Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
HDFC (हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन) लिमिटेड निजी क्षेत्र का पहला ऐसा बैंक था जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से मंज़ूरी मिली थी। यह भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। बैंक की शुरुआत वर्ष 1994 में मुंबई में अपने मुख्यालय या रजिस्टर्ड कार्यालय के साथ ‘HDFC बैंक लिमिटेड‘ के रूप में हुई थी।
एचडीएफसी (HDFC) बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार की सेवाएं जैसे- होलसेल बैंकिंग, ट्रेजरी, लोन, रिटेल बैंकिंग, डिपॉज़िटरी प्रतिभागी, आदि प्रदान करता है। बैंक की 4,729 शाखाएं हैं और पूरे भारत में 12,259 ATM हैं। भारत में, HDFC अंतर्राष्ट्रीय VISA डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला बैंक था। यह मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार वर्ष 2016 में भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
HDFC बैंक अकाउंट नंबर में 14 डिजिट होते हैं। पहले बैंक अकाउंट नंबर में 13 डिजिट होते थे जो बाद में मौजूदा अकाउंट नंबर में पहले “0” जोड़कर 14– डिजिट में बदल गए। अकाउंट नंबर को इस तरह से इसलिए किया जाता है कि आप आसानी से बैंक के साथ शाखा और प्रॉडक्ट के प्रकार की पहचान कर सकें। पहले अकाउंट नंबर में शाखा कोड और प्रॉडक्ट कोड होता था। हालाँकि, अकाउंट नंबर फॉर्मेट में परिवर्तन के कारण अकाउंट नंबर का तीसरा डिजिट प्रॉडक्ट कोड है।
आजकल ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर या ट्रांजेक्शन करने के लिए आपके पास बैंक का IFSC कोड होना चाहिए। आइए हम HDFC बैंक के IFSC कोड और MICR कोड को विस्तार से समझते हैं।
IFSC (इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक की हर शाखा के लिए बनाया गया है। यह कोड अल्फ़ान्यूमेरिक है और इसमें 11 अक्षर हैं। पहले चार वर्ण बैंक के नाम को दर्शाते हैं, पाँचवाँ वर्ण हमेशा ‘0’ है (क्योंकि बैंक ने शाखाओं के विस्तार की गुंजाइश रखी है) और आखिरी 6 डिजिट बैंक शाखा के स्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में IFSC के बिना कोई भी ऑनलाइन / डिजिटल ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकता है चाहे वह स्थान IMPS (तत्काल भुगतान सेवा), NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर), या RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से हो।
MICR (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकग्निशन) का उपयोग बैंक द्वारा चेक और अन्य दस्तावेजो़ं की निकासी/ विड्रॉल प्रक्रिया को सरल और तेज़ करने के लिए किया जाता है। HDFC बैंक MICR कोड 9 डिजिट का न्यूमेरिकल कोड है। MICR के पहले 3 डिजिट सिटी कोड के लिए होता है, जहां स्थित शाखा और आमतौर पर ये तीन 3 डिजिट शहर के पिन कोड के पहले 3 डिजिट होते हैं। अगले 3 डिजिट बैंक कोड के लिए हैं और आखिरी 3 डिजिट बैंक शाखा कोड हैं जो शाखा के स्थान के लिए होता है।
IFSC कोड का इस्तेमाल एक बैंक से दूसरे बैंक में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के लिए किया जाता है, क्योंकि MICR कोड का उपयोग चेक को तेजी से प्रोसेस करने में किया जाता है।