Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
आईसीआईसीआई बैंक अपने चुनिंदा बैंक अकाउंट होल्डर्स को म्यूचुअल फंड के बदले लोन की सुविधा (LAMF) प्रदान करता है। यह सुविधा आईसीआईसीआई बैंक द्वारा अप्रूव्ड और CAMS के साथ रजिस्टर्ड इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड्स के बदले उपलब्ध है। बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की सुविधा ओवरड्राफ्ट के रूप में प्रदान करता है। ऐसे में ICICI बैंक की लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम (ICICI Bank Loan against Mutual Fund in Hindi) की ब्याज दरों, योग्यता शर्तों और फीस और चार्ज़े, की जानकारी पाने के लिए ये लेख पढ़ें।
| ICICI बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की मुख्य विशेषताएं | |
| ब्याज दर | सिर्फ उपयोग की गई रकम और अवधि पर ही ब्याज लिया जाएगा। |
| लोन राशि |
|
| LTV रेश्यो |
|
| लोन अवधि | 1 साल |
| लोन सुविधा का प्रकार | ओवरड्राफ्ट |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 2% तक |
*ब्याज दरें 3 अक्टूबर, 2024 को अपडेट की गई हैं।
ICICI बैंक ने म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने पर ली जाने वाली ब्याज दरों की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ब्याज दरें सिर्फ उपयोग की गई रकम और अवधि पर ही लगाई जाती हैं।
| विवरण | चार्ज़ेस |
| रिन्यूअल चार्ज़ेस (नॉन-रिफंडेबल) | ₹2,500 प्रति वर्ष |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 2% तक |
| कस्टमर की रिक्वेस्ट पर सिक्योरिटी सेल | ₹5,000 |
| पीनल चार्ज़ेस | 5% प्रति वर्ष |
| कोलैटरल | लोन राशि |
| इक्विटी फ़ंड | ₹20 लाख तक |
| डेट फंड | ₹5 करोड़ तक |
आईसीआईसीआई बैंक के इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंडों के बदले दिए जाने वाले लोन CAMS के साथ रजिस्टर्ड हैं।
| कोलैटरल | एलटीवी रेश्यो |
| इक्विटी फ़ंड | नेट एसेट वैल्यू का 50% तक |
| डेट फंड | नेट एसेट वैल्यू का 80% तक |
मार्जिन कॉल रिक्वायरमेंट: ICICI बैंक के पास कोलैटरल के रूप में गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड की मार्केट वैल्यू कम होने पर एलिजिबल ओवरड्राफ्ट लिमिट भी कम हो जाती है। अगर इस नई लिमिट से अधिक रकम का इस्तेमाल किया जाता है, तो उस अतिरिक्त रकम को बकाया माना जाएगा। ऐसे में बैंक लोन अवधि के दौरान LTV को मेंटेन करने के लिए बकाया रकम का भुगतान करने या फिर अतिरिक्त म्यूचुअल फंड गिरवी रखने के लिए कह सकता है। अगर कस्टमर ऐसा नहीं करता, तो बैंक के पास लोन राशि वसूल करने के लिए गिरवी रखी गई म्यूचुअल फंड यूनिट को बेचने का विकल्प होता है।