Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इन्कम टैक्स फॉर्म टैक्स अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत दस्तावेज़ होते हैं जिसे फाइनेंशियल वर्ष में कमाए गयी हर तरह की कमाई पर लगने वाले टैक्स के रिटर्न के लिए फाइल किया जाता है। इन फॉर्म को 2 श्रेणी में बांटा जा सकता है – एक वह जो व्यक्ति विशेष के लिए मान्य होगी एवं एक जो कंपनी एवं फर्म के लिए मान्य होगा|
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अंतर्गत फॉर्म ITR 1, ITR 2, ITR 3, एवं ITR 4 व्यक्ति विशेष के लिए मान्य होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ, ITR 5, ITR 6 एवं ITR 7 फर्म एवं कंपनी के लिए लागू होते हैं ।
| इस पेज पर: |

ITR 1, इसे ‘सहज’ के नाम से भी जाना जाता है सिर्फ व्यक्ति विशेष के लिए मान्य होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ, जिन लोगों की कमाई टैक्स योग्य होती है वह इस फॉर्म के द्वारा रिटर्न फाइल नहीं कर सकते। इस फॉर्म नीचे बताई गयी परिस्थितियों के लिए ही मान्य है :-
यह फॉर्म नीची बताई गयी परिस्थितियों में मान्य नहीं है :
अगर आप अपनी पति या पत्नी एवं अव्यक्स्क बच्चे की कमाई भी अपनी कमाई में शामिल करते हैं तो, आप भी ITR 1 के तहत रिटर्न फाइल कर सकते हैं अगर वह इन्कम ऊपर बताई गई निर्धारित श्रेणी के अनुसार मान्य हो।
आप ITR फॉर्म 1 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फ्री में डाउन्लोड कर सकते हैं । ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने के लिए नीचे दी गयी प्रणाली को ध्यान से पढ़ें :
इस फॉर्म को व्यक्ति विशेष एवं सयुक्त हिन्दी परिवारों द्वारा बताई गई परिस्थितियों के अनुरूप इस्तेमाल किया जाता है :-
जिन लोगों की कमाई व्यापार एवं व्यवसाय से होती है वह ITR फॉर्म 2 का उपयोग नहीं कर सकते .
अगर आप अपनी पति या पत्नी एवं छोटे बच्चे की कमाई भी अपनी कमाई में शामिल करते हैं तो, आप भी ITR 2 के तहत रिटर्न फाइल कर सकते हैं अगर वह कमाई ऊपर बताए गए नियमों के मुताबिक, मान्य हो।
आप ITR फॉर्म 2 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फ्री में डाउन्लोड कर सकते हैं । ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने का तरीका निम्नलिखित है:
यह फॉर्म व्यक्ति विशेष एवं सयुक्त हिन्दी परिवारों द्वारा व्यवसाय एवं व्यापार द्वारा की गयी कमाई की स्थिति में उपयोग होता है। इस फॉर्म को व्यक्ति विशेष एवं सयुक्त हिन्दी परिवारों द्वारा नीचे बताई गयी परिस्थितियों के अनुरूप इस्तेमाल किया जाता है:
अगर साझेदारी फर्मों में पार्टनर की कोई कमाई यानी वेतन एवं मुआवजा नहीं है, तो भी उस पर यह फॉर्म लागू होगा, सिर्फ फर्म के लाभ के हिस्से को आयकर अधिनियम की धारा 10 (2 ए) के तहत छूट प्राप्त है।
यह फॉर्म तब लागू नहीं होता है जब व्यक्ति विशेष एवं संयुक्त हिन्दू परिवारों की कुल कमाई में उसकी मालिकाना फर्म से कमाई शामिल होती है।
आप ITR फॉर्म 3 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फ्री में डाउन्लोड कर सकते हैं । ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने के लिए नीचे दी गयी प्रणाली को ध्यान से पढ़ें :
ITR 4 फॉर्म को ‘सुगम’ के नाम से भी जाना जाता है। इस फॉर्म को व्यक्ति विशेष/ संयुक्त हिन्दू परिवार एवं फर्म भर सकते हैं। लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) जिनकी कमाई व्यापार एवं व्यवसाय से होती है, ध्यान रहे कि वह इस फॉर्म को नहीं भर सकते।
इंटीरियर डेकोरेटर, आर्किटेक्ट, प्रोफेशनल सलाहकार जो अपनी सेवाओं के पैसे चार्ज करते हैं, वे भी ITR फॉर्म 4 को भर सकते हैं। धारा 44AD, धारा 44ADA एवं धारा 44AE के अंतर्गत टैक्स का लेखाजोखा के लिए जिन लोगों ने विकल्प चुना है उनके लिए भी ITR फॉर्म 4 लागू होता है।
ITR फॉर्म 4 नीचे बताई गयी परिस्थितियों में लागू नहीं होता :-
आप ITR फॉर्म 4 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त में डाउन्लोड कर सकते हैं । ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने का तरीका निम्नलिखित है:
आईटीआर फॉर्म 5 का उपयोग नीचे दी गयी संस्थाओं द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने के लिए किया जाता है:
आप ITR फॉर्म 5 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त में डाउन्लोड कर सकते हैं। ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने के लिए नीचे दी गई प्रणाली को ध्यान से पढ़ें :
ITR 6 फॉर्म कम्पनी के लिए आगू होता है। सिर्फ जिन कंपनियों ने धारा 11 के तहत टैक्स छूट प्राप्ति के लिए दावा किया है, उनके अलावा बाकी सभी कंपनियों पर यह फॉर्म लागू होता है। जिन कंपनियों ने धारा 11 के तहत छूट प्राप्त की होती है उन कंपनियों की कमाई दान- पुण्य एवं धार्मिक उद्देश्य से होती है। सभी कंपनियां जो ITR 6 फॉर्म भरने के लिए योग्य है उनको अपने रिटर्न डिजिटल सिग्नेचर द्वारा ऑनलाइन ही फ़ाइल करने होते हैं।
आप ITR फॉर्म 6 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त में डाउन्लोड कर सकते हैं। ITR फॉर्म को डाउन्लोड करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें:
जिन लोगों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 (4A), 139 (4B), 139 (4C), 139 (4D), 139 (4E) या 139 (4F) के अंतर्गत अपने टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने आवश्यक होते हैं, उन्हें ITR फॉर्म 7 का उपयोग करने की आवश्यकता है।
नीचे बताई गयी श्रेणी के अंतर्गत जो लोग आते हैं , उन्हें ऊपर बताई गयी धाराओं के तहत अपना टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए ITR फॉर्म 7 का उपयोग करना होता है :-
आप ITR फॉर्म 7 को आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त में डाउन्लोड कर सकते हैं । ITR फॉर्म 7 को डाउन्लोड करने का तरीका निम्नलिखित है: