Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पोस्ट ऑफिस में निवेश के लिए कई बचत योजनाएं (Post office investment schemes) शामिल हैं जो उच्च ब्याज़ दर के साथ-साथ टैक्स लाभ प्रदान करती है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त है। इस लेख में हम आपक इन पोस्ट ऑफिस योजनाओं के बारे में बताएंगें कि उनकी ब्याज दरें. विशेषताएँ, लाभ, निवेश अवधि आदि क्या और कितनी है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
इंडियन पोस्ट ऑफिस अलग अलग निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई सारे निवेश विकल्प प्रदान करता है। सभी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम रिटर्न की गारंटी देते हैं क्योंकि इन्हे भारत सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त हैं। इसके अलावा, कई पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम धारा 80C के तहत टैक्स फ्री हैं, और कुछ स्कीम पर 1,50,000 रु. तक की राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और भी बहुत सी सेविंग स्कीम के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
|
स्मॉल सेविंग स्कीम |
ब्याज़ दर | अवधि |
निवेश पर टैक्स लाभ? |
ब्याज़ पर टैक्स लगेगा? |
| पोस्ट ऑफिस बचत खाता | 4.0% | NA | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस रिकारिंग डिपॉज़िट | 6.7% | 5 साल | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना | 7.4% | 5 साल | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (1 वर्ष) | 6.9% | 1 साल | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (2 वर्ष) | 7.0% | 2 साल | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (3 वर्ष) | 7.1% | 3 साल | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (5 वर्ष) | 7.5% | 5 साल | हाँ | हाँ |
| किसान विकास पत्र | 7.5% | 30 महीने की लॉक-इन अवधि | नहीं | हाँ |
| पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड | 7.1% | 15 साल | हाँ | नहीं |
| सुकन्या समृधि योजना | 8.2% | 21 साल | हाँ | नहीं |
| राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट | 7.7% | 5 साल | हाँ | नहीं |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 8.2% | 5 साल | हाँ | हाँ |
कृपया ध्यान दें: इन योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज़ दरों की समीक्षा हर तीन महीनों में सरकार द्वारा की जाती है। और ब्याज़ दरें अक्टूबर 2024 तक अपडेट की गई है।
आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉज़िट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (NSC) और किसान पत्र (KYP) में निवेश करेंगें तो उस समय मिलने वाली ब्याज़ दर आपकी पूरी योजना अवधि में रहेगी। हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज़ दर सरकार द्वारा बदलने के साथ साथ बदलती रहेगी।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
योजना में कोई बड़ा टैक्स लाभ नहीं है। मासिक मिलने वाला ब्याज़ पर भी इनकम टैक्स लगेगा। ब्याज़ पर कोई TDS नहीं लगता है और निवेश पर वेल्थ टैक्स नहीं लगता है। इस योजना की सलह उन निवेशकों को दी जाती है जो जोखिम के अधीन भी निवेश कर मासिक आय कमाना चाहते हैं। अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
RD पर किसी तरह TDS भी नहीं लगता है। हालाँकि, हर व्यक्ति के टैक्स स्लैब के मुताबिक, RD से हुई कमाई पर टैक्स लगता है। ये उन सभी निवेशकों के लिए सबसे बहतर निवेश विकल्प है जो बिना जोखिम के निवेश कर मासिक लाभ चाहते हैं।
| अवधि | ब्याज़ दर (01.10.2023 से लागू) |
| 1 वर्ष | 6.9% |
| 2 वर्ष | 7.0% |
| 3 वर्ष | 7.1% |
| 5 वर्ष | 7.5% |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
ये उन निवेशकों के लिए एक अच्छी योजना है जो टैक्स छूट के साथ एक सुरक्षित निवेश योजना चाहते हैं।
NSC एक लम्बी अवधि की टैक्स बचत करने वाली जोखिम रहित योजना है जिसमें, निवेशक बिना जोखिम के निवेश कर सकते हैं।
ये योजना बहुत प्रसिद्ध है विशेषकर ग्रामीण भारत में, जिसका मतलब है कि योजना महिलाओं की आने वाली पीढ़ी को आर्थिक सुरक्षा दे रही है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं की ब्याज दरें और टैक्स संबंधित नियम निम्नलिखित हैं:
| योजनाओं की लिस्ट | ब्याज दर और रिटर्न | टैक्स नियम |
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड |
7.1% प्रति वर्ष वार्षिक कंपाउंड होता है |
धारा 80C के तहत एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम ₹ 1,50,000 रु. के निवेश पर टैक्स नहीं देना होगा |
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट |
4.00% प्रति वर्ष सिंगल/ जॉइंट अकाउंट पर |
वित्तीय वर्ष 2012-13 से ₹ 10,000 प्रति वर्ष तक कमाया गया ब्याज टैक्स-फ्री है |
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉज़िट अकाउंट |
