Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आधार सेवा केंद्र में आधार से जुड़ी सभी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसका प्रबंधन UIDAI द्वारा किया जाता है। इन केंद्रों में आप सप्ताह के सभी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आधार से जुड़ी कोई भी सेवा हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इन केंद्रों में ऑनलाइन काम करवाने के लिए अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (AMS) और वॉक–इन के लिए ऑटोमैटिक टोकन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) दोनों उपलब्ध हैं।
यहां नीचे 4 विभिन्न प्रकार के आधार एनरोलमेंट सेंटर के बारे में बताया गया है:
आधार सेवा केंद्र पर आधार से संबंधित सभी तरह की सेवाएं मिलती है। इसे UIDAI द्वारा सीधे नियंत्रित किया जाता है और “स्टेट ऑफ द आर्ट एनवायरमेंट” क्षेत्र में निश्चित तौर पर एक आधार एनरोलमेंट और अपडेट सर्विस सेंटर होती है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के 7 दिन सुबह 9:30 से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता है। आधार सेवा केंद्र की सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ऐसे आधार एनरोलमेंट सेंटर बैंक व पोस्ट ऑफिस में स्थाई तौर पर होते हैं। परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर (Permanent Enrolment Center) में भी आप आधार नामांकन और आधार अपडेट करवा सकते हैं।
ऐसे आधार एनरोलमेंट सेंटर एक छोटी समयावधि के लिए स्थापित किए जाते हैं। हालांकि टेम्परोरी एनरोलमेंट सेंटर (Temporary Enrolment Center) सेंटर्स में भी आधार नामांकन व आधार अपडेट की सुविधा मिलती है।
आधार एनरोलमेंट कैंप (Aadhaar Enrolment Camp) एक महीना, एक सप्ताह या एक दिन के लिए भी लगाए जाते हैं। इन कैंप्स को लगाने का एक निश्चित उद्देश्य होता है जैसे- किसी जिले में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों का आधार में बायोमैट्रिक डेटा अपडेट करना आदि।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार नामांकन केंद्र निवासियों को आसानी से आधार के लिए नामांकित होने में मदद करने और उनकी जानकारी को ऑफ़लाइन अपडेट करने के लिए खोले गए हैं। आधार नामांकन केंद्रों पर की जाने वाली गतिविधियाँ इस प्रकार हैं:
ये सारी सेवाएं देश के सभी नागरिकों और गैर-निवासियों (NRIs) के लिए है।
UIDAI ने भारतीय निवासियों के लिए आधार कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत आसान बना दिया है। नज़दीकी आधार केंद्र ढूंढ़े। आवेदक अपने शहर में नामांकन केंद्र की तलाश कर सकते हैं और आधार आवेदन के लिए वहां जा सकते हैं।
आधार एनरोलमेंट सेंटर का पता लगाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: My Aadhaar टैब में “Update Aadhaar at Enrolment/Update Center” पर क्लिक करें
स्टेप 3: ‘State/Pin Code/ Search Box’ का विकल्प चुनें
स्टेप 4: जिला/उप जिला/गांव/शहर जैसी जानकारियां दर्ज करें
स्टेप 5: यदि आप केवल स्थायी केंद्र ढूंढ़ना चाहते हैं, तो “check box” विकल्प चुनें
स्टेप 6: वैरिफिकशन कोड दर्ज करें और “Locate a Centre” का बटन दबाएं
स्टेप 7: आपकी स्क्रीन में सभी नामांकन केंद्र दिखाई देंगें
UIDAI पोर्टल का उपयोग करके कोई भी UID नामांकन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है।
ध्यान दें: जब आप आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए नामांकन केंद्र पर जाते हैं, तो अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों जैसे कि पता प्रमाण, पहचान प्रमाण और आदि ले जाना न भूलें। जानें कि आधार कार्ड के लिए और कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
यूज़र नीचे बताएं गए तरीकों की मदद से आधार एनरोलमेंट सेंटर का पता लगा सकते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भुवन पोर्टल से आधार सेवा केंद्र का पता लगाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
| गुरुग्राम | चैन्नई | ||
| बैंगलोर | मुंबई | पुणे | अहमदाबाद |
| पटना | कोलकाता | नोएडा | गुवाहाटी, असम |
| फरीदाबाद | वडोदरा | गाजियाबाद | जयपुर |
| भोपाल | लखनऊ | सूरत | रांची |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न: मैं आधार कार्ड सेंटर पर कौन-सी सेवाएँ उपलब्ध हैं? और उनकी फीस कितनी है?
उत्तर:
| सेवाएं | शुल्क |
| आधार एनरोलमेंट | शून्य |
| मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट | शून्य |
| डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट (कोई भी चैनल/किसी भी प्रकार का) | ₹ 50 (जीएसटी सहित) |
| बायोमेट्रिक अपडेट | ₹ 100 (जीएसटी सहित) |
| A4 शीट पर आधार डाउनलोड और कलर प्रिंट आउट | ₹ 30/प्रति आधार (जीएसटी सहित) |
प्रश्न. आधार सेवा केंद्र जाने के लिए मैं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक कर सकता हूं?
उत्तर: इस लिंक पर क्लिक करें, फिर अपने शहर/ लोकेशन का चयन कर अपने लिए या अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें। इसके लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की ज़रूरत नहीं है।
प्रश्न. क्या मैं किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप ऑलाइन अपॉइंटमेंट सेवा का इस्तेमाल कर अपने लिए या किसी परिवार के सदस्या या दोस्त के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपने आस–पास आधार सेवा केंद्र का पता कैसे लगा सकता हूं?
उत्तर: अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगाने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रश्न. भुवन पोर्टल क्या है?
उत्तर: आधार को जारी करने वाली ऑथॉरिटी UIDAI ने ISRO और सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar portal) लॉन्च किया है। इस नए पोर्टल पर आप देशभर की आधार सेवा केंद्र की लोकेशन देख सकते हैं, जिसकी मदद से आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र ढूंढ़ने में मदद मिलेगी।
प्रश्न. भुवन आधार पोर्टल का एक्सेस लेने के लिए क्या मुझे इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा?
उत्तर: भुवन पोर्टल भारतीय वेब आधारित पोर्टल है, जिस पर आप ISRO द्वारा तैयार किए गए मैप आधारित कॉन्टेंट देख सकते हैं। भुवन पोर्टल पर सीधे जाने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रश्न. क्या भुवन आधार पोर्टल सर्विस का लाभ लेने के लिए कोई चार्ज देना होगा?
उत्तर: नहीं, भुवन आधार पोर्टल पर मौजूद सभी सुविधाएं मुफ्त है।