Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

LIC पॉलिसी पर ऐसे मिलेगा लोन

बीमा योजनाओं के अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी बीमा योजनाओं के बदले लोन देती है। ये लोन यात्रा, उच्च शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी, शादी, घर की मरम्मत आदि जैसे खर्चों के लिए लिया जा सकता है। पॉलिसी के बदले लिया जाने वाला यह लोन सिक्योर्ड लोन है क्योंकि इस दौरान आपकी बीमा पॉलिसी को सिक्योरिटी के रूप में गिरवी रखा जाता है। लोन अगेंस्ट LIC पॉलिसी की अन्य जानकारी नीचे दी गई है:
iconicon
Get Cashback of ₹1,000* on Loan Disbursal
Valid till 31st March '26*T&C Apply
Instant Personal Loan

Get up to ₹50 Lakhs starting at 9.98%

4.5/5

15.5L Reviews

5.7cr+Satisfied Customers
65+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of सबसे कम ब्याज दरें

सबसे कम ब्याज दरें

ब्याज दरें 9.98% से शुरू

Icon image of बेस्ट ऑफर ढूंढें

बेस्ट ऑफर ढूंढें

30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें

Icon image of अप्रूवल की ज़्यादा संभावना

अप्रूवल की ज़्यादा संभावना

बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं

Icon image of तुरंत डिस्बर्सल

तुरंत डिस्बर्सल

डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

सर्वोत्तम पर्सनल लोन ऑफर्स ढूंढें

Sort by:

HDFC Bank
10 Second Disbursal*100% Digital Process*Quick Disbursal
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 12.5%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee6,500
Axis Bank
Low Processing fee
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.99% - 17.15%
Tenure uptoUpto 6 Years
Processing FeeUpto 2%
Kotak Mahindra Bank
Lowest Income requirement100% Digital Process*
Max Loan Amt.Upto 25L
Rate of Interest9.98% - 17.2%
Tenure upto1-5 Years
Processing Fee1.1% - 1.5%
पैसाबाज़ार क्यों चुनें?
image of ऑफर्स की तुलना करें और <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>तुरंत डिस्बर्सल</strong> के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स

image of अपने लोन <strong>अप्रूवल की संभावना</strong> जानें

अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें

image of पूरी तरह से <strong>डिजिटल प्रोसेस</strong>

पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस

ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में 40 लाख तक का लोन पाएं

स्टेप 1: आवेदन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

स्टेप 2: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

स्टेप 3: OTP दर्ज कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

स्टेप 4: लोन लेने का उद्देश्य और लोन राशि चुनें

स्टेप 5: ऑफर्स की तुलना करें और सबसे उपयुक्त लोन के लिए अप्लाई करें

लोन अगेंस्ट एलआईसी पॉलिसी की विशेषताएं

इस सिक्योर्ड लोन की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • ब्याज दरें आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करेंगी
  • लोन केवल मौजूदा LIC पॉलिसीधारकों को ही मिलेगा
  • आपको कितनी लोन राशि ऑफर की जाएगी, यह एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू पर निर्भर करता है। आमतौर पर, लोन राशि पॉलिसी वैल्यू की 90% तक होती है। पेड-अप पॉलिसी के लिए, यह राशि पॉलिसी वैल्यू की 85% तक होती है।
  • LIC बीमा पॉलिसी को गिरवी रखती है। इसलिए, यदि आवेदक अपने लोन का भुगतान करने में चूक करता है तो बीमा कंपनी पॉलिसी को कुछ समय के लिए रोक सकती है।
  • एलआईसी की सभी बीमा पॉलिसियों में यह सुविधा नहीं होती है। इसलिए, सही पॉलिसी चुनना महत्वपूर्ण है ताकि आवेदक बिना किसी असुविधा के लोन ले सके
  • यदि लोन की बकाया राशि पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू से अधिक हो जाती है, तो एलआईसी के पास पॉलिसी को समाप्त करने का अधिकार है
  • अगर बीमा पॉलिसी लोन का भुगतान करने से पहले ही मैच्योर हो जाती है, तो एलआईसी के पास पॉलिसी राशि से लोन की राशि काटने का अधिकार है।

वर्तमान में LIC द्वारा प्रदान किये गए टर्म प्लान का उपयोग इस सिक्योर्ड पर्सनल लोन लेने के लिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनके पास गारंटीकृत सरेंडर वैल्यू नहीं है। एलआईसी पर्सनल लोन (LIC Personal Loan ) के बदले गिरवी रखे जा सकने वाली कुछ लोकप्रिय LIC पॉलिसियां नीचे दी गई हैं:

