Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर जान सकते हैं कि आप जो पर्सनल लोन लेने वाले हैं उसकी ईएम्आई कितनी होगी, इसके लिए आपको इस ऑनलाइन कैलकुलेटर में लोन राशि, अवधि और ब्याज दर दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप अपनी ज़रूरत और भुगतान क्षमता अनुसार लोन राशि और भुगतान अवधि चुन सकते हैं ताकि आप पर ईएमआई को बोझ बहुँत ज्यादा ना हो। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ईएमआई कैलकुलेटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की ईएमआई को कैलकुलेट करने के लिए रिड्यूसिंग बैलेंस मेथड का इस्तेमाल करता है। नीचे दिए गए टेबल में विभिन्न लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि के आधार पर कैलकुलेट की गई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की ईएमआई के बारे में बताया गया है।
| लोन राशि (₹) | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | अवधि (महीने) | EMI (मासिक/₹) |
| 50,000 | 11% | 12 | 4,419 |
| 1 लाख | 13% | 24 | 4,754 |
| 3 लाख | 15% | 36 | 10,400 |
| 5 लाख | 17% | 48 | 14,428 |
| 10 लाख | 20% | 60 | 26,494 |
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
नीचे टेबल में फ्लैट रेट और रिड्यूसिंग बैलेंस मेथड का इस्तेमाल कर विभिन्न लोन राशि, अवधि और ब्याज दरों के आधार पर कैलकुलेट की गयी ईएमआई बताई गई है।
| लोन राशि (₹) | अवधि (महीने) | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | फ्लैट रेट मेथड का इस्तेमाल कर EMI (₹) | रिड्यूसिंग बैलेंस मेथड का इस्तेमाल कर EMI (₹) |
| 50,000 | 12 | 11% | 4,625 | 4,419 |
| 1 लाख | 24 | 13% | 5,250 | 4,754 |
| 3 लाख | 36 | 15% | 12,083 | 10,400 |
| 5 लाख | 48 | 17% | 17,500 | 14,428 |
| 10 लाख | 60 | 20% | 33,333 | 26,494 |
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
प्रश्न 1. क्या मैं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान ऑनलाइन कर सकता हूं?
उत्तर: कस्टमर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेट बैंकिंग की मदद से अपने पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्न 2. क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की ईएमआई के भुगतान के लिए ऑटोपे की सुविधा उपलब्ध है?
उत्तर: हां, आप स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन/एनएसीएच (नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस) की सुविधा का विकल्प चुनकर अपने पर्सनल लोन की ईएमआई के भुगतान के लिए ऑटोपे की सुविधा चुन सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से प्रीपेमेंट फीस चेक किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, ईएमआई कैलकुलेटर प्री–पेमेंट फीस नहीं दिखाता है। हालांकि, आप बैंक/NBFC द्वारा प्रदान किए गए लोन एग्रीमेंट में प्रीपेमेंट फीस चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 4. फ्लोटिंग रेट ईएमआई कैलकुलेटर क्या है?
उत्तर: फ्लोटिंग रेट पर दिए जाने वाले लोन को कैलकुलेट करने के लिए फ्लोटिंग रेट ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्याज दरें परिवर्तनशील होती हैं और बाज़ार के उतार–चढ़ाव और आरबीआई की नीतियों पर आधारित होती हैं। जब भी आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव किया जाता है तो लोन की ब्याज दर में भी बदलाव होता है। वर्तमान में, फ्लोटिंग ब्याज दर मेकैनिस्म यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन पर लागू नहीं होता है।
प्रश्न 5. क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान कैश में किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पर्सनल लोन की ईएमआई का भुगतान कैश में नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न 6. मैं अपने लिए सही ईएमआई राशि का कैसे चुन सकता हूं?
उत्तर. आप अपने बजट के मुताबिक ईएमआई राशि चुनने के लिए ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। उपयुक्त ईएमआई राशि जानने के लिए अपने सभी बकाया लोन और मासिक खर्च पर विचार करें और उसी आधार पर ईएमआई राशि चुनें।