पता अपडेट करना चाहते हैं और उनके नाम पर सहायक दस्तावेज नहीं हैं, वे अब परिवार के मुखिया (HoF) की सहमति से आधार में अपना पता अपडेट कर सकते हैं। इस संबंध में स्टेप्स निम्नप्रकार है:
स्टेप 1: ‘My Aadhaar’ पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं और उस ऑप्शन को चुनें जो आपको हेड ऑफ फैमली (HoF) की सहमति के आधार पर एड्रेस अपडेट करने दें
स्टेप 2: सत्यापन के लिए परिवार के मुखिया (HoF) का आधार नंबर दर्ज करें
स्टेप 3: HoF के आधार नंबर की सफलतापूर्वक सत्यापन होने के बाद, उनके साथ आपका कौन-सा रिश्ता है इस संबंध में डॉक्यूमेंट अपलोड करें
स्टेप 4: 50 रु. फीस का भुगतान करें, इसके बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जेनरेट होगा
स्टेप 5: ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट के संबंध में HoF को एक SMS भेजा जाएगा। इस एसएमएस के 30 दिनों के भीतर HoF को My Aadhaar पोर्टल पर लॉगिन करके इस संबंध में अपनी सहमति प्रदान करनी होगी।

स्टेप 6: एड्रेस बदलने के संबंध में HoF की सहमति मिलने पर आधार कार्ड में आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा।
* HoF के साथ अपना रिश्ता बताने के लिए आप राशन कार्ड, मार्कशीट, शादी का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि जैसे डॉक्यूमेंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपका और HoF का नाम व रिश्ता बताया गया हो।
अगर आपके पास HoF के साथ संबंध बताने वाला कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप HOF वाला सेल्फ- डिक्लरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसका UIDAI द्वारा दिया जाने वाला फॉर्म निम्न प्रकार है:

इस फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में आधार कार्ड में एड्रेस और आईडी प्रूफ ऑनलाइन अपडेट करने के लिए यहां नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
A. अगर आपकी प्रोफाइल पर दिखने वाला एड्रेस सही है तो-
|
B. अगर आपकी प्रोफाइल पर पहचान संबंधी डिटेल्स जैसे- नाम, लिंग और जन्मतिथि आदि में गलती है तो आपको आधार सेंटर जाने की आवश्यकता है। हालांकि अगर आपका पता (एड्रेस) गलत है तो इसे ठीक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
|
जिन लोगों के पास इंटरनेट का एक्सेस अच्छा नहीं हैं यानी ऑनलाइन आधार अपडेट नहीं कर सकते वो ऑफलाइन तरीके से आधार अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा। सेंटर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
आधार सेवा केंद्र या आधार एनरोलमेंट सेंटर में आप सभी तरह के डेमोग्राफिक डेटा जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ-साथ बायोमेट्रिक डेटा भी अपडेट/बदल सकते हैं। हालांकि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए संबंधी आवश्यक डॉक्यूमेंट की ज़रूरत होती है जबकि बायोमैट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर और ई- मेल अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होती।
आधार कार्ड ऑफलाइन अपडेट करने के लिए आप सीधे अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं या फिर लाइन में लगने से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
यदि आपने ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट/सुधार अपॉइंटमेंट बुक नहीं किया है, तो आप अपनी आवासीय स्थिति और उम्र के आधार पर संबंधित आधार कार्ड फॉर्म/आधार कार्ड सुधार फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरें और संबंधी आवश्यक दस्तावेज़ समेत फीस अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जमा कर दें।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार सेवा केंद्र जाकर आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) करने की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार है:
इसके अलावा आप आधार अपडेट के लिए अलग-अलग बैंक जा सकते हैं। उदाहरण के लिए- एक्सिस बैंक आधार कार्ड अपडेट आपको अपने आधार कार्ड में बदलाव या अपडेट करने की अनुमति देता है। ऐसा आप अपने क्षेत्र के नजदीकी एक्सिस बैंक शाखा जाकर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप आधार कार्ड में अपना पता, नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी बदल सकता है। आधार कार्ड में अपना पता अपडेट (Update Address in Aadhaar Card) करने के लिए, आपको नीचे दिए तरीके का पालन करना चाहिए:
स्टेप 1: आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं (https://ssup.uidai.gov.in/ssup/)
स्टेप 2: अगर आपके पास एक वैध पता प्रमाण है, तो ‘Proceed to Update Address’ पर क्लिक करें। UIDAI की वेबसाइट पर आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं
स्टेप 3: अगर आपके पास वैध पते का प्रमाण नहीं है, तो “Request for Address Validation Letter” पर क्लिक करें
स्टेप 4: नई विंडो में, अपना 12- डिज़िट आधार नंबर या 16- डिज़िट संख्या वर्चुअल आईडी दर्ज करें
स्टेप 5: दिए गए बॉक्स से कैप्चा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें
