Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
राजामुंदरी आंध्र प्रदेश राज्य के पूर्व गोदावरी ज़िले में स्थित एक शहर है। गोदावरी नदी के पास स्थित शहर की आबादी 4 लाख से अधिक है। यहीं राजमुंदरी डिविज़न का डिविजनल हेडक्वार्टर भी है। इस शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की संपन्न विरासत की वजह से इसे आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। राजामुंदरी जहां सांस्कृतिक महत्व रखता हैं, वहीं पूर्व और पश्चिम गोदावरी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र भी है। इसकी बढ़ती अर्थव्यवस्था में कपड़ा और बुलियन ट्रेडिंग का प्रमुख योगदान है। शहर का कपड़ा बाज़ार भारत में सबसे बड़ा है और पिछले दो दशकों में कई हथकरघा सहकारी/ हैंडलूम को-ऑपरेटिव घर विकसित हुए हैं। आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए, राजामुंदरी कपड़ा व्यापारियों का घर है। शहर के बुनियादी ढांचे को सबसे विकसित में से एक माना जाता है और इसलिए यह निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान है। राजामुंदरी, भारत के सबसे बड़े बुलियन ट्रेडिंग के बाज़ारों में से एक है, जिसमें पूरे शहर में फैले विभिन्न सोने, चांदी और प्लेटिनम के डीलर हैं। केंद्र महात्मा गांधी थोक कपड़ा बाज़ार परिसर, मुख्य सड़क या फोर्टगेट बाज़ार परिसर और देवी चौक बाज़ार यहां स्थित हैं। राजमुंदरी में सोना एक महत्वपूर्ण व्यापारिक वस्तु है। दक्षिण भारत में सोने के व्यापार और बुलियन मार्केट का केंद्र होने के नाते, शहर में सोने के लिए निवेश के कई तरीके हैं। भौतिक सोना – सोने के गहने स्थानीय लोगों के लिए एक निवेश विकल्प है क्योंकि पीली धातु (सोना) उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा है। यहां सोने के बिना कोई भी पारिवारिक समारोह या धार्मिक उत्सव पूरा नहीं होता है। हर साल शादी के सीज़न और त्यौहार (सितंबर से नवंबर के महीने के दौरान) में बड़े स्तर पर सोने के गहने खरीदे जाते हैं। स्थानीय डीलरों के अलावा, राजामुंदरी में तनिष्क जैसे सोने के डीलरों के सभी बड़े नाम हैं। सोने के सिक्के या बार भी यहां निवेश का एक रूप है, जिसे पारिवारिक रीति–रिवाज़ों के एक हिस्से के रूप में, सोने के सिक्कों या बार के रूप में खरीदा जाता है और फिर आने वाली पीढ़ी को सौंप दिया जाता है। सोने के सिक्के या बार निवेश पर बेहतर रिटर्न/लाभ देते हैं क्योंकि इसमें शुल्क नहीं लगता है और इसे दोबारा बेचते समय वज़न का कोई नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा, सोने के सिक्के और बार की शुद्धता गहनों और घरेलू सामान/ बर्तनों से अधिक होती है। गोल्ड कमोडिटी ट्रेडिंग: राजामुंदरी के लोगों के बीच यह निवेश विकल्प लोकप्रिय है। हालांकि, कारोबारियों ने हमेशा गोल्ड कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश किया है। यह विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे MCX, गोल्ड ETF या ई–गोल्ड विकल्पों पर किया जा सकता है। कमोडिटी ट्रेडिंग के अलावा, यहां के स्थानीय डीलर अपने स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से भी गोल्ड ट्रेडिंग में विभिन्न निवेश विकल्प प्रदान करते हैं।राजामुंदरी में आज का सोने का भाव
दिनांक
22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम
2 मई, 2024
₹67,150
₹70,510
1 मई, 2024
₹66,350
₹69,670
30 अप्रैल,2024
₹67,500
₹70,880
29 अप्रैल, 2024
₹66,400
₹70,770
28 अप्रैल, 2024
₹66,700
₹71,090
राजामुंदरी में सोने में निवेश क्यों किया जाता है?
राजामुंदरी में सोने में निवेश के तरीके