Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
एक्सिस लॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड म्यूचुअल फंड की श्रेणी में एक लोकप्रिय योजना है, और अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में काफी बड़ी योजना भी। यह लोकप्रियता निश्चित रूप से अच्छे प्रदर्शन की वजह से हुई है क्योंकि, एक्सिस ELSS योजना ने अच्छे प्रदर्शन के साथ अपने अधिकांश प्रतिद्वंदी फंड्स को लंबे समय तक पछाड़ा है।
विषय सूची:
मार्च 2019, तक एक्सिस ELSS फंड के बारे में कुछ प्रमुख जानकारी निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 1-वर्ष | 3-वर्ष | 5 वर्ष |
| एक्सिस लॉंग टर्म इक्विटी फंड | 8.53% | 14.46% | 17.95% |

*ये डेटा मार्च 31,2019 को लिया गया है
मार्च 2019, तक एक्सिस लॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड का 1 वर्ष, 3- वर्ष और 5- वर्ष का रिटर्न क्रमश: 8.53%, 14.46% और 17.95% रहा है। इसी अवधि के के दौरान अगर इसकी तुलना (S&P BSE 200) बेंचमार्क से की जाए तो लाभ होता क्रमशः -0.98%, 110.67% और 13.76%, इसलिए ये लाभ रिटर्न/ लाभ के लिए बेहतर है।
यह दिखाता है कि एक्सिस ELSS योजना ने लॉंग टर्म में 5-वर्ष के रिटर्न में शानदार प्रदर्शन किया है जो कि इसके बेंचमार्क से काफी अधिक हैं। यह वर्ष 2018 में, बाज़ार में हुए सुधार के बावजूद शॉर्ट टर्म में फंड का प्रदर्शन सामान्य से कम रहा। हालांकि, यह बेहतर योजनाओं को कम मूल्य पर खरीदने का अवसर हो सकता है।

इस योजना को मल्टी कैप ELSS के रूप में लिस्ट किया गया है। हालांकि, एक्सिस लॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड अधिकतर लार्ज-कैप में निवेश करता है। मार्च 2019 तक, लार्ज कैप इक्विटी में इसका निवेश 68% था और मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में क्रमशः 24% और 2%।
मिड और स्मॉल कैप निवेश संभावित रूप से बाज़ार की तेजी के दौर में स्कीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। दूसरी ओर, ELSS फंड का लार्ज-कैप में निवेश संभावित रूप से स्कीम को भविष्य के बाज़ार सुधार के मामले में नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।
इसका निवेश करने का तरीका अपने आप में इसके साथियों के जैसा ही है, लेकिन इस योजना का ध्यान मिड और स्मॉल कैप स्पेस में भी उच्च-गुणवत्ता के निवेश करने पर है और इस तरह ये ये फंड में लॉंग टर्म में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त करने और शॉर्ट टर्म में नुकसान कम से कम करने की कोशिश करता है।
एक्सिस म्यूचुअल फंड के ELSS फंड में वर्तमान में कोई महत्वपूर्ण कैश/ शार्ट टर्म निवेश नहीं है, जो औसत के अनुरूप ही है। हालांकि, फंड साइज़ को देखते हुए, हम डेट में निवेश करने की उम्मीद करते हैं।

* *ये डेटा मार्च 31,2019 को लिया गया है
मार्च 2019 तक, एक्सिसलॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड ने फाइनेंशियल सेक्टर में महत्वपूर्ण निवेश किया था है, जो इस योजना के कुल निवेश का लगभग 41% है। इसके अलावा, इस योजना का अन्य उपभोग-आधारित सेक्टरों जैसे कि ऑटोमोटिव, सेवाओं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं में भी पर्याप्त निवेश है, जो योजना की संपत्ति का क्रमशः 11%, 8% और 6% है।
यह योजना पारंपरिक रूप से सुरक्षित क्षेत्रों जैसे टेक्नोलॉजी और केमिकल में भी निवेश करती है जो अक्टूबर 2018, तक एक्सिस टैक्स सेवर फंड के कुल निवेश का लगभग 16% था।
इस फण्ड ने बेहतर गुणवत्ता वाले शेयर में निवेश किया है, इसके मुख्य निवेश निम्नलिखित हैं:

| फंड का प्रदर्शन | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| ट्रेलिंग रिटर्न | 8.53% | 14.46% | 17.95% |
| रॉलिंग रिटर्न | 2.47% | 14.50% | 18.65% |
| बीटा | 1.11 | 0.95 | 0.88 |
| जेंसन का अल्फा | 0.05 | 0.42 | 8.96 |
| शार्प | 0.067 | 0.525 | 0.663 |
| सॉर्टिनो | 0.051 | 0.228 | 0.330 |
* डेटा स्रोत – पल्स लैब्स। डेटा मार्च 2019 को लिया गया है
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं जो आपको एक्सिस ELSS फंड में निवेश करते समय ध्यान में रखने की आवश्यकता है:
यदि आप एक अच्छे ELSS निवेश में निवेश करना चाहते हैं, तो एक्सिस लॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड बिल्कुल फिट बैठता है। हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि इस मल्टी कैप ELSS फंड की परीक्षा वर्ष 2008 की गंभीर मंदी के दौरान नहीं ली गई है, इस योजना ने समय के साथ खुद को साबित कर दिया है कि यह विभिन्न प्रकार की बाज़ार पस्थितियों में खुद को प्रतिद्वंदियों के मुकाबले स्थिर रख सकता है।
एक्सिस टैक्स सेवर फंड एक इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) है जो निवेशकों को और 1.5 लाख रुपए तक सालाना टैक्स बचाने का अवसर प्रदान करता है और साथ ही उनके निवेश की राशि को भी बढ़ाता है। इस योजना में 3 वर्ष की अवधि में एक शार्ट टर्म लॉक-इन होता है, जिसमें यूनिट बेचे या बदले नहीं जा सकते हैं। इस योजना लॉंग टर्म लाभ कमाने पर 10% टैक्स लागू होता है वो भी तब जब आपने 1 वर्ष में 1 लाख रुपए से ज़्यादा लाभ कमाया हो।
| आदित्य बिरला सन लाइफ टैक्स रिलीफ 96 |
| मोतीलाल ओसवाल लॉंग टर्म इक्विटी फंड |
| एक्सिस लॉंग टर्म इक्विटी फंड |
| SBI मैग्नम टैक्स गेन |
| रिलायंस टैक्स सेविंग फंड |