Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एनईएफटी की फुल फॉर्म है (NEFT Full Form) नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) एक भुगतान प्रणाली है जिसके द्वारा एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग पर बढ़ते चलन के साथ, एनईएफटी पैसे ट्रांसफर करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक बन गया है। क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी भी बैंक शाखा से किसी व्यक्ति को फंड ट्रांसफर कर सकता है, इसमें ट्रांसफर के लिए बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानें भारत में एनईएफटी कैसे काम करता है, एनईएफटी के क्या लाभ हैं (NEFT Benefits), एनईएफटी टाइमिंग (NEFT Timing), एनईएफटी लिमिट (NEFT Limit) समेत सबकुछ।
अगर कोई व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहता है, तो वह NEFT की मदद से ऐसा कर सकता है। इसके लिए उसे बैंक से पैसे निकालने फिर उसे चेक या कैश के माध्यम से भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: NEFT, RTGS और IMPS में अंतर
NEFT 24×7 और 365 दिन काम करता है। पहले एनईएफटी के ज़रिए सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम के 6:30 बजे तक ही ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे। लेकिन RBI NEFT टाइमिंग को बदल दिया है, अब आप साल के किसी भी दिन किसी भी समय ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
सिर्फ 2 मिनट में जानिए अपना क्रेडिट स्कोर यहाँ क्लिक करें
एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाने वाली राशि पर कोई अधिकतम व न्यूनतम लिमिट नहीं है। हालांकि नकद के माध्यम से एकमुश्त ट्रांजैक्शन की राशि पर 50,000 रुपये की लिमिट है।
प्रत्येक बैंक के आधार पर, प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए समय और क्लियेरेंस की अवधि अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर, यदि धन उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, तो कुछ सेकंड के भीतर उन्हें प्राप्त करने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, जब विभिन्न बैंकों के बीच इस तरह के ट्रांसफर होते हैं, तो क्लियरेंस का समय अधिक हो सकता है।
एनईएफटी का उपयोग करके फंड ट्रांसफर करने का तरीका निम्नलिखित है-
NEFT एक क्लियरेंस सिस्टम के आधार पर काम करता है जिसका अर्थ है कि इस में ट्रांजैक्शन बैचों में किए जाते हैं। हर आधे घंटे पर एक बेच होता है, जो कि सुबह 8 से शाम 7 बजे होते हैं।
ऑफलाइन NEFT प्रक्रिया के लिए, आपको अपने बैंक की ब्रांच में NEFT फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी और जिनको आप पैसे भेजना चाहते है उनकी सभी ज़रूरी डिटेल्स भरी जाती हैं, जिसे बाद में बैंकिंग अधिकारी को सौंप दिया जाता है।
डिटेल्स की बात करें तो अकाउंट नंबर, बैंक अकाउंट में जो नाम है, IFSC कोड, ब्रांच का नाम, बैंक का नाम और दोनों व्यक्तियों के अकाउंट का प्रकार। यदि ट्रांजैक्शन 50,000 रुपये से अधिक है, तो धन भेजने वाले को ट्रांजैक्शन शुरू करते समय अपना पैन कार्ड देना होगा।
अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मासिक अपडेट के साथ मुफ्त में चेक करें यहाँ क्लिक करें
अब जब आप जानते हैं कि NEFT क्या है, तो यह ध्यान देने योग्य है कि NEFT की सेवा का उपयोग लोन की EMI, क्रेडिट कार्ड बकाया और अन्य भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। इसलिए, NEFT की सेवा केवल व्यक्तिगत फंड ट्रांसफर तक ही सीमित नहीं है।
NEFT की प्रक्रिया में, आपको पहली बार लाभार्थी की जानकारी दर्ज करनी होगी जिसके बाद आप लिस्ट से लाभार्थी को चुन सकते हैं, राशि दर्ज करें और भेजें। NEFT ट्रांजैक्शन के कुछ लाभों पर एक नज़र डालें जो आपके दैनिक ट्रांजैक्शन को सरल बना सकते हैं:
नीचे NEFT, UPI और RTGS के बीच के तुलना की गई है:-
| शर्तें | NEFT | UPI | RTGS |
| न्यूनतम ट्रांसफर राशि | ₹1 | ₹1 | ₹2 लाख |
| पेमेंट ऑप्शन | ऑनलाइन और ऑफलाइन | ऑनलाइन | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| अधिकतम ट्रांसफर वैल्यू | कोई सीमा नहीं | ₹2 लाख | कोई सीमा नहीं |
| ट्रांसफर टाइम | 30 मिनट | तुरंत | तुरंत |
| सर्विंग टाइम | 24*7 उपलब्ध | 24*7 उपलब्ध | 24*7 उपलब्ध |
| इनवार्ड ट्रांजैक्शन शुल्क | कोई शुल्क नहीं | कोई शुल्क नहीं | कोई शुल्क नहीं |
| आवश्यक जानकारी | अकाउंट नंबर और IFSC कोड | बेनेफिशरी का VPA और MPIN | अकाउंट नंबर और IFSC कोड |
| बेनेफिशरी रजिस्ट्रेशन | हां | नहीं | हां |
RTGS के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
NEFT के माध्यम से फंड ट्रांसफर का सबसे अच्छा विकल्प यह है कि आपके पास ट्रांजैक्शन का कानूनी रिकॉर्ड होता है जिसे किसी भी समय उपयोग किया जा सकता है। यह किसी भी विवाद के मामले में उपयोग में आता है। सामान्य तौर पर, NEFT की आसानी को देखते हुए, इसका उपयोग करने के लिए अत्यधिक सलाह दी जाती है। NEFT क्या है, यह जानने के बाद अब आप आसानी से इस फंड ट्रांसफर प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न. NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: NEFT और RTGS के बीच मुख्य अंतर ये है कि जहां RTGS के ज़रिए आप पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं, वहीं एनईएफटी के ज़रिए पैसे ट्रांसफर करने पर थोड़ा समय लगता है। इसके साथ ही RTGS में आप न्यूनतम 2 लाख रु. तक ट्रांसफर कर सकते हैं।
प्रश्न. NEFT लिमिट कितनी है?
उत्तर: एनईएफटी ट्रांजैक्शन की कोई न्यूनतम और अधिकतम सीमा नहीं है। हालांकि कुछ बैंकों जैसे HDFC में न्यूनतम लिमिट 10 लाख रु. तक है।
प्रश्न. क्या NEFT ट्रांसफर कैंसिल किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, एक बार शुरू किए गए एनईएफटी ट्रांजैक्शन को कैंसिल नहीं किया जा सकता।
प्रश्न. क्या मैं रविवार को NEFT के ज़रिये पैसे ट्रांसफर कर सकता हूं?
उत्तर: अगर आप नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप रविवार को भी NEFT ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप इसके लिए ब्रांच जाना चाहते हैं, तो आप रविवार को एनईएफटी के ज़रिये पैसे नहीं भेज नहीं कर सकते।
प्रश्न. पैसे ट्रांसफर करने पर NEFT और RTGS में से किस में कम समय लगता है?
उत्तर: NEFT में पैसे ट्रांसफर करने पर आधे घंटे से दो घंटे तक का समय लग सकता है हालांकि लाभार्थी के अकाउंट में धनराशि जमा होने में लगभग 1 दिन का समय लग सकता है। लेकिन, RTGS के ज़रिए तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
प्रश्न. क्या NEFT 24 घंटे कार्य करता है?
उत्तर: हां, NEFT साल के 365 दिन 24×7 काम करता है।