Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
| आधार | ELSS | FD | PPF |
| लॉक-इन अवधि | 3 वर्ष | 5 वर्ष | 15 वर्ष |
| न्यूनतम निवेश राशि | रु. 500 | रु. 100 | रु. 500 |
| रिटर्न/ लाभ | 11%-15% | 6.50%-8.25% | 8% |
| जोखिम स्तर | मध्यम से उच्च | कम | कम |
| समय से पहले पैसा निकालना | अनुमति नहीं हैं | अनुमति नहीं हैं | अनुमति |
| लोन की सुविधा | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध |
| रिटर्न/ लाभ पर टैक्स | LTCG लागू * | TDS लागू | टैक्स मुक्त |
* ELSS पर प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक का LTCG टैक्स से मुक्त है।
इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) एक प्रकार का इक्विटी फंड और एकमात्र म्यूचुअल फंड है जो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बचत विकल्प के रूप में योग्य है। अन्य सभी म्यूचुअल फंड्स की तरह, यह फंड हाउस (जिसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी भी कहा जाता है) द्वारा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: FD या PPF? किसमें निवेश करने पर मिलेगा अधिक लाभ
5 वर्षों की निश्चित अवधि के लिए की गई FD आयकर अधिनियम की धारा 80 के तहत टैक्स बचत का विकल्प हैं| यह जोखिम-मुक्त निवेश टैक्स बचत साधनों में से एक है जो सुनिश्चित रिटर्न के साथ आता है। सार्वजनिक बैंकों, निजी बैंकों, छोटे वित्त बैंकों और भारतीय डाकघर द्वारा टैक्स-बचत FD दी जाती है।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार की एक बचत योजना है। खाते पर ब्याज हर तिमाही (तीन महीनों में) निर्धारित किया जाता है। PPF शून्य जोखिम के साथ आता है क्योंकि इसका ब्याज़ केंद्र सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है।