Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार कार्ड उन महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक है जो आपको विभिन्न सेवाओं के लिए चाहिए होता है। यह कार्ड आपकी विशिष्ट पहचान होती है जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स भी शामिल होती है। आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।
आप इस 12 डिजिट वाले आधार का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खुलवाने, एफडी करने, लोन आवेदन करने और सरकारी दस्तावज़ों के साथ लिंक करने के लिए कर सकते हैं। आधार प्राप्त करने के बाद, आधार कार्ड वेरिफाइड करवाना होता है, इसमें चेक किया जाता है कि आधार कार्ड पर जो नाम है, वह आवेदक का ही है या नहीं! आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़े:
आधार कार्ड की वैधता और कार्ड जारी हुआ या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड ज़रूर वेरिफाइड करवाना चाहिए। आप किसी भी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। वैरिफिकेशन प्रक्रिया के समय, व्यक्ति की निम्नलिखित जानकारी आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई जाती है।
यदि आपको कहीं भी कोई कमी नज़र आती है, तो आप ईमेल भेजकर या टोल-फ्री नंबर पर फोन करके UIDAI से संपर्क कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन अपना आधार कार्ड वेरिफाई करने के लिए आपके पास आपका आधार नंबर या UID होनी चाहिए। आधार कार्ड को ऑनलाइन वेरिफाई करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें:-


आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी एक सिक्योर्ड डोक्यूमेंट है जिसका इस्तेमाल आप अपनी पहचान को वेरिफाई करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार कार्ड ऑफ़लाइन वेरिफिकेशन के लिए आपको नीचे दिए गए तरीकों का पालन करना होगा:-
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि सर्विस प्रोवाइडर/ऑफ़लाइन वेरिफिकेशन करने वाली इकाई (OVSE) बिना किसी व्यक्ति का आधार नंबर सेव किए उसके आधार को ऑफ़लाइन वेरिफाई कर सकते हैं। वे सेंट्रल डेटाबेस में मौजूद जानकारी के साथ किसी व्यक्ति के आधार नंबर के अंतिम 4 अंकों और उसकी डेमोग्राफिक जानकारी को मिलाकर आसानी से वेरिफाई कर सकते हैं।
आधार QR कोड स्कैनर ऐप की मदद से आधार कार्ड वेरिफाई करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
mAadhaar ऐप के माध्यम से आधार वैरिफाइ करने के दो तरीके हैं:



स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाएँ
स्टेप 2: “Aadhaar Services” सेक्शन से “Verify Aadhaar Number” का विकल्प चुनें
स्टेप 3: आपको ‘Aadhaar verification’ पर रिडायरेक्ट किया जाएगा
स्टेप 4: पेज पर दिए गए बॉक्स में अपना 12- डिजिट का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें
स्टेप 5: आधार कार्ड के एक्टिव और डिएक्टिवेट के बारे में जानने के लिए “Verify” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: यदि आपका आधार एक्टिव है, तो आपको यह मैसेज “Aadhaar Verification Completes!” लिखा हुआ दिखेगा
स्टेप 7: इसके साथ ही अगर हरे रंग का सही का निशान दिखता है तो इसका मतलब है कि आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट नहीं हुआ है
स्टेप 8: अन्य जानकारी जैसे आपकी आयु, लिंग, राज्य और मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया जाएगा
आजकल आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन गया है, जो अपने पास होना बहुत ज़रूरी है। जैसे-जैसे सरकार हर साल नई योजनाएँ शुरू करेगी, इस कार्ड की आवश्यकता और लाभ बढ़ते रहेंगे। अभी तक सरकार ने आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन इसके लाभों को देखते हुए इस कार्ड को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है और यह एक आवश्यक दस्तावेज बन गया है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
