Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुरूआत साल 2009 में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में हुई थी। शुरूआती दौर में इसके 10 ब्रांच और 1500 एक्टिव कस्टमर्स थे। साल 2013 तक इसके ब्रांच की संख्या बढ़कर 46 ब्रांच और 1,52,000 ग्राहकों तक पहुंच गई। इस बैंक को अगस्त 2016 में स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में काम करने के लिए आरबीआई से प्रिसिंपल लाइसेंस प्राप्त हुआ। 2017 में आरबीआई से अंतिम लाइसेंस प्राप्त करने के बाद इसने सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में परिचालन शुरू किया।
सूर्योदय विभिन्न प्रकार के सेविंग्स अकाउंट प्रदान करता हैं जिनका उपयोग किसी की ज़रूरत और सुविधा के अनुसार किया जा सकता है।
सूर्योदय अपने कस्टमर्स को करंट अकाउंट की भी सुविधा प्रदान करता है।
सूर्योदय प्रोपर्टी के बदले 10 लाख रु. तक का लोन ऑफर करता है, जिसकी लोन अवधि 60 महीने तक की होती है।
यह विभिन्न बिज़नेस के लिए आसान ईएमआई के साथ स्मॉल बिज़नेस लोन प्रदान करता है।
कस्टमर्स को 1,000 रु. की न्यूनतम जमा राशि के साथ फिक्स्ड डिपॉज़िट ऑफर करता है।
कस्टमर्स को 100 रु. की न्यूनतम जमा राशि के साथ रिकरिंग डिपॉज़िट ऑफर करता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक डेबिट कार्ड प्रदान करता है जिसमें कई लाभ मिलते हैं।
पासबुक के माध्यम से कस्टमर्स अपना बैलेंस देख सकते हैं या फिर ट्रांजैक्शन डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
मोबाइल बैंकिंग से कस्टमर्स अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके अपने बैंक अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं और सभी प्रमुख ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग के ज़रिए आप अकाउंट समरी चेक करने, पैसे ट्रांसफर, ऑनलाइन बिल पेमेंट करने, मोबाइल रिचार्ज, स्टेटमेंट डाउनलोड करने और फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोलने जैसे काम कर सकते हैं।
कस्टमर्स अपने शिकायतों का समाधान या अपने प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

एक शाखा-विशेष कोड है जिसे किसी विशेष शाखा की पहचान के लिए बनाया जाता है। यह कोड भिन्न ब्रांच के लिए अलग-अलग हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर करने के मामले में इस कोड की आवश्यकता होती है।