आधार 1.2 अरब से अधिक लोगों को प्रदान किया गया है। जिन लोगों को अब तक शामिल नहीं किया गया है, वे अभी भी इस योजना के तहत रजिस्टर हो रहे हैं। जो लोग आधार में अपनी जानकारी को अपडेट करना/ बदलना चाहते हैं उन्हें आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म (Aadhaar Card Correction Form) भरने की आवश्यकता है। आधार कार्ड में गलत जानकारी से भविष्य में परेशानी हो सकती है। इस प्रकार लोगों को आधार में अपनी जानकारी को अपडेट करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आधार में केवल सही जानकारी हो। आधार कार्ड में अपडेट लोगों को अपने आधार में नई जानकारी शामिल करने की अनुमति देता है।
यहां से आधार करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करें |
आधार करेक्शन फॉर्म की जानकारी
आधार कार्ड/एनरोलमेंट फॉर्म का उपयोग आधार कार्ड में जानकारी दर्ज करने और अपडेट करने के लिए किया जाता है। दोनों प्रक्रियाओं के लिए एक ही फॉर्म का उपयोग किया जाता है। एक आवेदक को आधार डेटा में बदलाव के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड अपडेट फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरनी होती है:
- प्री-एनरोलमेंट आईडी
- NPR नंबर
- नाम
- लिंग
- आयु
- ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर समेत पूरा पता
- पिता / माता / अभिभावक / पति / पत्नी की आधार जानकारी, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे के मामले में पिता/माता/अभिभावक की जानकारी अनिवार्य है
- दस्तावेज़ प्रमाण की जानकारी (पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और जन्म तिथि प्रमाण)
- अगर आवश्यक हो तो परिचयकर्ता /HoF की जानकारी
- आवेदक के हस्ताक्षर/अँगूठे का निशान
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड का पासवर्ड कैसे जानें

मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार करेक्शन फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें
जब आप अपने आधार जानकारी को अपडेट करने के लिए जाते हैं, तो आधार करेक्शन फॉर्म भरना पड़ता है। ये फॉर्म भरते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना होता है, जो कि निम्नप्रकार है:
- आधार करेक्शन फॉर्म आधार नामांकन केंद्र पर उपलब्ध है और यह नि:शुल्क है
- साथ ही फॉर्म UIDAI की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है
- आधार करेक्शन/अपडेट के लिए लोगों को 50 रु. का शुल्क देना होगा
- एक आदमी एक बार में जितने चाहें उतनी जानकारी अपडेट/ बदल सकता है
- यदि आवेदक एक-एक करके विभिन्न जानकारियों को अपडेट करने के लिए आवेदन करता है, तो उसे अपडेट करने के लिए हर बार शुल्क का भुगतान करना होगा
- केवल पते को ऑनलाइन और डाक के माध्यम से अपेडट किया जा सकता है
- किसी अन्य जानकारी को अपडेट करने के लिए आवेदक को नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और आधार कार्ड करेक्शन भरना होगा
- आपके द्वारा अपडेट किया गया आवेदन वैध है और प्रदान की गई जानकारी सही है, यह साबित करने के लिए आपको दस्तावेज़ पेश करने होंगे
- यदि आप अपना पता ऑनलाइन अपडेट करते हैं तो आपको आधार करेक्शन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती
- डाक के माध्यम से पता अपडेट करने के लिए आपको आधार करेक्शन फॉर्म भरकर इसे सहायक दस्तावेज़ों के साथ UIDAI के पते पर भेजना होगा