Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
इस पेज पर :
PRAN कार्ड या परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर 12 डिजिट का नंबर होता है जो उन व्यक्तियों की पहचान कराता है जिन्होंने स्वयं को राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के अंतर्गत रजिस्टर किया हुआ है। PRAN नम्बर मिलने के बाद, NPS अभिदाताओं के पास PRAN कार्ड प्राप्त करने का विकल्प होता है। PRAN कार्ड एक NPS अभिदाता के लिए विशिष्ट पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है और अभिदाता को PRAN एक बार आवंटित होने पर वह जीवन भर के लिए नहीं बदलता।
आप बस NPS के तहत अपने निकटतम पॉइंट-ऑफ-प्रेजेंस (पीओपी) पर जा सकते हैं जो आमतौर पर आपका बैंक होता है। पीओपी NPS से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए अधिकृत हैं, जिसमें जमा राशि स्वीकार करना, NPS खाते के ट्रान्सफर से संबंधित आवेदन आगे बढ़ाना, आंशिक निकासी आवेदन, नामांकन परिवर्तन के आवेदन और बहुत कुछ शामिल हैं।
PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) मुख्य रूप से राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाता को जारी किया जाता है, इसलिए PRAN कार्ड आवेदन फॉर्म वही है जिसका उपयोग NPS के अभिदान करते हैं। निम्नलिखित PRAN कार्ड आवेदन फॉर्म (NPS आवेदन फॉर्म अनुलग्नक S1) की तस्वीर है:

PRAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:
आप खाता खोलने की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन NSDL या कार्वी वेबसाइट पर पूरा कर सकते हैं। वे CRA (सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी) हैं जिन्हें भारत में NPS खातों को बनाए रखने और खोलने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। सविस्तर चरण इस प्रकार हैं:
PRAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय, NRI अभिदाताओं को निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
ऊपर बताए गए दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी का आकार 4kb और 12kb के बीच और केवल .jpeg/.jpg प्रारुप में होना आवश्यक है।
अपने PRAN कार्ड को एक्टिव करने का सबसे आसान तरीका है कि ई-सिग्नेचर का इस्तेमाल कर दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर कर प्राप्त करें। PRAN कार्ड एक्टिवेट की ई-सिग्नेचर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण चरण निम्नलिखित हैं:
यदि आपने आधार का उपयोग कर PRAN कार्ड प्राप्त किया है, तो आप निम्नलिखित तरीके से दस्तावेज़ पर इलेक्ट्रॉनिक रुप से हस्ताक्षर कर सकते हैं:

आप अपने NPS खाते में ऑनलाइन लॉग इन करने के लिए अपने PRAN कार्ड पर लिखे नंबर का उपयोग कर सकते हैं। PRAN कार्ड लॉग-इन का तरीका निम्नलिखित है:
स्टेप 1. NPS लॉग इन पोर्टल पर जाएं और यदि आपके पास पहले से ही PRAN कार्ड है तो “मौजूदा अभिदाताओं के लिए लॉग इन” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2. बाद के पेज पर, आप अपने NPS खाते में लॉग-इन करने के लिए PRAN कार्ड पर लिखा परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर या और NPS खाता पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप अपना लॉग-इन पासवर्ड भूल गए हैं या ऑनलाइन PRAN कार्ड सेवाओं को प्राप्त करना चाहते हैं, तो “जेनरेट/रीसेट पासवर्ड” लिंक पर क्लिक करें।

आप अपना ई-PRAN (इलेक्ट्रॉनिक PRAN) कार्ड को अपने NPS खाते में लॉग इन कर और “प्रिंट ई-PRAN” विकल्प का चयन कर प्रिंट कर सकते है।
यदि आपने अपने रजिस्टर पते पर PRAN कार्ड की कागज़ी कॉपी प्राप्त करने का विकल्प चुना है, तो आप आसानी से अपने
PRAN कार्ड का स्टेटस/ स्थिति का पता ऑनलाइन लगा सकते हैं

PRAN कार्ड स्टेटस पेज पर जाकर आप ये जान सकते हैं कि PRAN कार्ड को आपके पास पहुँचने में और कितना समय लगेगा।
चूँकि PRAN कार्ड को मुख्य रूप से NPS अभिदाताओं के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता के रूप में जारी किया जाता है, इसलिए यदि आप अपने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली खाते में लॉग इन करते हैं तो PRAN कार्ड बैलेंस जानने में आसानी होगी। एक बार लॉग इन करने के बाद, आप NPS पेंशन योजना के तहत पेश किए गए अनिवार्य स्तर 1 (टीयर 1) खाता और वैकल्पिक स्तर 2 (टीयर 2) खाता दोनों में अपनी शेष राशि देख सकते हैं।
चूँकि PRAN कार्ड NPS के ग्राहकों को जारी किया जाता है, NPS ग्राहक सेवा प्रणाली PRAN कार्ड ग्राहक सेवा प्रणाली के रूप में भी कार्य करती है। PRAN कार्ड ग्राहक सेवा के लिए आप फोन पर, फैक्स द्वारा, ऑनलाइन ईमेल द्वारा और इसके साथ ही पास के प्रतिनिधि कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। NPS/PRAN कार्ड ग्राहक सेवा के बारे में अधिक जानें.
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
नहीं। आप केवल एक PRAN नंबर/PRAN कार्ड प्राप्त कर सकता हैं क्योंकि मौजूदा नियमों के तहत आपको केवल एक NPS अभिदान की अनुमति है (एक ही PRAN के साथ स्तर 1 और स्तर 2 खाते में विभाजित)। EPF खाते के विपरीत, अपनी नौकरी बदलने पर आपको नया NPS खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है, आप मौजूदा खाते में ही योगदान करके वह खाता जारी सकते हैं। आप अपने NPS खाते को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी आसानी से ट्रान्सफर कर सकते हैं।
हालाँकि वर्तमान में NPS और NPS लाइफ/ अटल पेंशन योजना (APY) जुड़ी नहीं हैं। इसलिए वे व्यक्ति जिनके NPS और APY दोनों खाते हैं, उनके कई PRAN कार्ड हो सकते हैं जिन्हें बाद में एक किया जा सकता है।