Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
शॉर्ट टर्म फंड ओपन–एंडेड डेट फंड हैं, जिनमें लगभग 3 से 5 वर्ष की मैकॉले ड्यूरेशन होती है। मैकॉले ड्यूरेशन वह अवधि होती है, जिसमें निवेशक अपने निवेश किए गए पैसे को समय–समय पर ब्याज भुगतान और मूल भुगतान समेत से नगदी में प्राप्त करता है। इन फंड में जोखिम कम होता है और ये रिटर्न भी आम तौर पर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉज़िट से अधिक देते हैं।
| फंड का नाम | AUM (करोड़) | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान – डायरेक्ट प्लान | ₹ 13,274.38 | 9% | 9% | 10% |
| कोटक बॉन्ड शॉर्ट टर्म प्लान – डायरेक्ट प्लान | ₹ 9,354.57 | 1 1% | 8% | 9% |
| आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड – डायरेक्ट फंड | ₹ 8,949.96 | 1 1% | 8% | 9% |
| आईडीएफसी (IDFC) बॉन्ड फंड – शॉर्ट टर्म – डायरेक्ट प्लान | ₹ 8,258.31 | 1 1% | 8% | 9% |
| एचडीएफसी (HDFC) शॉर्ट टर्म डेट फंड – डायरेक्ट प्लान | ₹ 8,172.68 | 10% | 8% | 9% |
(सोर्स: वैल्यू रिसर्च, 5 साल के रिटर्न के आधार पर )
इस म्यूचुअल फंड स्कीम का निवेश उद्देश्य स्थिर रिटर्न/लाभ कमाना है और यह फंड अधिकतम 3 साल की अवधि के लिए उपयुक्त है। यह फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटी में निवेश करता है और फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर रिटर्न दे सकता है। यह रेगुलर आय, कमाने के लिए उपयुक्त है और शॉर्ट टर्म सेविंग इंस्ट्रूमेंट का एक विकल्प है। इसमें मध्यम जोखिम है।
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
| फंड | 0.61 | 6.34 | 7.55 |
| बेंचमार्क | 4.21 | 4.14 | 4.47 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने इस फंड में 5 साल पहले 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 29 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (आरओआई) 7.55% को देखते हुए आपका फंड 71,949 रु. होगा।
कोटक बॉन्ड शॉर्ट टर्म फंड अलग-अलग मैच्योरिटी के डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके उचित रिटर्न/ लाभ प्राप्त करता है।
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
| फंड | 10.49 | 7.88 | 8.66 |
| बेंचमार्क | 4.20 | 4.14 | 4.47 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 29 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.66% को देखते हुए आपका फंड 75,739 रु. होगा।
यह योजना सुरक्षा और आसानी से पैसे निकालने के संतुलन को बनाए रखते हुए डेट और मनी मार्केट में निवेश के माध्यम से आय कमाने का लक्ष्य रखती है। इस योजना के वर्तमान फंड मैनेजर मनीष बांठिया हैं।
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
| फंड | 10.58 | 7.94 | 8.80 |
| बेंचमार्क | 4.20 | 4.14 | 4.47 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 29 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.80% को देखते हुए आपकी संचित राशि 76,228 रु होगी।
कम समय में बेहतर रिटर्न पाने के लिए, यह योजना डेट और मनी मार्केट दोनों के इस्ट्रूमेंट में निवेश करती है। यह AAA रेट वाली सिक्योरिटी में प्रमुखता से निवेश करता है और इसके होल्डिंग्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज़, IRFC, NTPC, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि शामिल हैं।
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
| फंड | 10.38 | 7.89 | 8.32 |
| बेंचमार्क | 4.20 | 4.14 | 4.47 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 29 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.32%, को देखते हुए आपकी संचित राशि 74,561 रु. होगी।
इसी तरह अन्य शॉर्ट ड्यूरेशन फंड के रूप में, यह रेगुलर आय प्रदान करने के लिए डेट सिक्योरिटी में निवेश करता है। इसके होल्डिंग्स में एचडीएफसी (HDFC) बैंक, एसबीआई ( SBI) बैंक, पावर फाइनेंस कॉर्प, टाटा संस, लार्सन एंड टुब्रो आदि शामिल हैं।
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
| फंड | 10.09 | 7.89 | 8.35 |
| बेंचमार्क | 4.20 | 4.14 | 4.47 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 29 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.35%, को देखते हुए आपकी संचित राशि 74,665 रु. होगी।
ऑफ़लाइन तरीका – अगर आपको फंड में निवेश करने के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक एजेंट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से एक फंड में निवेश करना आपको रेगुलर योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं। यदि आप फंड में स्वतंत्र रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के AMC की नज़दीकी शाखा पर करना होगा। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें–
ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च को बचना चाहते हैं, तो आप पैसाबा़ज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं, यहां आप 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं और आप उस फंड को चुन सकते हैं, जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. क्या शॉर्ट ड्यूरेशन फंड सुरक्षित हैं और वे अन्य फंड से कैसे भिन्न हैं?
उत्तर. शॉर्ट ड्यूरेशन फंड लॉन्ग / मध्यम डेट फंड के मुकाबले ज़्यादा सुरक्षित होते हैं। हालांकि, सभी फंड में नुकसान होने का जोखिम होता है, लेकिन छोटी अवधि के फंड में ये जोखिम कम होता है। अल्ट्रा शॉर्ट, फिक्स्ड इनकम आदि जैसे कई प्रकार के डेट फंड हैं।
प्रश्न. क्या शोर्ट ड्यूरेशन और अल्ट्रा-शोर्ट ड्यूरेशन फण्ड समान हैं?
उत्तर: नहीं, ये समान नहीं हैं लेकिन इनकी कई विशेषताएँ एक जैसी हैं। दोनों ही ओपन-एंडेड फण्ड हैं। वहीं मैकॉले ड्यूरेशन की अवधि अलग-अलग है। अल्ट्रा-शोर्ट फण्ड की अवधि 3 से 6 महीनों की होती है और शोर्ट टर्म की 3 से 5 वर्ष।