Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सिटी यूनियन बैंक भारत के प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक है। इसका मुख्यालय तमिलनाडू के कुंभकोणम में है। इस बैंक को 31 अक्टूबर 1904 को एक लिमिटेड कंपनी के रूप में शामिल किया गया था| ये बैंक कई तरह की बैंकिंग सेवाएँ जैसे– लोन, सेविंग / करंट अकाउंट, बीमा और फाइनेंस, क्रेडिट कार्ड आदि प्रदान करता है। इनके अलावा, ग्राहक अन्य सेवाओं जैसे– सिटी यूनियन बैंक बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर आदि का लाभ उठा सकते हैं।

सिटी यूनियन बैंक के ग्राहक नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं –
सिटी यूनियन बैंक अकाउंट बैलेंस को जानने के लिए ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9278177444 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सिटी यूनियन बैंक बैलेंस जानने की सुविधा नि: शुल्क है। खाताधारकों को अकाउंट बैलेंस के साथ बैंक की ओर से SMS प्राप्त होगा यह सेवा सुरक्षित और सुविधाजनक है, 24 × 7 उपलब्ध है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
बैंक द्वारा प्रदान की गई मिस्ड कॉल सुविधा के माध्यम से सिटी यूनियन बैलेंस इंक्वायरी का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। रजिस्टर्ड होने के लिए, ग्राहकों को नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा। इसके लिए, उन्हें बैंक में आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहकों को सफल रजिस्ट्रेशन के बारे में एक कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद, ग्राहक किसी भी अकाउंट बैलेंस को जानने के लिए सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
1.इंटरनेट बैंकिंग: बैंक में खोलने के समय सिटी यूनियन बैंक के खाताधारक आसानी से इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ग्राहक अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं, फंड ट्रांसफर और लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए, ग्राहकों को लॉग-इन के लिए क्रेडेंशियल्स प्रदान किए जाते हैं। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, ग्राहक किसी भी अकाउंट बैलेंस को जान सकते हैं।
2.मोबाइल बैंकिंग: टेक्नोलॉजी के इस समय में, सिटी यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों को ट्रांजेक्शन का सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करने के लिए उपयोगकर्ता के अनुसार एप्लिकेशन पेश किए हैं। सिटी यूनियन बैंक द्वारा शुरू की गई मोबाइल बैंकिंग सुविधा जैसे– CUB बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर और कई अन्य लाभ हैं। कुछ एप्लिकेशन नीचे दिए गए हैं जिनके माध्यम से ग्राहक अपना अकाउंट स्टेटमेंट जान सकते हैं:
3.पासबुक: हालांकि पासबुक को पहचान प्रमाण के लिए एक भौतिक दस्तावेज़ के रूप में माना जाता है, लेकिन साथ ही ग्राहक अकाउंट में उपलब्ध बैलेंस को जानने में भी पासबुक का लाभ ले सकते हैं। बैंक अकाउंट खोलने के समय बैंक द्वारा पासबुक की पेशकश की जाती है। पासबुक के माध्यम से ग्राहक ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट और अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं।
4.सिटी यूनियन बैंक ATM: सिटी यूनियन बैंक के खाताधारक बैलेंस जानने के लिए अपने नज़दीकी सिटी यूनियन बैंक की ATM शाखा में जा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों के पास वैध 4 डिजिट वाले ATM पिन के साथ ATM / डेबिट कार्ड होना आवश्यक है। बस ATM मशीन में ATM / डेबिट कार्ड डालें, अपना अकाउंट चुनें, “Account Summary” पर क्लिक करें और अपना 4 डिजिट का पिन दर्ज करें। इसके बाद, आपको तुरंत आपका अकाउंट बैलेंस प्रदर्शित किया जाएगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. सिटी यूनियन बैंक अकाउंट बैलेंस जानने के लिए मिस्ड कॉल नंबर क्या है?
उत्तर: ग्राहक सिटी यूनियन बैंक इंक्वायरी नंबर 9278177444 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से तुरंत अकाउंट बैलेंस जानने के लिए मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
प्रश्न. क्या सिटी यूनियन बैंक अकाउंट बैलेंस जानने के लिए मोबाइल बैंकिंग सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, सिटी यूनियन बैंक अकाउंट बैलेंस जानने के लिए मोबाइल बैंकिंग 100% सुरक्षित है।
प्रश्न. सिटी यूनियन बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उत्तर: सिटी यूनियन बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए ग्राहकों को कोई SMS बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है।