Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
डाक जीवन बीमा बाल योजना एक प्रकार का जीवन बीमा है। इंडिया पोस्ट द्वारा योजनाएं गारंटीड रिटर्न प्रदान करती हैं और जोखिम न्यूनतम होता है। बच्चों के लिए यह बीमा योजना एक बेहतरीन योजना है, विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से निम्न वर्ग के लिए जो अधिक जोखिम नहीं उठा सकते हैं, जबकि गारंटी और सुरक्षा उनकी प्रमुख आवश्यकता है।
इस पेज पर:
बाल जीवन बीमा, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत, भारतीय माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक फंड बनाने में मदद करने के लिए बनाई गई है। चूंकि यह इंडिया पोस्ट द्वारा संचालित और मॉनिटर किया जाता है, इसलिए इसमें न्यूनतम जोखिम शामिल होता है। इस पॉलिसी में जमा किए गए सभी पैसे सुरक्षित रूप से अंत में वापस आ जाते हैं। हालांकि, इस तरह के कम जोखिम के कारण, योजना से रिटर्न भी कम ही होते हैं, अर्थात प्रत्येक 1000 रू, केनिवेश पर 58 रू. का रिटर्न है।
डाक जीवन बीमा बाल योजना द्वारा उपलब्ध कराए गए कवरेज को देखें:
यह आथिक बाज़ार में शामिल जोखिमों के बारे में चिंता किए बिना अपने बच्चे के लिए एक फंड के निर्माण का सबसे आसान और सबसे सुविधाजनक तरीका है। आइए इिस लेख के जरिए हम समझते हैं कि योजना कैसे काम करती है।
| आयु | बच्चा: 5 – 20 वर्ष
अभिभावकः 18 – 45 वर्ष |
| अधिकतम बीमा राशि | ₹ 3 लाख |
| सदस्यों की अधिकतम संख्या | 2 बच्चे |
निम्नलिखित संगठनों के कर्मचारी डाक जीवन बीमा बाल योजना के लिए योग्य हैं:
नोट: यह पूरी लिस्ट नहीं है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को इस सूची से बाहर रखा गया है।
डाक जीवन बीमा बच्चों की पॉलिसी के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करें:
पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान यानी बाल जीवन बीमा को बेहतर समझने के लिए निम्नलिखित बिंदु आवश्यक हैं:
इस योजना को खरीदना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ज़्यादा निवेश नहीं कर सकते, लेकिन अपने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। इस योजना के निम्नलिखित लाभ हैं:
प्रश्न. क्या मुझे इस योजना के तहत कोई टैक्स लाभ मिलता है?
उत्तरः हाँ, इस योजना के लिए भुगतान किए गए सभी प्रीमियमों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 C के तहत टैक्स छूट दी गई है।
प्रश्न. मैं एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हूँ। क्या मैं अपने बच्चों के लिए यह योजना खरीद सकता हूं?
उत्तरः नहीं, पॉलिसी के नियमों के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी डाक जीवन बीमा बाल योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
प्रश्न. बाल जीवन बीमा के तहत दिया जाने वाला बोनस क्या है?
उत्तरः PLI चाइल्ड प्लान बाल जीवन बीमा वही बोनस देता है जो वह अपनी एंडोमेंट पॉलिसी के लिए प्रदान करता है। बीमा राशि के प्रत्येक 1000 रू. के लिए 58 रू. का निश्चित बोनस है।
प्रश्न. क्या मुझे इस योजना को खरीदने के लिए अपने बच्चे की मेडीकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता है?
उत्तरः नहीं, किसी भी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि यह जरूरी है कि बच्चा स्वस्थ अवस्था में हो।
प्रश्न. क्या आप इस चाइल्ड प्लान के लिए प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं?
उत्तरः हाँ, आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं।