Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
देना बैंक की स्थापना वर्ष 1938 में हुई और बाद में भारत सरकार द्वारा वर्ष 1969 में इसको राष्ट्रीय बैंक बना दिया गया। इस लोकप्रिय पब्लिक सेक्टर के बैंक का मुख्यालय देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है। यह बैंक प्रमुख वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। देना बैंक का देशभर में 1700 से अधिक शाखाओं का एक बड़ा नेटवर्क है।
पूरे बैंकिंग इंडस्ट्री ने कोर-बैंकिंग सिस्टम की तरफ ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही वर्ष 2006 में कोर बैंकिंग सिस्टम को शुरू होने के साथ-साथ देना बैंक ने भी परिवर्तन किए। 100% कोर बैंकिंग शाखाओं के साथ देना बैंक अपने ग्राहकों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है। देना बैंक अपने ग्राहकों को कोर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए इन्फोसिस के फिनाकल सॉफ्टवेयर समाधान का उपयोग करता है।
कोर बैंकिंग सिस्टम की शुरुआत और बैंकिंग सेवाओं के डिजिटलाइज़ेशन के साथ ही देना बैंक ने भी अकाउंट नंबर के पुराने और छोटे वर्जन को अब 12 डिज़िट के अकाउंट नंबर में बदल बदल दिया हैं। हालाँकि अकाउंट नंबर के स्ट्रक्चर के लिए बैंकों में कोई समान प्रारूप (फॉर्मेट) नहीं रखा गया है, फिर भी हर अकाउंट नंबर विशिष्ट बैंक के साथ ग्राहक के संबंधों को विशिष्ट रूप से दर्शाती है। किसी भी ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सुविधा जैसे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के लिए सिस्टम जेनरेट करने के लिए कोर बैंकिंग अकाउंट नंबर खाता बहुत महत्वपूर्ण है।
देना बैंक का कोर बैंकिंग अकाउंट नंबर विभिन्न जानकारियों को दर्शाती है। जहां अकाउंट खोला जाता है, यह शाखा कोड, प्रॉडक्ट प्रकार का एक संयोजन है।
उदाहरण के लिए, आपका अकाउंट देना बैंक, कुरनूल, आंध्र प्रदेश में है, आपका अकाउंट नंबर 1337 से शुरू होगा क्योंकि यह उस विशेष शाखा का शाखा कोड है।
अकाउंट नंबर के साथ, IFSC कोड और MICR कोड ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
IFSC कोड एक यूनिक 12 डिज़िट का अल्फा न्यूमेरिक कोड है जो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मनी ट्रांसफर ट्रांजेक्शन के लिए अनिवार्य है। यह हर बैंक की शाखा को दिया गया एक यूनिक कोड है। आइए देना बैंक IFSC कोड के बारे में जानते हैं।
MICR कोड का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक और चेक क्लियरिंग प्रक्रियाओं दोनों के लिए किया जाता है। यह एक 9 डिजिट का विशिष्ट न्यूमैरिकल कोड है जो ट्रासंफर प्रक्रिया को आसान बनाता है।
आइए, एक उदाहरण से समझते हैं। 518018002 देना बैंक, कर्नूल, आंध्र प्रदेश शाखा का MICR कोड है। कोड दर्शाता है-
देना बैंक 100% कोर बैंकिंग समाधान और कई डिजिटल पेशकश के साथ डिजिटलाइजेश की शुरूआत कर रहा है।