Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इंडियन बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 9.00% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। इंडियन बैंक पर्सनल लोन का इस्तेमाल मेडिकल ट्रीटमेंट, ट्रैवल प्लान और कई तरह की व्यक्तिगत आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन किसी भी बैंक/ लोन संस्थान में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले, आपको ब्याज दर और उसे प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में पता होना चाहिए। इंडियन बैंक से पर्सनल लोन लीं पर कितना ब्याज देना होगा (Indian Bank se Personal Loan lene par kitna byaaj dena hoga), जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
कृपया ध्यान दें: इंडियन बैंक पर्सनल लोन के लिए पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल पार्टनर बैंकों/एनबीएफसी की ओर से ही प्राप्त होंगे।
इंडियन बैंक अलग-अलग प्रकार के पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करता है। नीचे दी गई टेबल में सभी प्रकार के इंडियन बैंक पर्सनल लोन के लिए ऑफर की जाने वाली ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी गई है।
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें, विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा करें। अप्लाई करें
IB क्लीन लोन
| विवरण | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| GMRA प्रीमियम के लिए नॉन-प्रायोरिटी टर्म लोन | 9.00% से 9.15% |
| IB सरल | 9.60% |
| IB प्रोफेशनल | 9.25%-9.50% |
| IB इंस्टा कैश | 9.50% |
| विवरण | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| सैलरीड क्लास के लिए क्लीन लोन- टर्म लोन | 9.90% से 10.40% |
| सैलरीड क्लास के लिए क्लीन लोन-ओवरड्राफ्ट | 10.90% से 11.40% |
| प्रोडक्ट | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| पेंशन लोन | 10.15% से 10.40% |
| आवेदक का प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| पेंशनर, सैलरीड & रेगुलर इनकम वाले आवेदक | 11.40% |
| सेल्फ-एंप्लॉयड आवेदक | 12.00% से 14.00% |
| होम लोन कस्टमर्स | 10.00% |
| लोन प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| GMRA प्रीमियम के लिए नॉन- प्रायोरिटी टर्म लोन | 10.25%-10.40% |
| IB सरल | 10.85% |
| आईबी प्रोफेशनल | 10.50%-10.75% |
| आईबी इंस्टा कैश | 10.50% |
| लोन प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| नौकरीपेशा वर्ग को क्लीन लोन – टर्म लोन | 11.15% से 11.65% |
| नौकरीपेशा वर्ग को क्लीन लोन – ओवरड्राफ्ट | 12.15% से 12.65% |
| प्रोडक्ट | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| पेंशन लोन | 11.40%-11.65% |
| आवेदक का प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| पेंशनर, नौकरीपेशा & रेगुलर इनकम वाले आवेदक | 12.65% |
| गैर-नौकरीपेशा आवेदक | 13.25%-15.25% |
| होम लोन ग्राहक | 11.25% |
*ब्याज दरें 18 जून 2025 को अपडेट की गई हैं।
इंडियन बैंक पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर ब्याज दरें
पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर के ज़रिए आप बेहतर ब्याज दर और लोन शर्तों पर किसी बैंक के साथ चल रहे पर्सनल लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे पर्सनल लोन के लिए ब्याज दर आमतौर पर 10.00% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि, इंडियन बैंक पर्सनल लोन बैलेंस ऑफ़र के लिए वास्तविक ब्याज दर बकाया लोन राशि, भुगतान अवधि और मौज़ूदा लोन की ब्याज दर जैसे प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है।
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
इंडियन बैंक पर्सनल लोन पर कम ब्याज दर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए सुझावों पर ध्यान दें:
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
प्रश्न. इंडियन बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?
उत्तर: इंडियन बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर 9.00% प्रति वर्ष से शुरू होती है।
प्रश्न. GST के बाद ब्याज दर कितनी होगी?
उत्तर: पर्सनल लोन पर ऑफर की जाने वाली ब्याज दर पर जीएसटी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह ब्याज दर वही रहती है जो आपके लोन एग्रीमेंट में दी गई होती है। हालांकि, प्रोसेसिंग फीस और बैलेंस ट्रांसफर फीस आदि पर जीएसटी लागू होता है।
प्रश्न. मौजूदा ग्राहक के लिए इंडियन बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: इंडियन बैंक के मौज़ूदा ग्राहकों को कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिल सकता है, हालांकि, यह पूरी तरह से आपकी प्रोफाइल और बैंक/ लोन संस्थान पर निर्भर करता है।
प्रश्न. क्या पेंशनर को इंडियन बैंक से पर्सनल लोन मिल सकता है?
उत्तर: हां, पेंशनर इंडियन बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न. इंडियन बैंक का कस्टमर केयर नंबर क्या है?
उत्तर: इंडियन बैंक के 24×7 टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर हैं:
1800-4250-0000
1800-425-4422
प्रश्न. इंडियन बैंक पर्सनल लोन का भुगतान कितने समय में किया जा सकता है?
उत्तर: इंडियन बैंक से लिए गए पर्सनल लोन का भुगतान आप 6 साल में कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं अलग- अलग बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाली पर्सनल लोन की ब्याज दरों की तुलना कैसे कर सकती हूं?
उत्तर: आप पैसाबाज़ार प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पर्सनल लोन की ब्याज दरों और मंज़ूरी की संभावनाओं के आधार पर कई लोन ऑफर की तुलना कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको अलग-अलग बैंक की वेबसाइटों पर जाने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, और साथ ही इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है।
प्रश्न. मैं एक अच्छा क्रेडिट स्कोर कैसे बनाए रख सकता हूं?
उत्तर: आपकी पेमेंट हिस्ट्री का आपके क्रेडिट स्कोर पर अच्छा- खासा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, आप अपनी लोन ईएमआई और क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का भुगतान समय पर करते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो सकता है। इसके अलावा, अपने कर्ज को कम से कम रखें और क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन रेश्यो को 30% से कम बनाए रखें।
प्रश्न. इंडियन बैंक पर्सनल लोन के लिए नौकरीपेशा आवेदक को कितनी प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना पड़ता है?
उत्तर: नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए इंडियन बैंक पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस लोन राशि की 1% होती है।
शादी, इलाज या अन्य किसी काम के लिए चाहिए पर्सनल लोन! अप्लाई करें