Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
यस बैंक लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (LAS) स्कीम के तहत म्यूचुअल फंड के बदले (Loan Against Mutual Fund) लोन प्रदान करता है। जिसके तहत 25,000 से लेकर 20 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं। हालांकि लोन लेने के लिए उधारकर्ता को यस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाना होगा। बैंक यह दावा करता है कि वह अपनी पॉलिसियों और संबंधित डॉक्यूमेंट्स की जांच के अधीन 2-5 कार्य दिवस के भीतर सिक्योरिटी के बदले ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा प्रदान कर देता है। इसके अलावा प्री-अप्रूव्ड के मामले में बैंक इंस्टेंट लोन प्रदान करता है।
| YES बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड हाइलाइट्स | |
| ब्याज दर | आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार |
| लोन राशि | ₹25,000 से ₹20 लाख |
| LTV रेश्यो | सिक्योरिटी वैल्यू का 92% तक |
| सुविधा के प्रकार | ओवरड्रॉफ्ट |
| प्रोसेसिंग फीस | निर्धारित लिमिट का 0.50% तक |
| एनुअल मैनटेनेंस चार्ज (AMC) | ₹3,000 तक |
| प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
यस बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) के लिए ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। हालांकि ब्याज केवल इस्तेमाल की जाने वाली राशि पर लगता है न कि सैंक्शन लिमिट पर।
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड फीस व चार्जेस
| विवरण | चार्जेस |
| प्रोसेसिंग फीस | निर्धारित लिमिट का 0.50% तक |
| एनुअल मैनेटेनेंस चार्ज (AMC) | ₹3,000 तक |
| स्टाम्प ड्यूटी और अन्य चार्जेस | राज्य में लागू कानून अनुसार
बैंक प्रत्येक स्टाम्प पेपर/ई-स्टाम्प पेपर के लिए सेवा शुल्क के रूप में ₹125 (जीएसटी सहित) वसूलता है |
| डिफॉल्ट की स्थिति में सिक्योरिटी बेचने पर | सिक्योरिटी वैल्यू का 1%, जोकि अधिकतम ₹10,000. (ट्रांजेक्शन चार्ज, ब्रोकरेज, अन्य संवैधानिक चार्जेस और लेवी (levies) जो भी उस वक्त लागू हो) |
| फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
| लीगल/क्लेक्शन चार्जेस | जो भी लागू हो |
| प्लेज क्रिएशन चार्ज | ₹100 प्रति MF यूनिट सर्टिफिकेट (प्लेज, lien आदि) |
| डीमैट चार्जेस | समय के अनुसार लागू |
| ट्रांजेक्शन रिक्वेस्ट फॉर्म (TRF) प्रोसेसिंग | हर बार TRF प्रोसेस होने पर ₹200 |
| ओवरड्रॉफ्ट लिमिट पर पीनल चार्जेस | ओवरड्यू अमाउंट पर 2% प्रति वर्ष की दर से शुल्क लगाया जाएगा जब तक कि वह चुकता न हो जाए, साथ ही खर्च राशि लिमिट के अंदर होनी चाहिए। लिमिट से अधिक खर्च वाली राशि पर कॉन्टैक्ट अनुसार इंटरेस्ट लगाया जाएगा। |
यस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की विशेषताएं
यस बैंक से लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तें पूरी करनी होगी
यस बैंक से लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी