Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इंस्टेंट पर्सनल लोन कई बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा ऑफर किए जाने वाले अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन होते हैं जिन्हें कम समय में मंज़ूरी मिल जाती है और लोन राशि भी जल्दी ट्रांसफर हो जाती है। इसके लिए आपको बहुत कम दस्तावेज जमा कराने पड़ते हैं और कभी- कभी नहीं भी कराने पड़ते हैं। बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर अपने चुनिंदा मौजूदा ग्राहकों को उनकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। हालांकि, कुछ बैंक/ लोन संस्थान अपने ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग सिस्टम के ज़रिए अन्य लोन आवेदकों को इंस्टेंट ऑनलाइन पर्सनल लोन भी ऑफर करते हैं। रेगुलर पर्सनल लोन की तरह, इंस्टेंट ऑनलाइन पर्सनल लोन (Online Instant Personal Loan) का उपयोग ज़ोखिम भरे कामों को छोड़कर शादी, ट्रैवल, उच्च शिक्षा, घर के रेनोवेशन, मेडिकल इमरजेंसी सहित सभी व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।