6.7% प्रति वर्ष सिंगल/ जॉइंट अकाउंट पर |
_ |
पोस्ट ऑफिस टाइम्स डिपॉज़िट अकाउंट |
6.9% (1 वर्ष), 7% (2 साल), 7% (3 साल) और 7.5% ( 5 वर्ष) | 5 वर्ष के लिए किया गया निवेश 1 अप्रैल 2007 से आयकर धारा 80C के तहत आने वाले टैक्स लाभ के लिए योग्य है |
पोस्ट ऑफिस मासिक आय बचत खाता (MIS) |
7.4% प्रति वर्ष | सिंगल अकाउंट में अधिकतम निवेश सीमा ₹9 लाख है और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख |
| सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम | 8.2 % प्रति वर्ष* | अधिकतम निवेश ₹30 लाख से ज़्यादा नहीं होना चाहिए और इस योजना के अंतर्गत किया गया निवेश 1 अप्रैल 2007 से आयकर धारा 80C के तहत आने वाले टैक्स लाभ के लिए योग्य है |
| किसान विकास पत्र | 7.5% वार्षिक कंपाउंड होगा | – |
| नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट | 7.7 % वार्षिक कंपाउंड होगा लेकिन मिलेगा मैच्योरिटी पर ही | जमा की गई राशि आयकर धारा 80C के तहत टैक्स छूट के लिए योग्य है और ब्याज वार्षिक कैलकुलेट होगा लेकिन आयकर धारा 80C के तहत पुनर्निवेश माना जाता है |
| सुकन्या समृद्धि खाता | 8.2% प्रति वर्ष वार्षिक कैलकुलेट होता है |
एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम निवेश ₹1,50,000 |
नोट करें: *अधिक जानकारी के लिए इंडियन पोस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ऊपर दी गई ब्याज दरें 3 जनवरी, 2024 से लागू हैं।
पोस्ट ऑफिस निवेश योजनाओं की फीस व शुल्क इस प्रकार है:
| डुप्लिकेट पासबुक | 50 रु. |
| जमा रसीद या अकाउंट स्टेटमेंट | 20 रु. |
| खो जाने या कटे-फटे प्रमाण पत्र के बदले में पासबुक जारी करने के लिए | 10 रु. प्रति रजिस्ट्रेशन |
| रद्द कराने या नॉमिनी बदलने पर | 50 रु. |
| अकाउंट ट्रान्सफर के लिए | 100 रु. |
| अकाउंट को गिरवी रखने पर | 100 रु. |
| सेविंग बैंक अकाउंट में चेक बुक जारी होने पर |
|
| चैक डिसऑनर पर | 100 रु. |
नोट: ऊपर बताए गए शुल्क पर टैक्स भी लगेगा
सरल दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रिया: पोस्ट ऑफिस में आसान दस्तावेज़ीकरण और बिना किसी परेशानी के आप सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये सेविंग स्कीम शहरी और ग्रामीण दोनों निवेशकों के लिए पेश की गई हैं, इनका लाभ देश भर के सभी पोस्ट ऑफिस में उठाया जा सकता है।
ब्याज दरें और जोखिम: पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की ब्याज दरें 4% से 8.2% के बीच हैं। साथ ही, इन निवेशों में जोखिम न के बराबर होता हैं क्योंकि इन्हे भारत सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त हैं।
टैक्स फ्री: कई पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम जमा राशि के लिए धारा 80C के तहत टैक्स फ्री हैं। कुछ स्कीम जैसे SSS (सुकन्या समृद्धि योजना), PPF आदि में ब्याज राशि पर भी टैक्स फ्री है और इस प्रकार, इन्हें टैक्स फ्री स्कीम के रूप में जाना जाता है।
अलग–अलग जरूरतों के लिए अलग अलग स्कीम: पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम कई निवेशकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं। सभी सेविंग स्कीम की डिपॉजिट लिमिट,लागू टैक्स और सेविंग रिटर्न अलग अलग होते हैं और इन्हें निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुसार चुना जा सकता है।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, किसी भी नई पोस्ट ऑफिस स्कीम या अकाउंट खोलने के लिए आपको अपना आधार नंबर और पैन देना अनिवार्य है। यदि आपके पास किसी वजह से आधार कार्ड नहीं है , तो आपको अकाउंट खोलने के समय आधार एनरोलमेंट का प्रूफ या एनरोलमेंट आईडी जमा करनी होगी और अकाउंट खोलने की तारीख से 6 महीने के अंदर ही आधार नंबर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
यदि आपके पास पहले से ही एक मौजूदा पोस्ट ऑफिस अकाउंट है और आपने अपना आधार नंबर जमा नहीं किया है, तो आपको 1 अप्रैल 2023 से 6 महीने की अवधि के अंदर ही अपना आधार नंबर जमा करना होगा। इसके साथ ही यदि आपने अकाउंट खोलते समय अपना पैन कार्ड जमा नहीं किया है तो 2 महीने के अंदर आपको जमा करना होगा।
नीचे दी गई जानकारी में से 2 महीने की अवधि के अंदर ही जो भी पहले हो, अपना पैन कार्ड जमा करना होगा
कृपया ध्यान दें कि यदि आप 6 महीने की अवधि के भीतर आधार और 2 महीने की अवधि के अंदर पैन कार्ड जमा नहीं करते हैं तो आपका पोस्ट ऑफिस अकाउंट उस समय तक के लिए बंद हो जाएगा जब तक आप आधार या पैन जमा नहीं कर देते।
नोट: यह जानकारी हमने The Gazette of India से ली है। अधिक पढ़ने के लिए https://egazette.nic.in/WriteReadData/2023/244822.pdf पर क्लिक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ देखिए यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. मैं पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना में कैसे निवेश करूं?
