Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
PPF में ब्याज़ दरों, सुरक्षा और टैक्स के संदर्भ में कई लाभ हैं। यह अकाउंट खोलने के कुछ वर्षों के बाद लोन और PPF फण्ड से कुछ पैसा निकालने की भी अनुमति देता है। इस लेख में, हम आपको PPF के लाभ और नुकसान के बारे में बताएंगे।
सरकार द्वारा पीपीएफ की ब्याज दरें हर तीन माह पर रिवाइज्ड की जाती है। PPF की वर्तमान ब्याज़ दर Q4 (जनवरी-मार्च, FY 2024-25) 7.1% हैं। यह कई बैंकों में संबंधित फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) दरों से अधिक है।
| अवधि | ब्याज़ दर |
| अक्टूबर – दिसंबर 2024 | 7.10% |
| जुलाई- सितंबर 2024 | 7.10% |
| अप्रैल- जून 2024 | 7.10% |
| जनवरी- मार्च 2024 | 7.10% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2023 |
7.10% |
| जुलाई-सितंबर,2023 | 7.10% |
| अप्रैल-जून, 2023 | 7.10% |
| जनवरी-मार्च, 2023 | 7.10% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2022 | 7.10% |
| जुलाई – सितंबर, 2022 | 7.10% |
| अप्रैल-जून, 2022 | 7.10% |
| जनवरी-मार्च, 2022 | 7.10% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2021 | 7.10% |
| जुलाई – सितंबर, 2021 | 7.10% |
| अप्रैल-जून, 2021 | 7.10% |
| जनवरी-मार्च, 2021 | 7.10% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2020 | 7.10% |
| जुलाई – सितंबर, 2020 | 7.10% |
| अप्रैल-जून, 2020 | 7.10% |
| जनवरी-मार्च, 2020 | 7.9% |
| अक्टूबर- दिसंबर 2019 | 7.9% |
| जुलाई – सितंबर, 2019 | 7.9% |
| अप्रैल–जून, 2019 | 8.0% |
| जनवरी–मार्च, 2019 | 8.0% |
| अक्टूबर–दिसंबर, 2018 | 8.0% |
| जुलाई – सितंबर, 2018 | 7.6% |
| अप्रैल – जून, 2018 | 7.6% |
| जनवरी – मार्च, 2018 | 7.6% |
| अक्टूबर – दिसंबर, 2017 | 7.8% |
| जुलाई – सितंबर, 2017 | 7.8% |
| अप्रैल – जून, 2017 | 7.9% |
| जनवरी – मार्च, 2017 | 8.0% |
स्त्रोत : नेशनल सेविंग्स इंस्टिट्यूट
PPF में प्रति वर्ष 1.5 लाख रु. तक का योगदान आयकर धारा 80 C के तहत टैक्स फ्री है। PPF पर कमाए गए ब्याज़ को टैक्स से छूट दी गई है और मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगेगा। = इसलिए PPF में टैक्स का एक छूट-छूट-छूट (Exempt-Exempt-Exempt) मॉडल है।
PPF को उच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है क्योंकि PPF योजना सरकार द्वारा समर्थित है। आधिकारिक तौर पर, इस योजना का संचालन सरकारी बचत बैंक अधिनियम, 1873 द्वारा किया जाता है। PPF में धनराशि को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है, जिसे भारत सरकार द्वारा बनाए रखा और उपयोग किया जाता है।
PPF पर मिलने वाले ब्याज़ का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाता है। यह बैंक के ब्याज़ की तुलना में अधिक सुरक्षित बनाता है क्योंकि बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट पर केवल डिपॉज़िट इन्शुरन्स एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन (DICGC) द्वारा 1 लाख ।रु. तक का बीमा किया जाता है।
ये भी पढ़ें- PPF या एफडी, किसमें निवेश करने पर मिलेगा अधिक लाभ?
आप अपने PPF अकाउंट खोलने के 3 से 6 वें वर्ष तक जमा राशि के बदले लोन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे लोन की अधिकतम अवधि 36 महीने है। जिस वित्तीय वर्ष में लोन आवेदन किया गया है उसके पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में जमा राशि का 25% ही लोन मिल सकता है, जिस वर्ष लोन के लिए आवेदन किया गया था।
उपरोक्त उदाहरण में, यदि निवेशक अप्रैल 2020 में लोन लेना चाहता है, तो अधिकतम लोन राशि 31 मार्च, 2019 को मौजूदा बैलेंस राशि का 25% होगी। आपको PPF में जमा राशि पर जितना ब्याज़ मिलता है उस से 2% अधिक आपके PPF के बदले लिए गए लोन पर लागू होगा। उदाहरण के लिए, यदि PPF अकाउंट पर 8% ब्याज़ दर मिल रही है तो ऐसे अकाउंट पर लिए गए लोन पर देय ब्याज़ 10% होगी। यह कई बैंकों द्वारा लगाए गए ब्याज़ से कम हो सकता है और आपको किसी अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है।
PPF में 15 साल का लॉक–इन अवधि होती है। अकाउंट खोलने के 5वें वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद कुछ पैसा आप PPF से निकाल सकते हैं। उदाहरण, यदि 15 फरवरी, 2013 को अकाउंट खोला गया था, तो वित्तीय वर्ष 2018-19 से पैसा निकाल सकते हैं। प्रति वित्तीय वर्ष में केवल एक बार पैसा निकालने की अनुमति है। प्रति वित्तीय वर्ष में निकाली जा सकने वाली अधिकतम राशि निम्नलिखित में से निम्न है:
PPF को घोषित दरों के अनुसार वार्षिक रूप से कंपाउंड किया जाता है। दरें हर तिमाही घोषित की जाती हैं, इसलिए PPF लाभ के लिए लागू दर प्रत्येक दर का औसत होगी। आपके PPF अकाउंट की कमाई राशि घोषित ब्याज़ दर पर निर्भर करती है और जब आपने PPF में पैसा जमा किया होता है।
उदाहरण के लिए, मान लें कि आपने 4 जुलाई 2018 को PPF अकाउंट में 75,000 रु. और 4 अक्टूबर 2018 को 75,000 रु. का निवेश किया है। अप्रैल – जून 2018 की दर 7.6% है और अक्टूबर – दिसंबर 2018 की दर 8% है। आपका PPF अकाउंट आपके 75,000 रु. के शुरुआती निवेश पर 4,275 रु. कमाएगा (9 महीने के लिए 7.6%) और 75,000 रु. के आपके बाद के निवेश पर 2,850 रु. (6 महीने के लिए 8%)।