इस कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा दस्तावेज होना था जो पहचान पत्र होने के साथ-साथ पते के प्रमाण के रूप में भी काम करें तथा देश में अवैध घुसपैठियों के आने तथा फायदा उठाने को रोक सके। आधार कार्ड न तो भारत की नागरिकता का प्रमाण माना जाना चाहिए और न ही ऐसा माना जा सकता है। कार्ड की शुरुआत से आज तक, आधार कार्ड बहुत उपयोगी हो गया है और कई स्थानों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और अब यह केवल पहचान का प्रमाण नहीं है। आधार कार्ड वेरिफाइड कराए जाने के कुछ लाभ इस प्रकार हैं:
आधार कार्ड वेरिफिकशन के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है और UIDAI के डेटाबेस में पहले से मौजूद डेटा के ज़रिए इसे वेरिफाई किया जाता है।
इसके अलावा आधार कार्ड का उपयोग करके कई दस्तावेजों को वेरिफाई किया जा सकता है। उनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट आदि शामिल हैं। साथ ही, बायोमेट्रिक डेटा रिकॉर्ड करने के लिए व्यक्ति को आधार नामांकन केंद्र में जाना पड़ता है।
यहां नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है कि आप कैसे ऑनलाइन और mAadhaar ऐप के ज़रिए ईमेल और मोबाइल नंबर वैरिफाइ कर सकते हैं:
ऑनलाइन मोबाइल नंबर/ईमेल वेरिफाई करने के स्टेप्स
mAadhaar App से ईमेल/मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के स्टेप्स
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. आधार वेरिफिकेशन के लिए कितना चार्ज देना होता है?
उत्तर: आधार वेरिफिकेशन के लिए कोई फीस या चार्ज नहीं देना होता है, चाहे आप लेख में बताए गए किसी तरीके को अपनाएं।
प्रश्न. आधार वैरिफाई होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: आधार कार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आसानी से कुछ मिनटों में ऑनलाइन की जा सकती है।
प्रश्न. क्या मैं किसी और का आधार कार्ड वेरिफाई कर सकता हूं?
उत्तर: हां, किसी और का आधार आप वेरिफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस व्यक्ति के आधार नंबर या आधार क्यूआर कोड की आवश्यकता होगी। आधार वेरिफिकेशन आधार कार्ड की प्रमाणिकता पता करने में मदद करता है। हालांकि केवल आयु, लिंग और राज्य जैसी बेसिक जानकारी साझा की जाती है इसलिए आपके आधार डेटा का किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न. मैने वैलिडेशन लेटर का उपयोग करके अपने आधार में पता अपडेट किया है, क्या मैं आधार एड्रेस वेरिफायर बन सकता हूं?
उत्तर: अगर आपने वैलिडेशन लेटर का उपयोग करके अपने आधार में पता अपडेट किया है, तो आप एड्रेस वेरिफायर नहीं बन सकते।
प्रश्न. एड्रेस वेरिफायर कौन बन सकता है?
उत्तर: एड्रेस वेरिफायर वह व्यक्ति होता है, जिसका एड्रेस आप अपने आधार में इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे दिए गए लोग एड्रेस वेरिफायर बन सकते हैं:-
प्रश्न.मेरे वेरिफायर के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो मैं इस सेवा का इस्तेमाल कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: अगर आपके वेरिफायर के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो आपके वेरिफायर को अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ अपडेट करवाना होगा क्योंकि इस सेवा के लिए निवासी और वेरिफायर दोनों का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
प्रश्न. नए एड्रेस में मेरे वेरिफायर का नाम क्यों दिखा रहा है?
उत्तर: नए पते में आपके वेरिफायर का नाम इसलिए दिखाया जा रहा है क्योंकि उसका नाम पहले से ही C/o सेक्शन के अंतर्गत भरा हुआ है और इसे बदला नहीं जा सकता है।
प्रश्न. किसी व्यक्ति का आधार नंबर सही है नहीं कैसे चेक करें?
उत्तर: हां, आप UIDAI की वेबसाइट के ज़रिए किसी के भी आधार नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं।