Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
म्यूचुअल फंड जो स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करते हैं, उन्हें स्मॉल कैप इक्विटी फंड कहा जाता है। पूरे बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज से सेबी की कंपनियों की लिस्ट में स्मॉल कैप कंपनियों को 250 वीं रैंक के तहत लिस्टेड किया गया है। स्मॉल मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियां अभी शुरु हुई हैं और बाज़ार में बहुत तेज़ी से विकास करना चाहती हैं, इसलिए बड़ी कैप कंपनियों की तुलना में अधिक अस्थिर हैं, इसलिए मंदी के समय इन कंपनियों में ज़्यादा नुकसान हो सकता है। हालांकि, फण्ड हाउस के बजाय छोटे कैप फंड व्यक्तिगत निवेशकों के लिए बेहतर माने जाते हैं।
लार्ज कैप स्टॉक, तुलनात्मक रूप से स्थिर होने के कारण फण्ड हाउस द्वारा पसंद किए जाते हैं। दूसरी ओर, अलग-अलग निवेशक जो तेज़ी से रिटर्न/लाभ की उम्मीद करते हैं, वो सर्वश्रेष्ठ स्मॉल कैप फंड चुनते हैं।
नीचे दिए गए शीर्ष पांच स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड हैं जिनमें इस वर्ष निवेश किया जा सकता है:
| फंड का नाम | AUM (करोड़) | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एक्सिस स्मॉल कैप फंड | ₹ 1,542 | 26.49 | 16.55 | 12.73 |
| L&T इमर्जिंग बिज़नेस फंड | ₹ 5,941 | 0.67 | 10.68 | 11.40 |
| निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड | ₹ 8,525 | 6.60 | 11.45 | 11.41 |
| एचडीएफसी (HDFC) स्मॉल कैप फंड | ₹ 9,232 | -2.74 | 12.23 | 10.37 |
| फ्रैंकलिन स्मॉल कंपनीज फंड | ₹ 6,929 | 0.50 | 5.36 | 7.91 |
(सोर्स– वैल्यू रिसर्च, डेटा 21 जनवरी, 2020 तक; )
L&T इमर्जिंग बिजनेस फंड
यह फंड छोटी कंपनियों के साथ भारतीय बाज़ार में इक्विटी डेरिवेटिव समेत इक्विटी और इक्विटी से जुड़े उपकरणों( इंस्ट्रूमेंट) में निवेश करता है। कुल संपत्ति का न्यूनतम 65% इक्विटी में और अधिकतम 35% डेट और मुद्रा बाजार इंस्ट्रूमेंट में निवेश किया जाता है।
| रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष रिटर्न (%) |
| फंड | -0.50 | 9.63 | 10.46 |
| बैंचमार्क | 2.06 | 5.60 | 5.98 |
अगर आपने इस फंड में 5 वर्षों के लिए 2,00,000 रु. की राशि निवेश की है, तो संचित फंड 3,28,893 रु. होगा। (21 जनवरी को 10.46% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
ये भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म? किसमें निवेश करना होगा ज्यादा फायदेमंद
यह स्कीम निवेश के लिए सबसे अच्छे स्मॉल कैप फंड में से एक है क्योंकि इसका उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े उपकरणों में निवेश कर बैंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करना है। फंड मैनेजर ने फाइनेंस, रसायन, कंस्ट्रक्शन, उपभोक्ता वस्तुओं और सीमेंट और सीमेंट प्रॉडक्ट जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है।
| रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष रिटर्न (%) |
| फंड | 26.49 | 16.55 | 12.73 |
| बैंचमार्क | 2.06 | 5.60 | 5.98 |
अगर आपने इस फंड में 5 वर्षों के लिए 1,00,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड 1,82,052 रु. होगा। (12.73% CAGR को देखते हुए, 21 जनवरी को होगा)
इस फण्ड ने अपनी संपत्ति का 70% से अधिक स्मॉल कैप शेयर और बाकी को मिड कैप और लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया है। यदि आप अधिक जोखिम वाले व्यक्ति हैं, और लम्बे समय (5 से 7 वर्ष) में अच्छा रिटर्न/ लाभ कमाना चाहते हैं तो, आप इस फण्ड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
| रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5-वर्ष का रिटर्न (%) |
| फंड | -2.55 | 12.26 | 10.40 |
| बैंचमार्क | 2.80 | 5.60 | 6.02 |
अगर आपने इस फंड में 5 साल के लिए 1,00,000 रु. की राशि निवेश की है तो संचित राशि 1,64,000 रु. होगी। (22 जनवरी को 10.40% CAGR को देखते हुए)
फंड का मुख्य उद्देश्य छोटी कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटी में निवेश कर लाभ कमाना है। फण्ड ने अपनी संपत्ति का, 70% स्मॉल कैप कंपनियों की इक्विटी में निवेश किया है और शेष डेट और मुद्रा बाजार की सिक्योरिटी में निवेश किया है।
| रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न (%) | 3-वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न |
| फंड | 6.81 | 11.34 | 11.37 |
| बैंचमार्क | 2.80 | 5.60 | 6.02 |
अगर आपने इस फंड में पाँच वर्षों के लिए 2,00,000 का निवेश किया है, तो आपका संचित फंड 3,42,666 रु. होगा (22.3% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
अन्य स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड की तरह, इस फंड का उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटी में निवेश करना है। यह मुख्य रूप से उन कंपनियों की तलाश करता है,जो भविष्य में बाज़ार में बनी रहे, भले ही उनके पास वर्तमान में कम बाज़ार पूंजीकरण हो।
| रिटर्न | 1-वर्ष का रिटर्न | 3-वर्ष का रिटर्न | 5 –वर्ष का रिटर्न |
| फंड | 0.76 | 5.27 | 7.90 |
| बैंचमार्क | 0.75 | 3.63 | 4.37 |
अगर आपने इस फंड में पाँच वर्षों के लिए 3,00,000 रु. का निवेश किया है, तो संचित फंड 4,38,761 रु. होगा (22 जनवरी को 7.9 % CAGR को ध्यान में रखते हुए)
जब आप वर्ष 2020 के लिए सबसे अच्छे स्मॉल कैप फंड से सही निवेश विकल्प चुनते हैं, तो यहां कुछ लाभ भी हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए-
ऐसे विभिन्न तरीके हैं जिनके माध्यम से कोई व्यक्ति स्मॉल कैप शेयरों में निवेश कर सकता है:
ऑफलाइन तरीका – फंड हाउस की नज़दीकी शाखा कार्यालय पर जाकर अपनी पसंदीदा योजना में निवेश करना होगा। आपको सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, रद्द किए गए चेक, पासपोर्ट साइज़ की फोटो, पैन कार्ड और KYC दस्तावेज़ के साथ रखना होगा। आप ब्रोकर के माध्यम से ऑफलाइन भी निवेश कर सकते हैं। हालाँकि, यह तब एक नियमित फंड होगा और प्रत्यक्ष फंड नहीं होगा। इसे एक ब्रोकरेज शुल्क की तरह समझें जो कि कुल निवेश राशि से काट लिया जाता है।
ऑनलाइन पोर्टल – अगर आप कोई कमीशन और ब्रोकरेज के साथ निवेश करने का एक परेशानी मुक्त तरीका चाहते हैं, तो आप पैसाबाज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं, जो निवेशकों को एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) की वेबसाइट पर जाने के बजाय एक प्लेटफॉर्म पर 1,700 से अधिक फंड की तुलना करने की अनुमति देती हैं और फिर कई फंड को देख सकते हैं। आप उस फंड को चुन सकते हैं जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं, जानकारी देखें और समान योजनाओं की तुलना करें और साथ ही अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. स्मॉल कैप फंड जोखिम भरे हैं?
उत्तर: हाँ, लार्ज-कैप और मिड-कैप फंड की तुलना में स्मॉल कैप फंड जोखिम भरा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस तरह के फंड में उभरते हुए व्यवसायों में निवेश किया जाता है जिनके भविष्य को लेकर सटीक अनुमान लगाना नामुमकिन है। कभी-कभी ये व्यवसाय बाज़ार में उतार-चढ़ाव के दौरान प्रदर्शन करने में विफल हो सकते हैं।
प्रश्न. लार्ज कैप और स्मॉल कैप में क्या अंतर है?
उत्तर: लार्ज कैप फंड बड़ी पूंजी (शीर्ष 100) वाली कंपनियों के स्टॉक / शेयरों में अपनी संपत्ति का 80% निवेश करते हैं। दूसरी ओर, स्मॉल कैप फंड, कुल संपत्ति का 65% हिस्सा उन छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, जो बाज़ार पूंजीकरण के अनुसार 251 वें या उससे नीचे लिस्टेड हैं।