  • जीवन प्रगति
  • जीवन लाभ
  • सिंगल-प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
  • न्यू एंडोमेंट प्लान
  • न्यू जीवनआनंद
  • जीवन रक्षक
  • लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
  • जीवन लक्ष्य

LIC पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें

एलआईसी पॉलिसी के बदले लोन (Loan Against LIC Policy) लेने के लिए कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण योग्यता शर्तें दी गई हैं, जिन्हें आवेदक को पूरा करना होगा :

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
  • आवेदक के पास एक वैध LIC पॉलिसी होनी चाहिए
  • लोन प्राप्त करने के लिए उपयोग की जाने वाली LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू होना चाहिए
  • कम से कम 3 साल के LIC प्रीमियम का भुगतान पूरा होना चाहिए

LIC पॉलिसी लोन: जमा होने वाले ज़रूरी दस्तावेज

LIC पॉलिसी लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट निम्नलिखित है:

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ एप्लीकेशन फॉर्म
  • ऑरिजिनल पॉलिसी डॉक्यूमेंट
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट
  • निवास प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, यूटिलिटी बिल ( पानी व बिजली)
  • आय प्रमाण: सैलरी स्लिप, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  • एलआईसी द्वारा मांगा गया अन्य जरूरी दस्तावेज

LIC पॉलिसी लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

वर्तमान में आप ऑफ़लाइन या ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके LIC पॉलिसी के बदले लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं:

  • ऑफलाइन: LIC के नज़दीकी ऑफिस में जाएं और लागू KYC दस्तावेजों के साथ लोन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और उसे ऑरिजनल पॉलिसी डॉक्युमेंट्स के साथ जमा करें। एप्लीकेशन की जानकारी वेरिफाइ हो जाने के बाद, पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू की 90% तक की लोन राशि प्रदान की जाती है।
  • ऑनलाइन: अगर आपने LIC ई-सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो आप अपने अकाउंट में ऑनलाइन लॉग-इन कर सकती हैं और साथ ही यह भी चेक कर सकती हैं कि आपकी बीमा पॉलिसी, LIC पॉलिसी के बदले लिए जाने वाले लोन को प्राप्त करने के लिए योग्य है या नहीं। यदि है, तो लोन की नियम और शर्तें, ब्याज दरें और अन्य विशेषताएँ आपको ऑनलाइन दिखाई जाएंगी। एप्लीकेशन सबमिट करने पर आपको KYC दस्तावेज़ों को ऑनलाइन अपलोड करना या नज़दीकी LIC ऑफिस में सबमिट कराना पड़ सकता है जिससे आप लोन एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग शुरू हो सके ।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

लोन अगेंस्ट एलआईसी पॉलिसी पोर्टल - रजिस्ट्रेशन और लॉग-इन प्रक्रिया 

भारतीय जीवन बीमा निगम के पास अलग से कोई लोन पोर्टल नहीं है। इसलिए आपको अपने एलआईसी पॉलिसी लोन से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं को एक्सेस करने के लिए एलआईसी ई-सर्विसेज पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और लॉग- इन करना पड़ता है।

1) एलआईसी ई-सर्विसेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

LIC eServices पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें:

  • स्टेप 1: LIC ई-सेवा पोर्टल पर जाएं और “Don’t Have an account? Sign Up” विकल्प पर क्लिक करें
  • स्टेप 2: ऑनलाइन LIC सेवाओं के लिए साइन-अप करने के लिए ज़रूरी जानकारी दर्ज करें
  • स्टेप 3: “Proceed” पर क्लिक करने के बाद, आप अपनी पसंद का पासवर्ड तैयार करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं। आप अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए या तो एक यूज़र आईडी बनायें या फिर अपनी ईमेल/ मोबाइल का उपयोग करें।

2) लॉग-इन कैसे करें? 

LIC eServices पोर्टल में लॉग-इन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होता है:

  • स्टेप 1: LIC eServices पोर्टल पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉग- इन करने के लिए अपनी यूज़र आईडी/ ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्टेप 2: लॉग-इन हो जाने पर, आप पॉलिसी डिटेल के साथ-साथ LIC द्वारा ऑफर की जाने वाली ई-सर्विसेज का भी उपयोग कर सकती हैं।

LIC पॉलिसी लोन की सीमाएं 

मौजूदा नियमों के तहत, LIC पॉलिसी के बदले लोन के मामले में मंज़ूर की गई अधिकतम लोन राशि आवेदन के समय पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू की 90% तक होती है। पेड- अप योजनाओं के मामले में, यह लिमिट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के 85% से कम होती है।दोनों ही मामलों में, यह सरेंडर वैल्यू सिक्योरिटी/ ज़मानत के रूप में उपयोग की जाती है।

लोन रिपेमेंट शेड्यूल 

एलआईसी पॉलिसी पर लोन देने की न्यूनतम अवधि 6 महीने है। भले ही लंबी अवधि के लोन का पहले ही भुगतान किया गया हो, न्यूनतम अवधि जिसके बाद पूर्व भुगतान किया जा सकता है वह 6 महीने है। लोन रिपेमेंट का कंप्लीट शेड्यूल उधारकर्ता को लोन देते समय ही बता दिया जाता है और इसे एलआईसी ई-सर्विसेज पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

6 महीने की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसी की मैच्योरिटी/उधारकर्ता की मृत्यु के मामले में, पॉलिसी की आय का उपयोग लोन का निपटान करने के लिए किया जाएगा और ब्याज केवल उस अवधि के लिए लिया जाएगा जब लोन बकाया था।

लोन चुकाने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन कर सकते हैं:

  • मूलधन के साथ ब्याज का भुगतान करें
  • कुछ वर्षों तक ब्याज का भुगतान करें और जब आपके पास अतिरिक्त नकदी हो तो मूलधन चुका दें
  • केवल ब्याज और मूल राशि का भुगतान परिपक्वता पर दावा राशि के साथ तय किया जा सकता है

LIC पॉलिसी लोन: नियम और शर्तें 

एलआईसी द्वारा जारी जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन से संबंधित कुछ प्रमुख नियम और शर्तें निम्नलिखित हैं:

  • एलआईसी पर्सनल लोन (LIC Personal Loan) के लिए न्यूनतम अवधि 6 महीने होती है।
  • अवधि ख़त्म होने से पहले लोन भुगतान करने के लिए, उधारकर्ता को कम से कम 6 EMI का भुगतान करना होगा।
  • यदि पॉलिसी मैच्योर हो जाती है, तो मैच्योरिटी राशि का उपयोग शेष लोन की मूल राशि का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है
  • अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो, ब्याज का भुगतान मृत्यु की तारीख तक करना होगा।
  • केवल LIC पॉलिसीधारक ही ये लोन ले सकते हैं।

ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में 40 लाख तक का लोन पाएं

स्टेप 1: आवेदन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें

स्टेप 2: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

स्टेप 3: OTP दर्ज कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें

स्टेप 4: लोन लेने का उद्देश्य और लोन राशि चुनें

स्टेप 5: ऑफर्स की तुलना करें और सबसे उपयुक्त लोन के लिए अप्लाई करें

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

अगर कोई बीमाधारक पॉलिसी की मैच्योरिटी से पहले ही इसे सरेंडर करता है तो बीमा कंपनी उसे एक निर्धारित मूल्य लौटाती है जिसे सरेंडर वैल्यू कहा जाता है। इसलिए लोन अगेंस्ट एलआईसी पॉलिसी (Loan Against LIC Policy) के लिए लोन राशि बीमा पॉलिसी की मौज़ूदा सरेंडर वैल्यू पर निर्भर करती है।

पॉलिसी बॉन्ड एक कानूनी दस्तावेज है, जिस पर पॉलिसी होल्डर LIC से लोन प्राप्त करने के लिए साइन करता है। इसमें बीमा पॉलिसी और इसके बदले लिए गए लोन की सभी नियम और शर्तें शामिल होती हैं। अगर लोन अगेंस्ट पॉलिसी का विकल्प चुना जाता है तो यह दस्तावेज़ एलआईसी के पास रहेगा।

लोन की राशि एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर प्रदान की जाती है। अधिकतम लोन राशि सरेंडर वैल्यू की 90% तक होगी। पेड-अप पॉलिसी के लिए अधिकतम लोन राशि सरेंडर वैल्यू की 85% होती है। इसमें नकद बोनस भी शामिल है जो पॉलिसी पर लागू हो सकता है।

नहीं, यह सभी बीमा पॉलिसियों पर उपलब्ध नहीं है। केवल एंडोमेंट प्लान, जिसके बीमा प्रीमियम का भुगतान कम से कम तीन वर्षों के लिए किया जा चुका है, का उपयोग LIC पॉलिसी के बदले लोन प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

एक आवेदक की LIC पॉलिसी लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में कार्य करती है। यदि आवेदक अपने लोन का भुगतान करने में असमर्थ होता है, तो LIC के पास पॉलिसी को वापिस लेने का अधिकार है।

पर्सनल लोन आर्टिकल्स

icon image of अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन: सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, और भी बहुत कुछ देखते हैं लेंडर्स

अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन: सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, और भी बहुत कुछ देखते हैं लेंडर्स

icon image of Bharti
Bharti16 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन का भुगतान आसान बनाना चाहते हैं? तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

पर्सनल लोन का भुगतान आसान बनाना चाहते हैं? तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

icon image of Nikita
Nikita05 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन पार्ट-प्रीपेमेंट क्या होता है?

पर्सनल लोन पार्ट-प्रीपेमेंट क्या होता है?

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar04 Dec 2025
icon image of कैसे करें अपने आधार कार्ड को फिर से एक्टिवेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

कैसे करें अपने आधार कार्ड को फिर से एक्टिवेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

icon image of Nikita
Nikita03 Dec 2025
icon image of अपना पर्सनल लोन समय से पहले करना चाहते हैं बंद? जानिए तरीका

अपना पर्सनल लोन समय से पहले करना चाहते हैं बंद? जानिए तरीका

icon image of Bharti
Bharti03 Dec 2025
icon image of सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को पर्सनल लोन देते समय बैंक/NBFC इन 6 बातों पर ध्यान देते हैं

सेल्फ-एंप्लॉयड लोगों को पर्सनल लोन देते समय बैंक/NBFC इन 6 बातों पर ध्यान देते हैं

icon image of Bharti
Bharti02 Dec 2025
icon image of पर्सनल लोन की अवधि आपके EMI और कुल ब्याज लागत को कैसे प्रभावित करती है?

पर्सनल लोन की अवधि आपके EMI और कुल ब्याज लागत को कैसे प्रभावित करती है?

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar25 Nov 2025
icon image of जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
icon image of ज़्यादा है इनकम, फिर भी लोन हो गया है रिजेक्ट? जानें रिजेक्शन की वजह

ज़्यादा है इनकम, फिर भी लोन हो गया है रिजेक्ट? जानें रिजेक्शन की वजह

icon image of Bharti
Bharti19 Nov 2025
icon image of क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का आपके क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है, समझें 

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का आपके क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है, समझें 

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar14 Nov 2025
सभी आर्टिकल देखें
quotes icon

What our customers say

Apne higher education ke liye loan liya tha

Muhje higher education ke liye loan chahiye tha. Paisabazaar pe apply kiya. Got it at the right time. Quite helpful.

icon image of avatar
Puja DanuJan 22, 2026

Sabse jada helpful log the yaha

Maine bht jagah try kiya tha personal loan ka, yaha try kiya toh helpful log mille. Har steps mai aram se samjhaya or usse muhje loan lene mai jda dikkat nhi aayi.

icon image of avatar
Anuradha GuptaJan 21, 2026

Meri shaddi thi

Shadi mai bht kharche hote hai. Maine shaddi ke liye personal loan paisabazaar se liya tha. Process smooth tha or interest bhi sahi milla.

icon image of avatar
Sadia KhatunJan 15, 2026

Travel ke liye personal loan liya tha

Mai bohot din se out of India ghumne jana chahti thi lekin jab jane ka time mila toh budget kaam padh raha tha, Paisabazaar se personal loan leke bht acha trip kiya. Maza agaya. Mere upar koi burden bhi nhi padha

icon image of avatar
Tarini RoyJan 14, 2026

Easy personal loan available

Took personal loan. Good experience.

icon image of avatar
Ruchika TiwariJan 14, 2026

Medical Emergency thi, loan jaldi mil gya

Muhje ek medical emergency ke liye personal loan lena padha. Paisabazaar pe bht jaldi or smooth process tha. time pe kaam agaya.

icon image of avatar
Raj SinghJan 13, 2026

Compare karke sahi rate mila

Loan offers jab comapre kiya toh pata chala konse loan lene se muhje sahi mai faida hoga. Isiliye Paisabazaar muhje best laga.

icon image of avatar
Akrity PandeyJan 5, 2026

Personal loan fatfat mai mil gaya

Muhje paiso ki urgent need thi. Paisabazaar se loan jaldi or sahi rate pe mil gaya.

icon image of avatar
Riya MehraJan 5, 2026

Loan from Paisabazaar was actually paperless

I always used to think that the paperless loan is a myth. But on Paisabazaar, I applied for the pre approved loan from IDFC Bank and all documentation was already done. I just filled the form, did kyc and my loan was approved and disbuursed one the same day.

icon image of avatar
Tanmay BorkatakiDec 12, 2025

Best place for a small loan

I have take loan of 60-70000 three times from paisabazaar in 4 years and every time it has been a very good experience. They provide the loan without failure and have also helped me improve my cibil.

icon image of avatar
Aridaman Singh ParhichaDec 11, 2025
View All Testimonials
Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

Paisabazaar is a loan aggregator and is authorized to provide services on behalf of its partners

*Applicable for selected customers

Knapsack with coins

बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर्स चेक करें, क्विक डिस्बर्सल के साथ

Scroll to top