स्टेप 6: अब, ‘Send OTP’ पर क्लिक करें, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा
स्टेप 7: वैकल्पिक रूप से, आप प्रमाणित करने के लिए TOTP सुविधा का उपयोग कर सकते हैं
स्टेप 8: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप 9: अब, ‘Update Address via Address Proof’ या ‘Update Address Via Secret Code’ पर क्लिक करें
स्टेप 10: अब, उन सभी जानकारियों को भरें जिन्हें सही करने की आवश्यकता है और इसे सही करते हुए पूरा पता लिखें
स्टेप 11: अब, POA दस्तावेज़ों की अपनी ऑरिजनल कलर स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें
स्टेप 12: अंग्रेजी और स्थानीय भाषा दोनों में दर्ज डेटा का अवलोकन करें
स्टेप 13: अब अनुरोध सबमिट करें। अपने आधार अपडेट की स्थिति पर नज़र रखने के लिए आपको अपना अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नोट करना होगा।
ध्यान दें: आप अपनी एक्नॉलेजमेंट कॉपी को डाउनलोड / प्रिंट भी कर सकते हैं।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार कार्ड धारक अपने गलत नाम को प्रमाण के रूप में उपयोग करने के लिए आधार कार्ड में नाम अपडेट (Update Name in Aadhaar Card) कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके पैन और आधार में अलग-अलग नाम हैं, जिसके कारण दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं किया जा सकता है। आधार में अपना नाम बदलने के लिए, आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:
स्टेप 1: आधार अपडेट फ़ॉर्म भरें
स्टेप 2 : अपना सही नाम दर्ज करें
स्टेप 3 : पहचान प्रमाण (POI)के साथ फॉर्म जमा करें
स्टेप 4: ऐजेंट आपके अपडेट रिक्वेस्ट को रजिस्टर्ड करेगा
स्टेप 5: आप आपके अपडेट अनुरोध के लिए एक एकनॉलेज स्लिप मिलेगी
स्टेप 6: इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 25 रूपए का भुगतान करना होगा
कई ऐसे उदाहरण हैं जहां लोग अब उस मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं कर रहे हैं जो UIDAI में रजिस्टर्ड था। कोई व्यक्ति निम्नलिखित तरीके से आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट (Update Mobile Number in Aadhaar Card) सकता है :
स्टेप 1: आधार अपडेट केंद्र पर जाएँ
स्टेप 2: आधार अपडेट फ़ॉर्म भरें
स्टेप 3: अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज करें
स्टेप 4 : पिछले मोबाइल नंबर का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है
स्टेप 5: आपको आपके मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए कोई भी प्रमाण प्रदान करने की आवश्यकता नहीं है
स्टेप 6: ऐजेंसी आपके रिक्वेस्ट को रजिस्टर करेगी
स्टेप 7: आपको URN नम्बर प्राप्त होगा
स्टेप 8 : आपको एकनॉलेजमेंट स्लिप सौंप दी जाएगी
स्टेप 8 : इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको 25 रु. का शुल्क देना होगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अपने आधार में अपनी जन्मतिथि को अपडेट (Update DOB in Aadhaar Card) करने के लिए, आपको निम्नलिखित तरीके का पालन करना होगा:
स्टेप 1: पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ
स्टेप 2: आधार अपडेट फ़ॉर्म को ठीक से भरें और उस पर अपनी जन्म तिथि दर्ज करें
स्टेप 3: आपको कार्ड में छपी जन्म तिथि का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है
स्टेप 4: आपको जन्म तिथि के प्रमाण को फॉर्म के साथ जमा करना होगा
स्टेप 5: पहचान प्रमाणित करने के लिए ऐजेंट आपके बॉयोमीट्रिक्स लेता है
स्टेप 6: आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप व URN नम्बर दिया जाएगा
स्टेप 7 : अपडेट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए URN का इस्तेमाल किया जा सकता है
स्टेप 8: इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको 25 रूपए का शुल्क देना होगा।
आधार कार्ड को अपडेट / सही करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
नाम में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आधार का पता अपडेट करने के लिए आवश्यक पते (POA) दस्तावेज़
जन्म तिथि (DOB) अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज़
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आधार कार्ड में जो भी बदलाव हो रहा है, वह शुरू में हुई समस्या से बचने के लिए सही होना चाहिए। आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए:
UIDAI को भेजे गए सभी रिक्वेस्ट मंज़ूर नहीं होते हैं। आधार में कोई भी बदलाव करने से पहले जानकारी को वैरीफाई करने के लिए UIDAI विशिष्ट शर्तों का पालन करता है। ये जानकारी अपडेट होने पर ही UIDAI अपने सिस्टम जानकारी अपडेट करता है। आधार जानकारी में सुधार किए जाने से पहले निम्नलिखित शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए:
यदि किसी कारणवश आधार कार्ड में का अपडेशन अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाता है, तो आवेदक फॉर्म में उचित सुधार करके और सेल्फ अटेसस्टेड दस्तावेजों को जमा करके एक नया रिक्वेस्ट भेज सकता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या मैं अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकता हूँ?
