Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
बैंक ऑफ बड़ौदा की शुरुआत वर्ष 1908 में गुजरात के एक शहर बड़ौदा से हुई थी। शुरूआत में बैंक एक छोटा वित्तीय उद्यम था जो समय के साथ अब बैंकिंग क्षेत्र में प्रमुख नामों में से एक हो गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा अपने ग्राहकों की सभी बैंकिंग और वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करता रहा है। बैंक ने अपने हर दिन के कारोबार में टेक्नोलॉजी परिवर्तन और इनोवेशन को शामिल करके हमेशा खुद को आगे रखा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को संपूर्ण बैंकिंग स्पेक्ट्रम में बैंकिंग और वित्तीय प्रॉडक्ट पेश करता है। बैंक ने नए ट्रांजेक्शन सिस्टम यानी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम को अपनाकर खुद को अप–टू–डेट रखा है और इसके लिए उसने पारंपरिक शॉर्ट अकाउंट नंबर फॉर्मेट को नए 14 अंकों वाले बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट नंबर फॉर्मेट में बदला है।
भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों में अकाउंट नंबर में समानता लाना चाहता है। यह बैंकिंग ट्रांजेक्शन को आसान बनाने की योजना है। लाभार्थी के अकाउंट में राशि जमा करते समय होने वाली किसी भी गलती को रोकने के लिए बैंक अकाउंट नंबर को स्टैण्डर्डडाईज़ किया जाता है। इससे पहले, बैंक के अकाउंट नंबरों के लिए कोई बेसिक स्ट्रक्चर या कोड सिस्टम नहीं था। हर बैंक के अपने अलग कोड और स्ट्रक्चर होते हैं जिससे ट्रांजेक्शन में बहुत देरी होती है। इसलिए मानकीकरण और समानता लाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक निश्चित फॉर्मेट में अकाउंट नंबर को कोडेड करने का सुझाव दिया है और बैंक ऑफ बड़ौदा ने RBI के निर्देश के अनुसार अपने ग्राहकों को नए अकाउंट नंबर दिए हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
निम्नलिखित बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट नंबर का फॉर्मेट है:
बैंक अकाउंट नंबर बैंक और ग्राहक से जुड़ा है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सिस्टम हर दिन बड़ी पैमाने पर ट्रांजेक्शन से जुड़ा है, इसलिए सही और सफल ट्रांजेक्शन के लिए 14 डिजिट अकाउंट नंबर का सही उल्लेख करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह गलत ट्रांजेक्शन के जोखिम को कम करता है।