Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों को आधार योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक कर दिया है, अप्रवासी भारतीय जो भारत के नागरिक हैं उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता है। इसका उद्देश्य किसी NRI के देश में मौजूद आय के साधनों के बारे में पता लगाना है। हालांकि, अबू धाबी जैसे कुछ चुनिंदा शहरों में NRI को आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है।
आधार कार्ड सभी भारतीय नागरिकों (निवासी/गैर-निवासी) और भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए जिनके पास अन्य देश की राष्ट्रीयता/ या नागरिकता है, निःशुल्क उपलब्ध है। दस्तावेज़ों की प्रक्रिया और आवश्यकता सभी के लिए समान है। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन के लिए उस व्यक्ति को देश के किसी भी आधार कार्ड केंद्र पर जाना होगा। सभी नागरिक नज़दीकी आधार केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
यह एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण-पत्र है जो किसी NRI को वापस आने पर, सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने में मदद भी कर सकता है। NRI, सरकारी शिक्षा योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है और इसमें जटिल कागज़ी कार्यवाही की ज़रूरत नहीं पड़ती। आधार कार्ड के लिए आवेदन करते समय नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है।
आधार योजना में रजिस्ट्रेशन के इच्छुक अप्रवासी भारतीय के पास कुछ बेसिक दस्तावेज़ होने चाहिए। किसी NRI द्वारा आधार कार्ड आवेदन के लिए UIDAI द्वारा नीचे दिए गए दस्तावेज़ स्वीकार किए जाते हैं:
हालांकि, इन दस्तावेजों के साथ, NRI को विशिष्ट दस्तावेज़ भी देने होते हैं जो उस व्यक्ति के किसी अन्य देश के साथ संबंध को प्रमाणित करते हैं। इन सभी दस्तावेज़ों को सरकारी अधिकारियों और सक्षम अधिकारियों द्वारा वेरिफाइड किया जाता है कि वे वैध हैं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य हैं।
सभी दस्तावेज़ों को इकट्ठा करने और वैरिफिकेशन करने के बाद, आवेदकों को उनकी बायोमेट्रिक जानकारी देने के लिये कहा जाता है। आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए भी बायोमेट्रिक पहचान की आवश्यकता होती है, जो बाद में दस्तावेज़ों के माध्यम से इकट्ठा की गई जानकारी से जोड़ दी जाती है। बायोमेट्रिक पहचान प्रक्रिया में चार स्टेप शामिल होते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यहां कुछ ऐसी बातें बताई गई जिनका ध्यान आपको एनआरआई ( NRI), OCI कार्डहोल्डर, LTV डॉक्यूमेंट होल्डर, नेपाल व भूटान और अन्य विदेशी निवासियों के लिए आधार कार्ड आवेदन करते समय ध्यान रखना होगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. मैं एक NRI हूं और मेरे पास आधार है। क्या मेरे आधार और पासपोर्ट के आधार पर मेरे पति को नामांकित किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आपके आधार और पासपोर्ट के आधार पर आपके पति को नामांकित किया जा सकता है। यदि पति / पत्नी एक अनिवासी भारतीय (NRI) हैं, तो उन्हें पहचान का प्रमाण (PIO) के रूप में एक वैध भारतीय पासपोर्ट जमा करना होगा।
प्रश्न. अप्रवासी भारतीयों के बच्चों के लिए आधार नॉमिनेशन की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: NRI के बच्चों के लिए आधार नॉमिनेशन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
नोट: माता-पिता के लिए बच्चे के आधार नामांकन के लिए सहमति प्रदान करना अनिवार्य है।
प्रश्न. क्या मैं अपने आधार विवरण में एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर दे सकता हूं?
उत्तर: नहीं, अब तक अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर समर्थित नहीं हैं। इसलिए, आप इसे अपने आधार में इसे प्रदान नहीं कर सकते।
प्रश्न. मेरे पासपोर्ट का पता अपडेट नहीं है। मैं अपने आधार आवेदन के लिए अपना वर्तमान पता देना चाहता हूं। क्या यह संभव है?
उत्तर: हां, यदि आपका पता आपके पासपोर्ट में अपडेट नहीं है और आप अपने आधार आवेदन के लिए अपना वर्तमान पता देना चाहते हैं, तो आप पते के प्रमाण के रूप में कोई भी सहायक दस्तावेज दे सकते हैं। हालांकि, पासपोर्ट को NRI आवेदकों के लिए पते का अनिवार्य प्रमाण माना जाता है।
प्रश्न. क्या मैं अपनी आधार डिटेल्स में विदेशी मोबाइल नंबर दे सकता हूं?
उत्तर: नहीं, फिलहाल आप अपनी आधार डिटेल्स में विदेशी मोबाइल नंबर नहीं दे सकते हैं।
प्रश्न. मैं एक विदेशी हूं, क्या मुझे आधार आवेदन करने के लिए 182 दिन इंतजार करना होगा?
उत्तर: हां, आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र होने से पहले आपको पिछले एक वर्ष में कम से कम 182 दिनों तक भारत में उपस्थित रहना होगा।
प्रश्न. क्या सभी विदेशी नागरिकों के लिए भारत में पासपोर्ट होना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, पोसपोर्ट/POI डॉक्यूमेंट के अनुसार, भारत में रहने वाले नेपाल/भूटान नागरिकों और तिब्बती शरणार्थियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं है।