उत्तर: पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना स्थिर आय वाली कम जोखिम वाली योजना है। कोई भी प्रति माह 9 लाख रु. से 15 9 लाख रु. तक का निवेश कर सकता है और प्रति वर्ष 7.4% ब्याज़ कमा सकता है। डाकघर योजना में निवेश करने के लिए, प्रत्येक व्यक्ति के पास MIS खाता होना आवश्यक है। कोई भी निवासी व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से MIS अकाउंट खोल सकता है।
प्रश्न.क्या मैं किसी भी पोस्ट ऑफिस से पैसे निकाल सकता हूँ?
उत्तर: हां, पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से किसी भी पोस्ट ऑफिस से पैसे निकाले जा सकते हैं। साथ ही, खाताधारक कभी भी पैसा निकाल सकता है, हालांकि जनरल अकाउंट के मामले में 500 रु. न्यूनतम बैलेंस रखना होगा।
प्रश्न.मैं पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से कितना पैसा निकाल सकता हूँ?
उत्तर: पोस्ट ऑफिस अकाउंट से प्रतिदिन अधिकतम 10,000 रु. तक निकाले जा सकते हैं। लेकिन, पोस्ट ऑफिस के ATM कार्ड उपयोग के साथ 25,000 रु. प्रति दिन निकाले जा सकते हैं।
प्रश्न.क्या मैं अपना पोस्ट ऑफिस अकाउंट ऑनलाइन चेक कर सकता हूं?
उत्तर: हां,भारतीय पोस्ट ऑफिस अपने खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके अपने संबंधित खाते के विवरण आदि का उपयोग करने में सक्षम बनाता है नेट-बैंकिंग के तहत खुद को रजीस्टर्ड करने के लिए ग्राहक के पास वैलिड व्यक्तिगत या जॉइंट अकाउंट, KYC दस्तावेज और सक्रिय DOP ATM कार्ड होना चाहिए।
प्रश्न.क्या पोस्ट ऑफिस का निवेश सुरक्षित और टैक्स फ्री है?
उत्तर: हां, यह भारत सरकार की पोस्ट ऑफिस बेयर सॉवरेन गारंटी के तहत निवेश के रूप में सुरक्षित है इन सभी योजनाओं पर एक निश्चित सीमा तक टैक्स फ्री है और PPF,सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कुछ योजनाओं में रिटर्न पर भी टैक्स लाभ है।
प्रश्न. क्या छात्रों के लिए कोई पोस्ट ऑफिस योजना है?
उत्तर: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना को छोड़कर सभी योजनाओं का लाभ 18 वर्ष से अधिक के छात्र उठा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) छात्राओं के लिए एक योजना है, जिसमें माता-पिता को न्यूनतम मैच्योरिटी या उससे ऊपर की राशि का एक निर्धारित राशि जमा करना होता है और जब वह 21 वर्ष की हो जाती है, तो उसे बालिकाओं को दिया जाता है।
प्रश्न. किसी अकाउंट के लिए आवश्यक न्यूनतम शेष राशि क्या है?
उत्तर: किसी अकाउंट (पोस्ट ऑफिस अकाउंट) के लिए आवश्यक न्यूनतम शेष राशि नीचे बताए गए अकाउंट के प्रकार से भिन्न होती है:
| SB (चेक अकाउंट ) | ₹. 500 |
| SB (चेक नॉन अकाउंट ) | ₹. 50 |
| पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम | ₹. 100 |
| TD | ₹. 100 |
| पब्लिक प्रोविडेंट फंड | ₹. 500 |
| सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम | ₹. 100 |
प्रश्न. मैं मेच्योरिटी से पहले सर्टिफिकेट/अकाउंट में से कैसे पैसे निकाल सकता हूं
उत्तर:
| NSCs (VIII Issue) | मेच्योरिटी अवधि 5 साल (01.11.2011 को या उसके बाद जारी किए गए सर्टिफिकेट के लिए)। से पहले पैसे निकालना संभव नहीं है। |
| विभिन्न सेविंग अकाउंट | |
| SB | किसी भी समय बंद किया जा सकता है |
| RD | समय से पहले बंद करने की अनुमति (3 साल के बाद – केवल SB रेट की अनुमति है) |
| TD | समय से पहले बंद करने की अनुमति (6 महीने के बाद) |
| MIS पोस्ट ऑफिस स्कीम | समय से पहले बंद करने की अनुमति (1 साल के बाद) |
| सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम | समय से पहले बंद (1 साल के बाद) |