Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
डिमांड ड्राफ्ट (DD) एक प्रकार का नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट है, जो एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति या संस्थान आदि को भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है। इन दिनों बहुत से लोग आमतौर पर भुगतान करने के लिए NEFT , RTGS, या IMPS ऑनलाइन ट्रांसफर जैसे मनी ट्रांसफर विकल्पों का उपयोग करते हैं। इसलिए आजकल, कई पुराने भुगतान विकल्प अपना महत्व खो रहे हैं, लेकिन डिमांड ड्राफ्ट एक ऐसा साधन है, जो अभी भी उपयोग में आता है। डिमांड ड्राफ्ट जिसे डीडी भी कहा जाता है, अभी भी कई संस्थानों द्वारा उपयोग किया जाता है जैसे कि स्कूल, कॉलेज, परीक्षा संचालन केंद्र आदि, उनके आवेदन या प्रवेश प्रक्रिया के लिए। डिमांड ड्राफ्ट ट्रांजेक्शन के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है। डिमांड ड्राफ्ट के बारे में अधिक जानकारी निम्नलिखित है।
डिमांड ड्राफ्ट एक प्री-पेड विकल्प होता है यानी भुगतान करने वाले को डिमांड ड्राफ्ट बनाने के लिए पहले से ही कुल राशि का भुगतान करना पड़ता है। जिसे बाद मे भुगतान प्राप्त करने वाले के द्वारा डिमांड ड्राफ्ट रिडीम किया जा सकता है। इसकी प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ऊपर भारतीय स्टेट बैंक से डिमांड ड्राफ्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म का एक नमूना है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि डीडी आवेदन फॉर्म में विभिन्न कॉलम हैं जो आपको भ्रमित कर सकते हैं। इसलिए भारतीय स्टेट बैंक में डिमांड ड्राफ्ट के लिए आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित है:
डीडी आवेदन फॉर्म और नकद या अधिकारी को जमा करने के बाद आपको एक प्रिंटेड डिमांड ड्राफ्ट दिया जाता है जो कि चेक के समान दिखता है। प्रिंटेड डिमांड ड्राफ्ट का नमूना निम्नलिखित है:
दिल्ली के मुख्यमंत्री के पक्ष में 364 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट का एक नमूना निम्नलिखित हैं।
इस प्रकार, इस तरीके से आप एसबीआई डीडी फॉर्म में जानकारी भर सकते हैं और आप एक डिमांड ड्राफ्ट मिनटों में तैयार कर सकते हैं और आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं