Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सोने के आभूषण बनवाने या उसकी खरीद के प्रति भारतीयों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। पंजाब में भी त्योहारों जैसे- धनतेरस, शादी और अन्य कार्यों पर सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी होती है। यहां तक कि निवेश के रूप में सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में माना जाता है और अक्सर महगांई से बचने के लिए सोने को एक इंस्ट्रूमेंट के रूप में देखा जाता है। आज, पंजाब में सोने की कीमतें महंगाई दर, ब्याज दरों और अमेरिकी डॉलर-रुपये के समीकरण जैसे कई कारकों से प्रभावित है।
| दिनांक | 22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम |
| 16 मई, 2024 | ₹68,150 | ₹71,560 |
| 15 मई, 2024 | ₹67,750 | ₹71,140 |
| 14 मई, 2024 | ₹68,300 | ₹71,560 |
| 13 मई, 2024 | ₹68,250 | ₹71,660 |
| 12 मई, 2024 | ₹68,350 | ₹71,760 |
ये भी पढ़ें: मदुरै में सोने का दाम क्या है? जानें
लंदन बुलियन एसोसिएशन और IBA (ICE बेंचमार्क एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा सोने का दाम दिन में दो बार अमेरिकी डॉलर में बताया जाता है। उनके द्वारा तय किये गए दाम दुनिया भर में बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए एक बैंचमार्क के रूप में काम करती है। भारत में, भारतीय बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) भी सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को मानते हैं और उन पर भारत में लागू टैक्स को जोड़कर भारत के लिए दाम तय करते हैं। इसके बाद में, बुलियन विक्रेताओं का एक संगठन यह तय करता है कि पंजाब में रिटेल विक्रेताओं को किस दर पर सोना बेचा जाएगा।
वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद, जुलाई 2017 से 1.2% वैट (हर राज्य में अलग होता है) और 1% उत्पाद शुल्क के बजाए 3% GST लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें: नेल्लोर में सोने का दाम क्या है? जानें
निवेशक सोने में निवेश कर अपने जोखिम को कम कर सकते हैं । यहाँ पंजाब में सोने के निवेश के कुछ विकल्प दिए गए हैं:
सोने के सिक्के / बार्स: 5/10/15/20/50 ग्राम आदि की मात्रा में उपलब्ध, कोई भी ऑनलाइन तरीके (पेटीएम, फ्रीचार्ज, अमेज़ॅन, आदि) के माध्यम से या एक जौहरी से सोने के सिक्के / बार्स खरीद सकता है। अगर आप अभी सोने में निवेश के लिए शुरुआत कर रहे हैं तो आप सोने के सिक्के / बार्स में निवेश कर सकते हैं। भारत में बिकने वाले सभी सोने के सिक्कों को BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) हॉलमार्क के अनुसार प्रमाणित किया जाता है।
गोल्ड एक्यूमुलेशन प्लान (डिजिटल गोल्ड): पेटीएम, फ्रीचार्ज, गोल्ड रश और अन्य मोबाइल एप्लिकेशन डिजिटल रूप में सोने को जमा करने की अनुमति देते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपने भौतिक रूप में सोने को रखना नहीं चाहते हैं। आप 1 रु. जितनी न्यूनतम राशि से निवेश कर सकते हैं। हालाँकि, न्यूनतम राशि अलग-अलग वॉलेट में भिन्न होती है। यदि कोई जमा किए गए सोने को रिडीम करना/ बेचने चाहता है, तो वे नकदी में या सिक्कों के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: भारत सरकार द्वारा पेश किया गया और RBI द्वारा जारी किया गया, यह कागज़ की रूप में सोने को रखने का एक तरीका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड चौबीस घंटे उपलब्ध नहीं हैं लेकिन सरकार द्वारा समय-समय पर निकाले