Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
डिमांड ड्राफ्ट जिसे आमतौर पर DD के नाम से भी जाना जाता है। DD का इस्तेमाल किसी बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के लिए किया जाता है। किसी भी बैंक से इसे बनवाया जा सकता है। यह किसी व्यक्ति या कंपनी के नाम बनाया जाता है। यह आवश्यक नहीं है कि व्यक्ति के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए। जहां से वह डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। DD बनवाने वाला नगद जमा करके इसे बनवा सकता है। अगर एक व्यक्ति 50,000 रु. से अधिक का डिमांड ड्राफ्ट बना रहा है तो उसके लिए अपनी पैन जानकारी देना आवश्यक होगा।
डिमांड ड्राफ्ट आमतौर पर बैंक की किसी विशेष शाखा या किसी विशेष केंद्र में दिया जाता है। बहुत से ट्रांजेक्शन के लिए चेक आमतौर पर स्वीकार नहीं किए जाते हैं, इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि भुगतानकर्ता और प्राप्तकर्ता एक–दूसरे को नहीं जानते हैं और इसलिए यदि वे चेक स्वीकार करते हैं तो चेक बाउंस का जोखिम हो सकता है| इसलिए ऐसी स्थितियों में जो गारंटी फंड की मांग करते हैं, उनके लिए डीडी एक बेहतर विकल्प है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
डिमांड ड्राफ्ट की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
डिमांड ड्राफ्ट बनाने के शुल्क आमतौर पर तय नहीं होते हैं और यह बैंक और ड्राफ्ट के मूल्य पर निर्भर करते हैं| बैंक 1000 के डिमांड ड्राफ्ट पर सामान्य रूप से 1.5 रु. से 4 रु. (जीएसटी समेत) का शुल्क लेते हैं। यदि DD का मूल्य कम है तो बैंक कभी–कभी डिमांड ड्राफ्ट पर कम शुल्क लगा सकता है।
यदि भुगतानकर्ता डिमांड ड्राफ्ट को रद्द करना चाहता है, तो उन्हें DD के साथ–साथ बैंकर को ड्राफ्ट बनाने के लिए कैंसेलेशन आवेदन देना होगा। बैंक डिमांड ड्राफ्ट को रद्द करने के लिए ग्राहकों से शुल्क भी लेता है। डिमांड ड्राफ्ट रद्द करने का शुल्क भी बैंक से बैंक में भिन्न होता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
गैर-एचडीएफसी (HDFC) बैंक स्थानों पर जारी किए गए डिमांड ड्राफ्ट के लिए निम्नलिखित नियम लागू होते हैं: