Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियम अनुसार, आधार कार्ड आवेदन करते समय अपनी फोटो देना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाना भी ज़रूरी है। आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आधार में फोटो कैसे बदलें (Change Photo in Aadhaar Card), ये जानने जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार कार्ड सबसे ज़रूरी सरकारी पहचान प्रमाण दस्तावेज़ों में से एक है। इसमें कार्डहोल्डर की डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक दोनों डेटा होती है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि किसी व्यक्ति को आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करनी पड़े। आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के दो तरीके हैं- एक तो सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) और दूसरा आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में अपनी फोटो कैसे बदल सकते हैं:-
आप अपने नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र जाकर अपनी आधार में दी गई जानकारियों को अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड में अपनी फोटो बदलने (Change of Photo in Aadhaar Card) के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करें:-
नोट- मौजूदा समय में, आधार कार्ड में ऑनलाइन फोटो चेंज करने का कोई प्रावधान नहीं है।
ये भी पढ़ें- आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन/ऑफलाइन ऐसे चेक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
अपना आधार कार्ड अपडेट करने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए तरीकों की मदद से आप अपडेटेड आधार डाउनलोड कर सकते हैं:-
स्टेप 1: आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए, यहां क्लिक करें
स्टेप 2: अब ‘My Aadhaar’ के विकल्प को चुनें
स्टेप 3: ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें
स्टेप 4: आपके सामने जो पेज खुलकर आएगा, उसमें अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी डालें
स्टेप 5: कैप्चा भरें और ‘Send OTP’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 6: आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP हासिल होगा, उसे दर्ज करें। मास्क्ड आधार कार्ड लेने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें
स्टेप 7: अब ‘Verify & Download’ पर क्लिक कर अपने e-Aadhaar Card का PDF डाउनलोड करें
नोट: आप सामान्य आधार या मास्क्ड आधार भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, आपको अपडेट के बाद mAadhaar ऐप में अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारियों को रिफ्रेश करना होगा। आधार कार्ड की जानकारियों को डिजीलॉकर पर भी अपडेट करना होगा।
ये भी पढ़ें: आपके शहर में आधार कार्ड केंद्र कहाँ हैं, जानें
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड कस्टमर केयर नंबर
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. आधार कार्ड में मेरी फोटो कितने दिनों में अपडेट हो जाएगी?
उत्तर: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अनुसार, आपके अपडेट कराने के बाद आपका फोटो 30 दिनों के भीतर आधार कार्ड में बदल जाएगा।
प्रश्न. क्या आधार कार्ड में मेरी तस्वीर बदलना अनिवार्य है?
उत्तर: यह महत्वपूर्ण है कि आपके आधार कार्ड की सभी जानकारी सही और अपडेटेड हो। इसलिए, अपनी तस्वीर को भी अपडेट करना उचित है।
प्रश्न. आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
उत्तर: आधार कार्ड में अपनी तस्वीर अपडेट करने के लिए आपको कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको अपना आधार कार्ड लेकर नज़दीकी आधार केंद्र जाना होगा।
प्रश्न. आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट (Aadhaar Card Photo Update) करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?
उत्तर: आधार कार्ड में फोटोग्राफ को अपडेट करने का शुल्क 100 रु. है। ये शुल्क यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्रश्न. क्या मैं आधार कार्ड में अपनी तस्वीर ऑनलाइन अपडेट कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, आप केवल अपनी डेमोग्राफिक जानकारी के अलावा (जैसे नाम, पता, DOB, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आधार में बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ) जानकारी अपडेट करने के लिए, आपको आधार नामांकन/आधार अपडेट सेंटर पर जाना होगा।
प्रश्न.आधार कार्ड में फोटो बदलने/अपडेट करने के लिए आधार करेक्शन फॉर्म कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आधार करेक्शन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रश्न. आधार करेक्शन फॉर्म की फीस कितनी है?
उत्तर: आधार करेक्शन फॉर्म के ज़रिए आधार कार्ड में फोटो अपडेट (Photo Update in Aadhar card) करने पर कोई फीस नहीं ली जाती।
प्रश्न. क्या आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने से आधार नंबर भी बदल जाएगा?
उत्तर: नहीं, आधार कार्ड में फोटो अपडेट या बदलने से आपके आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा, आधार नंबर पहले वाला ही रहेगा।
प्रश्न. क्या मैं आधार कार्ड में फोटो अपडेट का स्टेटस चेक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराते समय प्राप्त अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) के जरिए आप अपना आधार फोटो अपडेट स्टेटस (Aadhaar Photo Update Status) चेक कर सकते हैं। ऐसा आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं जबकि ऑफलाइन के लिए अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार सेवा केंद्र विजिट करें।
प्रश्न. क्या हो अगर मैं आधार में अपडेटेड फोटो से असंतुष्ट हुआ तो?
उत्तर: आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए आपकी फोटो आधार सेवा केंद्र में मौजूद कार्यकारी अधिकारी द्वारा हार्डवेयर (वेबकेम) से लाइव ली जाती है। ऐसे में अगर आप अपने फोटो से संतुष्ट नहीं है तो उसे बदलवाने/अपडेट करने के लिए आपको दुबारा से आधार फोटो अपडेट रिक्वेस्ट करनी होगी।
प्रश्न. क्या नाबालिग लोग आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवा सकते हैं?
उत्तर: हां, आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की सुविधा नाबालिग लोगों के लिए भी है।