Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
वेतनभोगी कर्मचारी रिटायर्मेंट के लिए एक फण्ड का निर्माण करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में योगदान करते हैं। हालाँकि, इस फण्ड का उपयोग रोज़गार की अवधि के दौरान विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है। सदस्य EPF खाते से कुछ राशि निकालने के लिए EPF फॉर्म 31 भर सकते हैं।
इस पेज पर पढ़ें:

| EPF फॉर्म न० | फॉर्म – 31 |
| उद्देश्य | EPF से एडवांस (आंशिक निकासी) के लिए आवेदन |
| संपर्क | https://epfindia.gov.in/site_docs/PDFs/Downloads_PDFs/Form31.pdf |
| भरने का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
| अतिरिक्त ज़रुरते | प्रासंगिक दस्तावेज जमा करने होंगे |
| एडवांस का कारण | होम लोन, मेडिकल आवश्यकता, शादी आदि |
EPF फॉर्म 31 को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी भरा जा सकता है। कर्मचारी को ऑफलाइन आवेदन करते समय फॉर्म में अपनी जानकारी भरना होगा, जबकि सदस्य द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने पर अधिकांश जानकारी पूर्व-भरे हुए हैं। हालाँकि, सदस्य को ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाने के लिए अपना UAN का रजिस्टर कराना होगा।
EPF फॉर्म 31 का इस्तेमाल आपके EPF खाते से कुछ राशि निकालने के लिए किया जाता है| EPF खाते से रिटायर्मेंट से पहले राशि निकालने के अनुमति केवल कुछ विशिष्ट स्थितियों जैसे कि घर की खरीद/ निर्माण, होम लोन का भुगतान, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की शादी / या बच्चे / भाई की शिक्षा है। हालांकि, इस तरह के आवेदन के लिए कुछ योग्यता शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए।
फॉर्म उद्देश्य की पूर्ति के प्रमाण के रूप में कार्य करता है और यह फॉर्म कर्मचारी द्वारा भरा होना चाहिए और इस पर उसके हस्ताक्षर होने चाहिए। फॉर्म 31 के कुछ भागों को नियोक्ता/ कंपनी और EPF आयुक्त भरता है। कर्मचारी द्वारा फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी अपडेट और सही होनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

आप फॉर्म 31 को EPF की वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑफलाइन भर सकते हैं। हालाँकि, आपको अपने नियोक्ता/ कंपनी द्वारा भरा एक खण्ड भी प्राप्त करना होगा।
जब आप EPF खाते से आंशिक रूप से धन निकालने की योजना बनाते हैं, तो आपको फॉर्म 31 भरना होगा। फार्म के सभी हिस्सों को अनिवार्य रूप से भरना होगा, अन्यथा आवेदन मंज़ूर नहीं किया जा सकता है। EPF फॉर्म 31 में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:
EPF की निकासी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को फार्म 31 के साथ प्रस्तुत किया जाना है :
|
EPF निकासी के लिए दस्तावेज |
|
| EPF निकासी का उद्देश्य |
आवश्यक दस्तावेज |
| एक घर खरीदना | घोषणा, संपत्ति का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र |
| लोन का पुनर्भुगतान | उधार देने वाली एजेंसी द्वारा बकाया मूलधन और ब्याज का प्रमाणपत्र |
| विशेष मामलों में अग्रिमों का अनुमोदन | नियोक्ता/ कंपनी से प्रमाण पत्र |
| बीमारी | नियोक्ता/ कंपनी और चिकित्सक द्वारा प्रमाण पत्र |
| शादी | फॉर्म 31 में ही घोषणा करना है |
| शारीरिक रूप से विकलांग | संबंधित डॉक्टर से प्रमाण पत्र |
| रिटायर्मेंट से पहले निकासी | सदस्य द्वारा घोषणा |
कर्मचारी PF खाते से फार्म 31 के माध्यम से निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए एडवांस के रूप में राशि निकाल सकते हैं:
साइट के अधिग्रहण सहित मकान/ फ्लैट की खरीद या निर्माण/ परिवर्तन / सुधार / मरम्मत:
विशेष मामलों में लोन का भुगतान
विशेष मामलों में एडवांस का अनुदान
अपने स्वयं के उपचार या परिवार की बीमारी के लिए एडवांस
स्वयं / बेटी / बेटा / भाई / बहन के विवाह के लिए या बेटा / बेटी की मैट्रिक के बाद की शिक्षा के लिए एडवांस
कठिनाई को कम करने के लिए उपकरण खरीदने के लिए शारीरिक रूप से विकलांग सदस्यों को एडवांस
रिटायरमेंट से पहले एक वर्ष के भीतर राशि निकालना
यहां जानिए कैसे आप फॉर्म 31 का क्लेम सकते हैं-
प्रश्न. EPF फॉर्म 31 क्यों अस्वीकार होता है?
उत्तर: फॉर्म निम्नलिखित कारणों से अस्वीकार हो सकता है:
प्रश्न. EPF फॉर्म 31 प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
उत्तर: आपके बैंक खाते में राशि आने में 5 से 30 दिनों का समय लगता है।
प्रश्न. आप फॉर्म 31 द्वारा कितनी राशि निकाल सकते हैं?
उत्तर: आप कितनी राशि निकाल सकते हैं ये आपके पैसे निकालने के कारण और अप कब से नौकरी कर रहे हैं इस पर निर्भर करता है।
प्रश्न. आप फॉर्म 31 द्वारा कितनी बार क्लेम कर सकते हैं?
उत्तर: आप 6 महीनों के अंतर पर 2 से 3 बार क्लेम कर सकते हैं।