Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने उपयोगकर्ताओं को SBI ANYWHERE पर्सनल बैंकिंग ऐप के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है। यह ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन डिवाइस का उपयोग करके कभी भी और कहीं भी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। लेकिन एसबीआई (SBI) मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग या तो एप्लिकेशन, WAP (वायरलेस एप्लीकेशन प्रोटोकॉल), USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) या SMS के माध्यम से किया जा सकता है।

मोबाइल बैंकिंग की मदद से विभिन्न प्रकार के बैंकिंग कार्यों को सरल बनाया गया है। भारत में, लगभग सभी बैंकों ने स्मार्टफोन के लिए अपने ग्राहक-अनुकूल एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके, आप आसानी से अपने घर या कार्यालय में बैठे कुछ ही क्लिक के साथ मनी ट्रांसफर, बैलेंस इनक्वायरी, भुगतान, जमा आदि जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।
| अकाउंट समरी | मिनी स्टेटमेंट | mPassbook |
| स्टेटमेंट डाउन | ई-स्टेटमेंट सब्सक्रिप् | अकाउंट की जानकारी |
| फंड ट्रांसफर | क्विक ट्रांसफर और डोनेशन | mCash भेजना |
| शिड्यूल ट्रांजेक्शन | नए बैनीफिशरी को जोङें | FD खोलें |
| RD खोलें | मल्टी डिपॉज़िट अकाउंट खोलें | E डिपॉसिट इनक्वायरी |
| मोबाइल रीचार्ज | DTH रीचार्ज | SBI वैलेट टॉप-अप |
| बिल पेंमेंट | बिलों को मैनेज करें | UPI पेमेंट |
| MMID प्राप्त/कैंसिल | LPG सब्सिडी रजिस्ट्रेशन | TDS इनक्वायरी |
| चेक-बुक | डेबिट कार्ड हॉटलिस्टिंग | ऑनलाइन नॉमिनेशन |
| 15G/15H सबमिट करें | स्टेट बैंक वर्चुअल कार्ड | स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन |
एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को मोबाइल एप्लिकेशन या WAP सुविधा के माध्यम से अपने फोन पर मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करने की सुविधा देता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय स्टेट बैंक मोबाइल बैंकिंग के कई ऐप हैं। कुछ एप्लिकेशन निम्नलिखित हैं:
1 . SBI Anywhere पर्सनल ऐप
| SBI ANYWHERE पर्सनल ऐप की विशेषताएँ |
| SBI स्मार्टफोन यूज़रों के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप |
| बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, रिचार्ज, ट्रांसफर आदि के लिए वॉइस असिसटेंट |
| अकाउंट की जानकारी और mPassbook |
| IMPS, NEFT, RTGS, mCash and QR कोड आदि तरीकों से कैश ट्रांसफर |
| VPA, आधार , अकाउंट नम्बर और IFSC से UPI ट्रांजैक्शन्स |
| पोस्टपेड मोबाइल के लिए, DTH, SBI वैलेट, प्रीपेड कार्ड आदि के रीचार्ज |
| यह ऐप पूर्ण रुप से सुरक्षित है, क्योंकि इसका कोई भी डाटा फोन में सेव नहीं होता है |
2 – SBI YONO ऐप –
| SBI YONO ऐप की विशेषताएँ |
| ऐप के ज़रिए सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं |
| SBI YONO ऐप पर अपने अकाउंट की सभी जानकारी प्राप्त करें |
| SBI Credit Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं |
| SBI व उससे जुङे सभी प्रोडक्ट एक ही जगह पर |
| VPA, आधार , अकाउंट नम्बर और IFSC से UPI ट्रांजेक्शन |
| SBICAP सिक्योरिटी में आसानी से इनवेस्ट कर सकते हैं |
| ऐप के जरिए ही बुक कर सकते हैं आकर्षक ट्रिप |
3 – BHIM SBI पे ऐप –
| BHIM SBI पे ऐप की विशेषताएँ |
| BHIM SBI पे ऐप के ज़रिए किसी भी बैंक के अकाउंट से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं |
| पोस्टपेड मोबाइल के लिए, DTH, SBI वैलेट, प्रीपेड कार्ड आदि के रीचार्ज |
| UPI ट्रांजेक्शन के लिए किसी भी बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं |
| आपका मोबाइल नम्बर आपके अकाउंट से लिंक होना आवश्यक है |
| इस ऐप पर ट्रांजेक्शन लिमिट ₹1 लाख है |
| इस ऐप का उपयोग व्यापारी और ग्राहक दोनों ही कर सकते हैं |
| इस ऐप से कई VPA बनाए व उपयोग किए जा सकते है |
4 – SBI BUDDY ऐप –
| SBI BUDDY ऐप की विशेषताएँ |
| SBI मोबाइल ऐप 13 भाषाओं में जानकारी प्रदान करता है |
| वैलेट में डायरेक्ट सेविंग अकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं |
| आसानी से रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं |
| ऐप के माध्यम से बिलों को सीधे रिचार्ज/ भुगतान करने की सुविधा |
| ऑनलाइन खरीदारी और फ्लाइट, होटल और ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग |
| SBI BUDDY ऐप से आसानी से अपने एकाउंट में रुपये ट्रांसफर करें |
| किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपनी समस्या को customercentre@sbi.co.in पर मेल करें |
| BHIM आधार SBI ऐप की विशेषताएँ |
| इस ऐप से व्यापारी ग्राहकों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं |
| दुकान पर ट्रांजेक्शन के लिए कोई PoS मशीन की आवश्यकता नहीं होती है |
| इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए व्यापारी को बैंक अकाउंट के साथ अपना आधार लिंक करना होगा |
| इसके लिए OTG सपोर्ट और STQC सर्टिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला एंड्रॉइड डिवाइस आवश्यक है |
| ऐप पर रजिस्टर करें, फ़िंगरप्रिंट दर्ज करें और ट्रांजेक्शन शुरू करने के लिए mPIN सेट करें |
| ग्राहक को अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और भुगतान करने के लिए बैंक अकाउंट का चयन करना होगा |
| वेरिफिकेशन होने पर, खाताधारक के बैंक अकाउंट से भुगतान हो जाएगा |
SBI SMS बैंकिंग
भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को अपने मोबाइल पर SBI मोबाइल बैंकिंग SMS सुविधा प्रदान करता है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक को एक SMS टाइप करना होगा <MBSREG> और उसे 9223440000 पर भेजना होगा
SBI SMS बैंकिंग के माध्यम से आप विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं
USSD
SBI खाताधारकों के लिए, USSD का उपयोग करने वाली मोबाइल बैंकिंग सेवा सामान्य फोन पर भी उपलब्ध है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको बस * 595 # डायल करना होगा। मौजूदा खाताधारक मोबाइल टॉप-अप, अकाउंट बैलेंस जानने सेवाओं और फंड ट्रांसफर जैसी गतिविधियों के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
SBI मोबाइल बैंकिंग से फंड ट्रांसफर के तरीके निम्नलिखित हैं:
NEFT – नेश्नल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर या NEFT प्रणाली सभी SBI उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर विधि है जो दिन में समय समय पर DNS प्रणाली पर कार्य करती है। इस फंड ट्रांसफर सिस्टम के तहत, लेन-देन बैंकों के बीच आधे-आधे घंटे के बैच में किए जाते हैं।
IMPS: IMPS या इंसटेंट पेमेंट स्कीम एक इंसटेंट इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की प्रणाली है जो इंटर-बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़ी है। SBI मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों को तेज फंड ट्रांसफर सुविधा प्रदान करने के लिए यह सेवा प्रदान करता है। IMPS सुविधा का उपयोग केवल उन्हीं ग्राहकों द्वारा किया जा सकता है जो ऑनलाइन SBI सेवाओं में रजिस्टर्ड हैं।
RTGS – रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट या RTGS एक फंड ट्रांसफर सिस्टम है जिसके तहत पैसा वास्तविक समय के आधार पर ट्रांसफर किया जाता है। इसे ग्रॉस सेटलमेंट के रूप में जाना जाता है, क्योंकि फंड को निर्देश के आधार पर व्यक्तिगत रूप से ट्रान्सफर किया जाता है और इसका उपयोग बड़े फंड ट्रांसफर के लिए किया जाता है। RTGS के लिए न्यूनतम राशि 2 लाख रुपये है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यदि आप स्टेट बैंक मोबाइल बैंकिंग सेवा का का उपयोग कर रहे हैं, तो कुछ सुरक्षा उपाय हैं जो इसके साथ जुड़े हुए हैं, जैसे:
क्या करें
क्या न करें
कोई भी SBI की किसी भी शाखा में SBI मोबाइल बैंकिंग सेवा के लिए रजिस्टर कर सकता है। नया खाता खोलने पर आपको एक कस्टमर आईडी मिलेगी जिससे आप सीधे मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करने के लिए आधिकारिक बैंकिंग वेबसाइट का रिफरेंस भी दिया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन का तरीका निम्नलिखित है।
यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक मौजूदा ग्राहक हैं, तो ऐप/ वैप के माध्यम से प्रबंधित SBI मोबाइल बैंकिंग सेवा द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानना महत्वपूर्ण है। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
प्रश्न. SBI मोबाइल बैंकिंग के मुख्य लाभ क्या हैं?
उत्तर: इसकी मदद से ग्राहक किसी भी समय कहीं से भी मोबाइल की मदद से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
प्रश्न.कौन कौन इस सेवा की लाभ उठा सकता है?
उत्तर: SBI बैंक मोबाइल बैंकिंग सेवा उन सभी SBI ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास चालू या बचत खाता है। वर्तमान में, यह सेवा SME ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।