आज के समय में आधार नंबर अपडेट करना तो आसान हो गया है, लेकिन कई लोगों को यह समझना मुश्किल लगता है कि उनका अपडेट रिक्वेस्ट कहां तक पहुंचा है। ऐसे में मदद करता है URN (Update Request Number/ अपडेट रिक्वेस्ट नंबर)। यह 14 अंकों का यूनिक कोड होता है, जो आपको आधार अपडेट रिक्वेस्ट करने पर मिलता है। इसकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन यह ट्रैक कर सकते हैं कि आपकी आधार कार्ड रिक्वेस्ट जैसे नाम सुधार, पता बदलाव या कोई और अपडेट अभी प्रोसेस में है, स्वीकृत हो चुका है या अस्वीकृत हुआ है।
आधार यूआरएन नंबर कैसे प्राप्त करें?
- स्टेप 1: UIDAI पोर्टल पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: ‘Name/Gender/Date of Birth & Address Update’ टैब पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: वह चुनें जिन्हें आप अपडेट करना चाहते हैं, जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि या पता।
- स्टेप 7: अपडेट किए गए डिटेल्स को दर्ज करें, संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 8: फॉर्म जमा करने पर, आपको 14 अंकों का URN प्राप्त होगा।
आधार केंद्र से: नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र जाकर अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें। जिसके तुरंत बाद आपको आपका URN मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
URN स्टेटस कैसे चेक करें?
ऑनलाइन
स्टेप 1: UIDAI पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2: ‘Check Enrollment & Update Status’ टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: संबंधित इनपुट फील्ड में, अपना URN नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: सुनिश्चित करें कि आपने सही जानकारी दर्ज की है, वरना आप अपना आधार URN स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे।
स्टेप 5: अब कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 6: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। अब आप URN स्टेटस ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
आपको तीन संभावित परिणाम दिखाई देंगे –
- यदि अनुरोध सफल रहा है, तो इसका मतलब है कि आधार में बदलाव सफलतापूर्वक हो गए हैं, और अब आप अपने ई-आधार की अपडेटेड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
- अगर अनुरोध प्रक्रिया में है, तो इसका मतलब है कि बदलावों को अभी मंज़ूरी नहीं मिली है। आपको कुछ दिन बाद फिर से स्टेटस चेक करना होगा।
- अगर अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया है, तो इसका मतलब है कि बदलाव नहीं किए गए हैं और आपको इसके लिए फिर से आवेदन करना होगा।
ऑफलाइन
- स्टेप 1: नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।
- स्टेप 2: अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप साथ लाएं जिसमें URN नंबर हो।
- स्टेप 3: काउंटर पर अधिकारी को अपना आधार नंबर और URN प्रदान करें।
- स्टेप 4: अधिकारी सिस्टम में आपका URN डालकर स्टेटस चेक करेगा।
- स्टेप 5: सिस्टम आपके आधार अपडेट स्टेटस को दिखाएगा – स्वीकृत, प्रक्रिया में या अस्वीकृत।
ये भी पढ़ें: बच्चों का आधार कैसे बनवाएं?
टोल-फ्री नंबर की मदद से आधार अपडेट स्टेटस चेक करें
- स्टेप 1: UIDAI की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 पर डायल करें।
- स्टेप 2: अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- स्टेप 3: ‘Aadhaar Services’ का विकल्प चुनें।
- स्टेप. 4: मेनू में जाकर ‘Check Aadhaar Update Status’ विकल्प चुनें।
- स्टेप 5: अब अपना आधार नंबर और यूआरएन दर्ज करें।
- स्टेप 6: सिस्टम द्वारा डिटेल्स वेरीफाई होने का इंतज़ार करें।
- स्टेप 7: आपको कॉल पर अपने आधार अपडेट रिक्वेस्ट स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।
- स्टेप 9: ज़रूरत पड़ने पर, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करने का विकल्प चुनें।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन/ऑफलाइन ऐसे चेक करें
आधार अपडेट रिक्वेस्ट रिजेक्ट होने के कारण
- अपलोड किए गए दस्तावेज़ पर आपका साइन न होना।
- बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन असफल होना या न किया जाना।
- अपलोड की गई तस्वीर साफ या UIDAI के नियमों के अनुसार न होना।
- आवेदन पत्र में प्रिंटिंग/भरने की गलती होना।
- पता या अन्य जानकारी अधूरी या गलत होना।
- दस्तावेज़ों का डिटेल्स से मिलान न होना या दस्तावेज़ अधूरे होना।
