Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
यूआईडीएआई या भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 2016 में ‘आधार अधिनियम 2016’ के अंतर्गत की गई थी I इसका मूल उद्देश्य सभी भारतीयों को ‘आधार’ नामक विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) जारी करना था, ताकि उनकी पहचान सत्यापित हो सके I यूआईडीएआई का मुख्यालय नई दिल्ली में है और देश में इसके 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इस लेख में हम यूआईडीएआई से सम्बंधित सारी जानकारी, जैसे इसके विजन, लक्ष्यों और उद्देश्यों आदि पर चर्चा करेंगे I
यूआईडीएआई भारत के निवासियों को नीचे दिए गए उद्देश्यों के साथ 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) जारी करता है :-
| विज़न | भारत के सभी निवासियों को एक यूनिक पहचान और डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना जिसे वे आसानी से कभी भी कहीं भी ऑथेंटिकेट कर सकें। |
| मिशन | UIDAI की स्थापना एक मिशन के साथ की गई थी जो कि इस प्रकार है-
|
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें
यूआईडीएआई विभिन्न विशिष्ट पहचान (यूआईडी) योजनाओं और नीतियों को बनाता और लागू करता है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं :-
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड कैसे अपडेट करें
यूआईडीएआई कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराती है, जिनमें से कुछ महत्त्वपूर्ण सेवाएँ इस प्रकार हैं :-
| आधार नामांकन केंद्र का पता लगाना | आधार नंबर को वेरिफाई करना | आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म उपलब्ध कराना |
| आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं चेक करना | मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करना | UID/EID भूल जाने या खो जाने पर फिर से प्राप्त करने में मदद करना |
| आधार स्टेटस चेक करना | आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करना | आधार पेपरलेस, ऑफलाइन ई-केवाईसी (बीटा) |
| वर्चुअल ID जनरेट करना | ऑनलाइन अपने पते को अपडेट करना | आधार कार्ड डाउनलोड करना |
| बायोमेट्रिक्स को लॉक/ अनलॉक करना | अपडेटेड हिस्ट्री देखना |
यूआईडीएआई का मुख्यालय नई दिल्ली में है और देश भर में इसके 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसके दो डेटा सेंटर भी हैं, जिसमें से एक हेब्बल (बेंगलुरु) में और दूसरा मानेसर (गुरुग्राम) में है।
ये भी पढ़ें: आधार को पैन कार्ड के साथ कैसे लिंक करें
सभी यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालयों (आरओ) का नेतृत्त्व एक उप महानिदेशक (डीडीजी) द्वारा किया जाता है। उप महानिदेशक के साथ उप निदेशक, सहायक महानिदेशक, सहायक अनुभाग अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, अकाउंटेंट और पर्सनल स्टाफ शामिल होते हैं।
इस लिस्ट में सभी यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में बताया गया है:-
| क्षेत्रीय कार्यालय | राज्य और केंद्र शासित प्रदेश |
| दिल्ली | दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान |
| मुंबई | महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली |
| चंडीगढ़ | चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के केंद्र शासित प्रदेश |
| बेंगलुरु | केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप |
| हैदराबाद | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह , उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश |
| गुवाहाटी | त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम |
| राँची | पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड |
| लखनऊ | उत्तर प्रदेश |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
प्रश्न 1. क्या आधार कार्ड के लिए नामांकन करते समय मेरा डेटा यूआईडीएआई के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: – हां, आधार को अपडेट करने या उसके लिए आवेदन करते वक्त आपके द्वारा UIDAI को दी गई सभी जानकारी जैसे आपके बायोमेट्रिक्स, पैन, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि यूआईडीएआई के साथ पूरी तरह से गोपनीय और सुरक्षित है।
असल में, आधार अधिनियम 2016 की धारा 32 (3) के अनुसार, यूआईडीएआई कोखुद या किसी संस्था के द्वाराऑथेंटिकेशन के उद्देश्य से ली गई किसी भी जानकारी को नियंत्रित करने, एकत्र करने, रखने या बनाए रखने से प्रतिबंधित किया गया है।
प्रश्न 2. ASK या आधार सेवा केंद्र क्या है ?
उत्तर:- आधार सेवा केंद्र या एएसके आधार से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक सर्विस पॉइंट है । आधार सेवा केंद्र अत्याधुनिक सेवाओ के साथ नागरिकों को आधार के लिए आवेदन करने या आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है।
प्रश्न 3. मैं निकटतम यूआईडीएआई ASK का पता कैसे लगा सकता हूँ ?
उत्तर:- अपनी निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
इतना करने के बाद आप अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगा पाएंगे।
प्रश्न 4. यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों में कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं ?
उत्तर:- निवासी किसी भी यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र में जाकर नीचे दी गईत सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं :-
प्रश्न 5. यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए आधार के विभिन्न रूप क्या हैं ? क्या वे समान रूप से मान्य हैं ?
उत्तर: यूआईडीएआई ने भारत के निवासियों की सुविधा के लिए समय-समय पर आधार के इन विभिन्न रूपों को पेश किया है :-
आधार के सभी रूप समान रूप से मान्य हैं और निवासी अपनी सुविधा के अनुसार आधार के किसी भी एक रूप का चयन कर सकते हैं।
प्रश्न. यूआईडीएआई हेल्पलाइन नंबर या यूआईडीएआई कस्टमर केयर नंबर क्या है?
उत्तर: यूआईडीएआई कस्टमर केयर नंबर 1947 है, जो 24×7 उपलब्ध हैं।