उत्तर: नवीनतम नियमों के अनुसार, लोग आधार कार्ड में ऑनलाइन में केवल अपना पता अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, वे नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अन्य सभी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) के माध्यम से क्या फील्ड्स अपडेट कर सकता हूं?
उत्तर: लोग अपने आधार कार्ड में दी गई सभी जानकारी को आधार नामांकन केंद्रों में से किसी एक पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। आप आधार में नाम, पता, DoB, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल के साथ-साथ बायोमेट्रिक्स फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ को अपडेट कर सकते हैं।
प्रश्न. ऑनलाइन अपडेट के लिए योग्यता शर्तें क्या हैं?
उत्तर: अपना पता ऑनलाइन बदलने के लिए, आपको पते के प्रमाण की स्कैन की हुई कॉपी जमा करनी होगी यदि आपका दस्तावेज़ UIDAI द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो अपडेट रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दिया जाएगा
प्रश्न. क्या होम लोन, क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन एप्लिकेशन के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आधार कार्ड वैध पहचान और आवासीय प्रमाण के रूप में कार्य करता है। तो, इसका उपयोग होम लोन , क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन एप्लिकेशन के लिए कर सकते हैं।
प्रश्न. यदि मेरा मोबाइल नंबर UIDAI रजिस्टर्ड नहीं है, तो क्या होगा?
उत्तर: यदि आपका मोबाइल UIDAI के पास रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप आधार से संबंधित किसी भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवा सकते हैं।
प्रश्न. मेरा मोबाइल नंबर मेरे आधार कार्ड से रजिस्टर्ड नहीं है। तो, मैं अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे सही कर सकता हूं?
उत्तर: आप एक अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP का उपयोग करके वैरीफिकेशन का विकल्प चुन सकते हैं। हालाँकि, यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है यदि आपने अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं किया है।
प्रश्न. आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर कैसे रजिस्टर्ड करें?
उत्तर: UIDAI के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के लिए, पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ और आधार नामांकन / सुधार फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर का उल्लेख करते हुए सबमिट करें। आपको अपने मोबाइल नंबर को आधार के साथ रजिस्टर्ड करने के लिए कोई प्रमाण नहीं देना होगा।
प्रश्न. मोबाइल नम्बर अपडेट / बदलने के लिए कोई दस्तावेज़ उपलब्ध कराना होगा?
उत्तर: आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट / बदलने के लिए कोई दस्तावेज़ देने की जरूरत नहीं है। बस आधार एनरोलमेंट / करेक्शन फॉर्म भरें और इसे 25 रुपये के अपडेशन चार्ज के साथ जमा करें।
प्रश्न. क्या ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से अपडेट करने के लिए रिक्वेस्ट करना संभव है?
उत्तर: केवल आवासीय पते को ऑनलाइन और पोस्ट के माध्यम से ऑफ़लाइन अपडेट किया जा सकता है। हालाँकि, आप अपने सभी बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरणों को नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।
प्रश्न. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट/चेंज करने के लिए कौन-सा डॉक्यूमेंट चाहिए होगा?
उत्तर: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज या अपडेट करने के लिए आपको आधार कार्ड के अलावा अन्य किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है। अपडेट के लिए आधार इनरोलमेंट/ करेक्शन फॉर्म भरें और 50 रु. फीस के साथ सबमिट कर दें।
प्रश्न. आधार कार्ड अपडेट होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: आमतौर पर आधार कार्ड अपडेट होने में 30 दिन का समय लग जाता है।
प्रश्न. आधार सेल्फ सर्विस पोर्टल क्या है?
उत्तर: आप अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके अपने यूआईडीएआई खाते में लॉग इन करके आधार सेल्फ सर्विस पोर्टल (Aadhaar Self Service Portal, (SSUP) का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. आधार अपडेट या करेक्शन करने में कितनी फीस लगता है?
उत्तर: आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट करने के लिए 50 रु. फीस देनी होती है वहीं, बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 100 रु. की फीस भरना होती है।
प्रश्न. क्या मैं ऑनलाइन आधार कार्ड में फोटो अपडेट कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा।