Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
आप मुथूट से अपने सोने के गहने या सिक्के को गिरवी रख कर गोल्ड लोन ले सकता है और शुद्ध वज़न, शुद्धता के हिसाब से आपको लोन की राशि मंजूर की जाएगी। हालांकि, मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन का लाभ उठाने के बाद, आपका गोल्ड लोन समय पर चुकाना अनिवार्य है अन्यथा कुल गोल्ड लोन राशि पर जुर्माना लगाया जाएगा। यहां हम विभिन्न भुगतान विधियों की जानकारी देंगे, जिसके माध्यम से आप अपनी गोल्ड लोन राशि को चुका सकते हैं।
नोट : केवल रजिस्टर्ड ग्राहक ही इस एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं
कोई भी अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से या ऑनलाइन के माध्यम से अपने गोल्ड लोन की स्थिति/ स्टेटस की जांच कर सकता है। हालांकि, इस जांच को करने के लिए आपको एक रजिस्टर्ड ग्राहक होना चाहिए।
अपने मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन को बंद करने के लिए, ग्राहक को ऑनलाइन या शाखा कार्यालय में जाकर मूल राशि और ब्याज को चुकाने की आवश्यकता होती है। इस तथ्य के बावजूद कि आप अपनी राशि का भुगतान करते हैं, लेकिन सोना आपको वही से वापस लेना होगा जहां आपने इसे गिरवी रखा था।
महत्वपूर्ण पहलू
मुथूट भुगतान से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए, कोई भी अपने टोल-फ्री नंबर के माध्यम से कस्टमर केयर से सम्पर्क कर सकते हैं:
टोल फ्री
प्रश्न. मैं अपने गोल्ड लोन का आंशिक भुगतान कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: आप मुथूट फाइनेंस के किसी भी शाखा कार्यालय में या उनकी वेबसाइट के माध्यम से ब्याज के साथ लोन आंशिक भुगतान कर सकते हैं। ब्याज राशि की कैलकुलेशन बकाया राशि पर की जाएगी।
प्रश्न. क्या क्रेडिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट भुगतान मोड के रूप में स्वीकार किए जाते हैं?
उत्तर: यदि आप शाखा कार्यालय में भुगतान कर रहे हैं तो क्रेडिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किए जाते हैं।
प्रश्न. मैं गिरवी रखा गया गोल्ड कैसे और कब वापस पा सकता हूं?
उत्तर: आपने जो सोना गिरवी रखा है, वह लोन और पूरी राशि चुकाने के बाद आपको वापस कर दिया जाएगा। लोन न चुकाने पर मुथूट फाइनेंस लिमिटेड उसे नीलाम कर देगा। गिरवी रखा गया सोना उस शाखा से लेना होगा, जहां इसे शुरू में गिरवी रखा गया था।
प्रश्न. मैं मुथूट फाइनेंस लिमिटेड से कैसे संपर्क कर सकता हूं?
उत्तर: आप 1800 313 1212 पर कॉल कर सकते हैं।