Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
टाटा कैपिटल अपने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी के तहत म्यूचुअल फंड के बदले लोन (LAMF) प्रदान करता है। ये लोन राशि ऑफलाइन तरीके से लेने पर 40 करोड़ रु. तक हो सकती है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने पर अधिकतम 5 करोड़ रु. तक लोन ले सकते हैं। जिसके भुगतान के लिए 12 महीने का वक्त मिलता है, हालांकि इस समयावधि को एक्सपायर होने पर बढ़ा भी सकते हैं।
| टाटा कैपिटल लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 8.00% से 20.00% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹40 करोड़ तक (डिजिटल आवेदक के लिए ₹5 करोड़ तक) |
| अवधि | 1 साल |
| LTV रेश्यो | मार्केट वैल्यू का 50% से 70% |
| प्रोसेसिंग फीस | सैंक्शन लोन राशि का 5% |
| प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र चार्ज | शून्य |
| वार्षिक मैनटेंस चार्ज/ रिन्यूवल चार्ज | लोन राशि का 5% तक |
| अतिरिक्त प्लेज/lien क्रिएशन चार्ज | शून्य |
| प्रोडक्ट | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी | 8.00%-20.00% |
प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जेस
| प्रोडक्ट | चार्जेस |
| प्रोसेसिंग फीस (नॉन-रिफंडेबल) | सैंक्शन लोन राशि का 5% तक |
| डाक्यूमेंट प्रोसेसिंग चार्ज | शून्य |
| प्लेज/Lien क्रिएशन चार्ज | ₹999 |
| स्टैम्प ड्यूटी | जो भी उस समय लागू हो |
| प्रीपेमेंट/ फोरक्लोजर चार्ज | शून्य |
| कलेक्शन चार्ज | शून्य |
| लीगल चार्जेस | जो भी उस समय लागू हो |
| वार्षिक मैनटेन्स चार्ज/ रिन्यूवल चार्जेस | लोन राशि का 5% तक |
| अतिरिक्त फंड गिरवी रखने पर/lien क्रिएशन चार्ज | शून्य |
पीनल चार्जेस
| प्रोडक्ट | चार्जेस |
| देय राशि के भुगतान में चूक होने पर | बकाया राशि का 36% प्रति वर्ष (3% प्रति माह) |
| सिक्योरिटी का नॉन-क्रिएशन | शून्य |
| किसी चेक के डिसऑनर होने पर/ पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स | प्रति इंस्ट्रूमेंट प्रति इंस्टेन्स ₹600 |
| मैनडेट रिजेक्शन | शून्य |
| कोलैटरल | लोन राशि |
| लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी | ₹75,000 से ₹40 करोड़ |
| लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (डिजिटल) | ₹25,000 से ₹5 करोड़ |
टाटा कैपिटल ने स्पष्ट रुप से ये नहीं बताया है कि म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए क्या योग्यता शर्तें होनी चाहिए। इस एनबीएफसी से लोन लेने के इच्छुक आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया और योग्यता शर्तों के बारे में जानने के लिए अपने क्षेत्र के नजदीकी ब्रांच में जाना चाहिए।
टाटा कैपिटल से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए व्यक्ति, स्वामित्व, कंपनियां, भागीदारी/LLPs, ट्रस्ट और HUF को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
इन बुनियादी दस्तावेज़ों के अलावा भी अलग-अलग आवेदकों के हिसाब से निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है:
इंडिविजुअल के लिए
टाटा कैपिटल लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड के लिए पैन कार्ड ज़रूरी है।
प्रोस्पेरिटरशीप के लिए
ऊपर बताएं गए बुनियादी दस्तावेज़ों के अलावा निम्नलिखित में से दो डॉक्यूमेंट ज़रूरी है, जिसमें एड्रेस हो:
पार्टनरशीप / LLP के लिए
कंपनियों के लिए
ट्रस्ट के लिए
HUFs के लिए