Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
जयपुर राजस्थान राज्य की राजधानी और भारत में 10 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जयपुर भारत में सोने की खरीद व बिक्री का एक बड़ा केन्द्र है। शहर में सोने के खरीदार सोने में निवेश करते हैं और साथ ही इसे आभूषण के रूप में भी खरीदते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगें कि जयपुर में सोने का भाव क्या है (Gold Rate in Jaipur) और जयपुर में सोने की कीमत कैसे तय होती है।
| दिनांक | 22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम |
| 22 मई, 2024 | ₹68,450 | ₹74,660 |
| 21 मई, 2024 | ₹68,450 | ₹74,660 |
| 20 मई, 2024 | ₹68,000 | ₹74,500 |
| 19 मई, 2024 | ₹68,300 | ₹74,270 |
| 18 मई, 2024 | ₹68,400 | ₹74,174 |
ये भी पढ़ें: कोयंबटूर में सोने का भाव क्या है? जानें
GST (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने के बाद वैट और उत्पाद शुल्क की जगह 3% GST सोने पर लगाया जाता है।
[get_trending_price][get_trending_price diff=2][get_trending_price diff=3][get_trending_price diff=4]
हमारा देश अपनी मौजूदा सोने की मांग को पूरा करने के लिए सोने के आयात पर प्रमुखता से निर्भर करता है। इस प्रकार, हम लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा तय किए गए आधार मूल्य को लेते हैं। IBA (ICE बेंचमार्क एडमिनिस्ट्रेशन) LBMA सोने के दाम अमेरिकी डॉलर में हर रोज़ दो बार 10:30 AM और 3:00 PM यूके टाइम पर प्रकाशित करता है जो दुनिया भर में सोने के उत्पादकों, निवेशकों और सेंट्रल बैंकों के लिए एक बेंचमार्क मूल्य के रूप में काम करता है।
भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आधार के रूप में सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लेता है और लागू टैक्स को जोड़ता है। बाद में, पूरे भारत में बुलियन डीलर की एक ऑर्गेनाइजेशन यह तय करती है कि किस दर पर सोना रिटेल विक्रेताओं को बेचा जाएगा।
ये भी पढ़ें: चेन्नई में सोने का भाव क्या है? जानें
आप विभिन्न रूपों में सोने में निवेश कर सकते हैं- गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या भौतिक सोना। नीचे इसकी तुलना दी गई है।
| पैरामीटर | भौतिक सोना | गोल्ड ETF | सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड |
| निवेश करें | ज्वैलर की दुकान या ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है | स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से खरीदा जा सकता है | बैंक, डाकघर, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया |
| निवेश की सीमा | कोई सीमा नहीं | न्यूनतम 1 ग्राम- अधिकतम कोई सीमा नहीं | 1 ग्राम से 4 किलोग्राम |
| उपलब्धता | कभी भी, कहीं से भी खरीदा जा सकता है | स्टॉक की तरह कभी भी निवेश कर सकते हैं | वर्ष भर बैचों में उपलब्ध है |
| सुरक्षा | चोरी का अधिक जोखिम | भौतिक सोने के समान | सॉवरेन गारंटी |
| सोने की शुद्धता | शुद्धता को जानना चिंता का विषय हो सकती है | यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में आयोजित किया जाता है | यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में आयोजित किया जाता है |
| लोन के लिए सिक्योरिटी | हाँ | नहीं | हाँ |
| लॉक-इन अवधि | नहीं | नहीं | 8 वर्ष की अवधि के साथ 5 वर्ष के बाद विड्रॉल विकल्प के साथ |
| टैक्स | 3 साल के बाद कैपिटल गेन @ 20% पोस्ट इंडेक्सेशन | 3 साल के बाद कैपिटल गेन @ 20% पोस्ट इंडेक्सेशन | 8 साल तक रखने पर टैक्स पर छूट |
ये भी पढ़ें: नेल्लोर में सोने का भाव क्या है? जानें
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको सोना खरीदते समय धोखा नहीं दिया गया है, BIS (यह सरकारी संस्था है, जो शुद्धता को प्रमाणित करता है) ने उन कारकों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें सोने के आभूषणों की जांच करते समय देखना चाहिए। ये सभी कारक एक हॉलमार्क सील के लेज़र में पाए जा सकते हैं।
सोने के आभूषण के लिए
| 14 कैरट | 58.5% शुद्धता | 14K585 |
| 18 कैरट | 75% शुद्धता | 18K750 |
| 22 कैरट | 91.6% शुद्धता | 22K916 |
सोने के सिक्के के लिए
ध्यान दें:
ये भी पढ़ें: कश्मीर में सोने का भाव क्या है? जानें
जयपुर में सोना खरीदने से पहले उपभोक्ता को निम्न पहलुओं को जानना चाहिए:
आर्थिक इमरजेंसी में, कोई भी बैंक या NBFC जैसे मुथूट, मणप्पुरम, आदि से तुरंत पैसे प्राप्त करने के लिए आप अपने सोने के आभूषण / सिक्कों का उपयोग कर सकते हैं। आप सोने क गहने/ सिक्के गिरवी रख कर लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। बदले में, आपको अपनी लोन राशि पर ब्याज का भुगतान करने की आवश्यकता है और तब तक आपका सोना बैंक के पास सुरक्षित रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजामुंदरी में सोने का दाम क्या है? जानें
ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं जो भौतिक सोने में निवेश करते हैं और एक्सचेंजों पर लाए / बेचे जा सकते हैं। चूंकि यूनिट स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट की गई हैं, इसलिए निवेश से पहले डीमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है। यह भौतिक सोने के समान राशि खरीदने के समान है लेकिन इसे रखने के साथ आने वाली परेशानी को कम करता है। इसके अलावा, अगर गोल्ड की तुलना की जाए तो गोल्ड ETFको खरीदने और बेचने में होने वाला खर्च बहुत कम है।
हाँ, पेटीएम के माध्यम से सोने में निवेश करना निश्चित रूप से सुरक्षित है। हालांकि, किसी को पता होना चाहिए कि पेटीएम, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल एप्लिकेशन आपको उनके डिजी वॉलेट में सोना जमा करने की अनुमति देते हैं; आप कोई ब्याज नहीं कमाते हैं।
आप सोने के आभूषणों के माध्यम से भी सोने में निवेश कर सकते हैं लेकिन भौतिक सोना अपने जोखिमों जैसे चोरी आदि के साथ आता है, इसके अलावा सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज लगता है जो उन्हें बेचने के समय वसूल नहीं किया जा सकता है। जबकि, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक पेपर गोल्ड है, यानी आप पेपर के रूप में सोने के मालिक हैं और 2.5 प्रतिशत ब्याज भी मिलता है।