50 लाख रु. के पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं
- ब्याज दरें: आमतौर पर 9.99% प्रति वर्ष से शुरू
- लोन अवधि: 5 साल तक, कुछ लोन संस्थान 7 साल की अवधि भी ऑफर करते हैं
- प्रोसेसिंग फीस: बैंक/एनबीएफसी के अनुसार 5% तक
50 लाख रु. के पर्सनल लोन की ब्याज दरें
आवेदक 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर 50 लाख रु. तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, आवेदक को आखिर में कितनी ब्याज दरों पर लोन मिलेगा, यह कई फैक्टर्स जैसे- उसके क्रेडिट स्कोर, एंप्लॉयमेंट प्रोफाइल और इनकम स्टेबलिटी आदि पर निर्भर करती हैं।
यह भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर है कम? जानिए कैसे मिलेगा पर्सनल लोन?
50 लाख रु. के पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?
अलग-अलग अवधि के हिसाब से लोन की ईएमआई इतनी होगी:-
लोन अवधि | लोन राशि (रु.) | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | ईएमआई (रु.) |
1 साल | 50 लाख | 9.99% | ₹4,39,556 |
2 साल | 50 लाख | 9.99% | ₹2,30,702 |
3 साल | 50 लाख | 9.99% | ₹1,61,312 |
4 साल | 50 लाख | 9.99% | ₹1,26,789 |
5 साल | 50 लाख | 9.99% | ₹1,06,211 |
50 लाख रु. का पर्सनल लोन लेने के लिए पात्रता
- योग्य आवेदक: नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार व्यक्ति
- न्यूनतम सैलरी: 25,000 रु. प्रति माह
- उम्र: न्यूनतम- 18 साल, अधिकतम- 60 साल
- क्रेडिट स्कोर: 750 या उससे अधिक
50 लाख रु. के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
50 लाख रु. के पर्सनल लोन के लिए बैंक या NBFC आमतौर पर नीचे बताए गए दस्तावेज़ मांगते हैं:-
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
- पता प्रमाण: आधार कार्ड, बिजली/पानी का बिल, पासपोर्ट
- आय प्रमाण: सैलरी स्लिप (पिछले 3–6 महीने), फॉर्म 16 या आयकर रिटर्न (ITR), बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने)
50 लाख रु. के पर्सनल के लिए फीस और चार्जेस
विवरण | लागू शुल्क |
लोन प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 0.5% से 4% के बीच |
प्री-पेमेंट / फोरक्लोज़र |
|
लोन कैंसिलेशन | आम तौर पर लगभग ₹3,000 |
स्टाम्प ड्यूटी | राज्य कानूनों के अनुसार |
लीगल चार्ज़ेस | मौजूदा दरों के मुताबिक |
पेनल्टी इंटरेस्ट | लगभग 2% प्रति माह (24% वार्षिक) |
ईएमआई / चेक बाउंस | लगभग ₹400 प्रति बाउंस |
पैसाबाज़ार पर 50 लाख रु. के लोन के लिए आवेदन का तरीका
पैसाबाज़ार ऐप के माध्यम से 50 लाख रु. के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका इस प्रकार है:-
- पैसाबाज़ार ऐप डाउनलोड करें
- पर्सनल लोन का विकल्प चुनें
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें
- विभिन्न बैंक/NBFC के पर्सनल लोन ऑफर्स देखें
- अपने लिए उपयुक्त लोन ऑफर चुनें
संबंधित प्रश्न (FAQs)
किन बैंकों/NBFC से 50 लाख रु. का पर्सनल लोन मिल सकता है?
ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक जैसे बैंक 50 लाख रु. तक का पर्सनल लोन प्रदान करते हैं।
5 साल के लिए 50 लाख रु. का पर्सनल लोन लेने पर कितनी EMI लगेगी?
चुंकि पर्सनल लोन की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं, इसलिए नीचे भिन्न ब्याज दरों के आधार पर लोन की ईएमआई की जानकारी दी गई है:-
अवधि | 9.99% | 12% | 14% |
1 साल | ₹4,39,556 | ₹4,44,244 | ₹4,48,936 |
2 साल | ₹2,30,702 | ₹2,35,367 | ₹2,40,064 |
3 साल | ₹1,61,312 | ₹1,66,072 | ₹1,70,888 |
4 साल | ₹1,26,789 | ₹1,31,669 | ₹1,36,632 |
5 साल | ₹1,06,211 | ₹1,11,222 | ₹1,16,341 |
50 लाख रु. का पर्सनल लोन लेने के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
यह बैंक/NBFC पर निर्भर करता है। आमतौर पर इतनी बड़ी राशि के लिए अपेक्षित मासिक आय भी अधिक होती है।
50 लाख रु. का पर्सनल लोन किन कामों के लिए लिया जा सकता है?
आप शादी, होम रेनोवेशन, ट्रैवल, मेडिकल खर्च, बिज़नेस एक्सपेंशन जैसी ज़रूरतों के लिए यह लोन ले सकते हैं। हालांकि, इसका उपयोग किसी जोखिमपूर्ण निवेश या सट्टेबाज़ी गतिविधियों में नहीं करना चाहिए।