Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
EPF पासबुक एक दस्तावेज है जिसमें कर्मचारी के साथ-साथ नियोक्ता/ कंपनी द्वारा EPF और EPS अकाउंट में किए गए सभी योगदान दर्ज होते हैं। पासबुक में हर महीने किए गए कंट्रिब्यूशंस की जानकारी होती है। पासबुक में ब्याज भी लिखा होता है, जो सदस्य के अकाउंट में जमा किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि यदि आपके पास एक से ज़्यादा EPF अकाउंट हैं, तो आपके पास प्रत्येक अकाउंट के लिए अलग पासबुक होगी जिसे विशेष सदस्य आईडी का उपयोग करके अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद देखा जा सकता है।
EPFO के सभी सदस्य अपनी पासबुक ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। EPF वेबसाइट के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। आइये हम इस पर एक नज़र डालें कि कोई कर्मचारी EPF पोर्टल से ई-पासबुक कैसे डाउनलोड कर सकता है:
स्टेप 1. Google Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें
स्टेप 2. ‘All Services’ टैब में “EPFO” विकल्प चुनें
स्टेप 3. ‘Employee Centric Service’ के अंतर्गत, ‘View Passbook’ पर क्लिक करें
स्टेप 4. अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपना यूएएन दर्ज करें
स्टेप 5. आगे बढ़ने के लिए, प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
स्टेप 6. आपको अपने यूएएन से जुड़े सभी ईपीएफ अकाउंट की सदस्य आईडी दिखाई देंगी। उस ईपीएफ सदस्य आईडी पर क्लिक करें जिसके लिए आप ईपीएफ पासबुक देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं।
एक वित्तीय वर्ष में यदि आपके ईपीएफ अकाउंट में कुल योगदान 2.5 लाख रुपये से अधिक है, तो उस अतिरिक्त राशि पर ब्याज 10% (यदि पैन जमा किया गया है) और 20% (यदि कोई पैन जमा नहीं किया गया है) की दर से टैक्स योग्य है। अब आप अपने ईपीएफ अकाउंट की बकाया राशि पर हर महीने दिया जाने वाला टैक्स राशि भी देख सकते हैं।
स्टेप 1. अपने UNA और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफ मेंबर पासबुक पोर्टल पर लॉग इन करें
स्टेप 2. Claims टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3. क्लेम्स समरी के साथ-साथ क्लैम डिटेल्स जिसमें कुल क्लेम नंबर, अप्रूव्ड /सेटल्ड क्लेम्स नंबर जो क्लेम स्वीकार नहीं किये गए या जो क्लेम प्रोसेस में हैं, स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
स्टेप 1. अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर लॉग इन करें
स्टेप 2. Service History टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3. आपकी सर्विस हिस्ट्री स्क्रीन पर दिखाई देगी जिसमें आपका कुल अनुभव, विभिन्न संगठनों को छोड़ने और शामिल होने की तारीख, कुल एनसीपी दिन, नियोक्ता विवरण और ऑर्गेनाइजेशन में कुल कितना समय रहे जैसी डिटेल्स शामिल होंगे।
स्टेप 1. अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर लॉग इन करें
स्टेप 2. Calculators टैब पर क्लिक करें और चुनें कि क्या आप ईपीएफ, ईडीएलआई या पेंशन कैलकुलेटर का उपयोग करना चाहते हैं
स्टेप 3. प्रासंगिक डिटेल्स भरें या पहले से भरे हुए डेटा (जहां भी उपयुक्त हो) के साथ आगे बढ़ें और अपने ईपीएफ, ईडीएलआई और ईपीएस बकाया और अकाउंट समरी जानने के लिए “Calculate” पर क्लिक करें।
कर्मचारी के EPF पासबुक में निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:
भले ही पासबुक में तारीख का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसमें वह महीना और वर्ष होता है जिसमें योगदान किया जाता है। यदि आपको अपनी EPF पासबुक अपडेट नहीं है, तो यह उचित है कि आप कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करें और अपडेट पासबुक प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर फिर से लॉग-इन करें।
नियोक्ता/ कंपनी हर महीने कर्मचारी के मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 8.33% कर्मचारी के EPS खाते में योगदान देता है। यदि कर्मचारी का वेतन घटक 15,000 रु. के आसपास आता है, तो नियोक्ता/ कंपनी कर्मचारी के EPS खाते में 1250 रु. का योगदान देता है। EPF पासबुक के अंतिम कॉलम में पेंशन के लिए योगदान देखा जा सकता है।
यदि आप ईपीएफ पासबुक डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं और केवल ईपीएफ पासबुक बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आप एसएमएस, मिस्ड कॉल, ईपीएफ ई-पासबुक आदि के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। आइए समझें कि ईपीएफ बैलेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे चेक कर सकते है।
एसएमएस के माध्यम से अपने ईपीएफ अकाउंट की बकाया राशि जानने के लिए बस “EPFOHO UAN” टाइप करें और अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस भेजें। ध्यान रखें कि ENG का मतलब अंग्रेजी है। आप अपने अकाउंट की बकाया राशि दस अलग-अलग स्थानीय भाषाओं में जान सकते हैं।
आप अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके भी अपना ईपीएफ पासबुक बैलेंस चेक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के जरिए अपने ईपीएफ अकाउंट का बैलेंस जानने के लिए, बस अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9966044425 डायल करें।
प्रश्न. EPF पासबुक कौन ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है?
उत्तर: : EPFO केवल उन सदस्यों को ई-पासबुक देखने की सुविधा प्रदान करता है जो EPF सदस्य पोर्टल पर रजिस्टर हैं।
प्रश्न. EPF पासबुक ऑनलाइन कब जेनरेट की गई है?
उत्तर: EPF पोर्टल पर सदस्य का रजिस्ट्रेशन कराने के 6 घंटे के भीतर पासबुक बनाया जाता है।
प्रश्न. ऑनलाइन किया गया अपडेट पासबुक में कब दिखाई देगा?
उत्तर: पोर्टल पर किया गया कोई भी अपडेटेड या परिवर्तन 6 घंटे के बाद पासबुक में दिखाई देगा।
प्रश्न. क्या EPF पासबुक सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है? यदि नहीं, तो कौन इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकता है?
उत्तर: नहीं, सभी संस्थाओं के लिए EPF सदस्य पासबुक सुविधा उपलब्ध नहीं है। निम्नलिखित संस्थाएँ इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन नहीं उठा सकती हैं:
प्रश्न. EPF पासबुक का फ़ॉरमेट क्या है और दस्तावेज को खोलने के लिए क्या पासवर्ड की आवश्यकता है?
उत्तर: डाउनलोड की गई पासबुक PDF फ़ॉरमेट में है, और इस दस्तावेज को खोलने के लिए किसी पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है। आपको यह दस्तावेज खोलने के लिए EPF सदस्य पोर्टल के लिए निर्धारित पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है।