जाते हैं। न्यूनतम एक व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 ग्राम सोने और अधिकतम 4 किलो तक का निवेश कर सकता है। बॉन्ड की अवधि 8 वर्षों की होती है जिसमें 5 वर्षों के बाद बाहर निकलने/ बॉन्ड बेचने का विकल्प उपलब्ध होता है। इस निवेश के माध्यम से, कोई भी सुनिश्चित ब्याज कमा सकता है। रिडीम के समय या मैच्योरिटी पर, ब्याज और उस समय सोने के दाम के अनुसार, आपके अकाउंट में पैसा जमा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: राजामुंदरी में सोने का दाम क्या है? जानें
निवेशकों को सोने के निवेश के बारे में निम्नलिखित बातों के बारे में पता होना चाहिए:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
सोने की शुद्धता को जानने के लिए आप हमेशा हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण/ गहने ही खरीदें। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) एक सरकारी संस्था है जो सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि आभूषणों को शुद्धता के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करती है या नहीं। BIS की वेबसाइट के अनुसार, निम्नलिखित कारक हैं, जिनके माध्यम से आप जान सकते हैं कि सोने पर हॉलमार्क के रूप में उसकी शुद्धता की जानकारी दी गई है।
सोने के सिक्के के लिए
ध्यान दें: 15 जनवरी 2021 से ज्वैलर्स के लिए केवल 14 कैरेट, 18 कैरेट, 22 कैरेट हॉलमार्क के आभूषण बेचना अनिवार्य होगा।
आर्थिक इमरजेंसी में कोई भी व्यक्ति गोल्ड लोन लोने के लिए सोने के आभूषणों का उपयोग सिक्योरिटी के रूप में कर सकता है। कई बैंक और छोटे वित्तीय संस्थान पंजाब में सोने को गिरवी रख लोन देते हैं। इसके लिए आपको सोने के आभूषणों के साथ वित्तीय संस्थान से संपर्क करना होगा और KYC पूरा करना होगा। और सोने के गहनों की शुद्धता और वज़न के आधार पर लोन राशि मंज़ूर की जाएगी। बदले में, उधारकर्ता को सालाना या अर्ध-वार्षिक के आधार पर ब्याज का भुगतान करना होता है।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में सोने का दाम क्या है? जानें
प्रश्न. भारतीय रुपए के गिरने से सोने की कीमत पर क्या असर पड़ता है?
उत्तर: भारत में सोने की कीमत सोने के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य, डॉलर-रुपए के समीकरण और अन्य कारकों के बीच सोने पर आयात शुल्क पर निर्भर करती है। भारत में सोने की ज़मीनी कीमत रुपए-डॉलर के समीकरण के साथ सहसंबंध साझा करती है। हालाँकि, यह वैश्विक सोने की कीमतों को प्रभावित नहीं करता है। भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है और इसलिए, गिरते डॉलर के कारण रूपये में सोने की कीमत बढ़ेगी और डॉलर की कीमत बढ़ने पर इसका उल्टा होगा।
प्रश्न. सफेद सोना और प्लैटिनम दोनों में से कौन-सा ज़्यादा मज़बूत है?
उत्तर: हालांकि सफ़ेद सोना और प्लैटिनम दोनों मज़बूत और टिकाऊ होते हैं, लेकिन लम्बे समय के लिए देखा जाए तो प्लैटिनम सोने अधिक मज़बूत और टिकाऊ होता है।
प्रश्न. क्या सोने के सिक्कों में निवेश करना लाभदायक है या इसकी कीमत भी आभूषणों की तरह कम हो जाती है?
उत्तर: हाँ ये लाभदायक है। आप 0.5 ग्राम वज़न जितने सोने के सिक्के खरीद सकते हैं, जबकि आभूषण के रूप में इतना कम सोना खरीदना संभव नहीं है। सोने के सिक्के 24 कैरेट के खरीदे जा सकते हैं, जबकि आभूषण में ऐसा नहीं है और इसलिए सिक्कों की खरीद ज़्यादा लाभदायक है।
प्रश्न. सोने की रीसेल वैल्यू क्या है?
उत्तर: सोने की रीसेल वैल्यू उसके कैरेट और वज़न पर निर्भर करती है।